By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: पदोन्नति के लिए 16 से 20 नवंबर तक होंगी विभागीय परीक्षाएं
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबर

पदोन्नति के लिए 16 से 20 नवंबर तक होंगी विभागीय परीक्षाएं

Bhawana Vats
Last updated: October 7, 2026 3:41 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: October 7, 2026
Share
SHARE

पंचकूला में दो पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं, 23 अक्तूबर तक करना होगा आवेदन

Yuva Haryana: हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विभागीय परीक्षाएं 16 से 20 नवंबर तक पंचकूला के सेक्टर-12ए स्थित सार्थक राजकीय एकीकृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की जाएंगी।

परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

23 अक्तूबर तक करना होगा आवेदन

परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अधिकारियों और कर्मचारियों को 23 अक्तूबर तक अपने संबंधित विभागाध्यक्ष या प्रशासनिक सचिव के माध्यम से आवेदन करना होगा। केंद्रीय परीक्षा समिति को सीधे भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

हरियाणा में भारी बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, धान की कटाई प्रभावित; करनाल में 113.5 मिमी बारिश

16 नवंबर को होंगी ये परीक्षाएं

16 नवंबर को सहायक आयुक्त, अतिरिक्त सहायक आयुक्त और तहसीलदार पद के उम्मीदवारों के लिए आपराधिक कानून और सिविल कानून की परीक्षा होगी। इसके अलावा वन, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य, विकास एवं पंचायत, लोक निर्माण तथा वन्यजीव संरक्षण विभाग के निर्धारित विषयों की परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।

17 नवंबर को आपराधिक कानून और वित्तीय नियमों की परीक्षा

17 नवंबर को आपराधिक कानून के दूसरे प्रश्नपत्र और वित्तीय नियमों की परीक्षा होगी। इसी दिन वन, सहकारिता तथा विकास एवं पंचायत विभाग के निर्धारित विषयों की परीक्षाएं भी होंगी।

18 नवंबर को राजस्व कानून का पेपर

अपराधी पुलिस पर गन उठाएगा तो उसे गन से ही जवाब मिलेगा: DGP अजय सिंघल

18 नवंबर को सहायक आयुक्त और तहसीलदार पद के उम्मीदवारों के लिए आपराधिक कानून का तीसरा प्रश्नपत्र और राजस्व कानून की परीक्षा होगी। इसके साथ ही कारागार, विकास एवं पंचायत और निर्वाचन विभाग के निर्धारित विषयों की परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।

19 नवंबर को स्थानीय निधि व राजस्व कानून की परीक्षा

19 नवंबर को स्थानीय निधि एवं राजस्व कानून, कारागार विभाग के आपराधिक कानून और वित्तीय नियमों की परीक्षा होगी। निर्वाचन विभाग के सहायक, इलेक्शन कानूनगो, क्लर्क और जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के लिए भी अलग-अलग प्रश्नपत्र होंगे।

20 नवंबर को हिंदी, क्षेत्रमिति और उर्दू की परीक्षा

परीक्षा के अंतिम दिन यानी 20 नवंबर को सहायक आयुक्त और अतिरिक्त सहायक आयुक्त पद के उम्मीदवारों के लिए हिंदी की परीक्षा होगी। तहसीलदार पद के उम्मीदवारों के लिए पटवारी क्षेत्रमिति और उर्दू की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कृषि एवं बागवानी, कारागार और पंचायती राज विभाग के निर्धारित विषयों की परीक्षाएं भी इसी दिन होंगी।

हरियाणा में धान खरीद अब 29 सितंबर से, केंद्र ने तय तारीख से दो दिन पहले दी मंजूरी

विभागीय परीक्षा में शामिल होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित तिथि तक अपने विभाग के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार संबंधित विषय की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

You Might Also Like

हरियाणा में अफसर बनने का अवसर, इतने पदों पर निकली सरकारी भर्तियां, पढ़ें
हरियाणा में महिलाओं के लिए सरकारी योजना, अपना काम शुरू करने के लिए मिल सकता है इतना लोन, यहां जानें पूरी स्कीम
हरियाणा में बाहरी राज्यों से कितने युवा लगे सरकारी नौकरी ? HPSC ने जारी किए ये आंकड़े
हरियाणा में भ्रष्टाचार से जुड़ा बड़ा खुलासा, इंस्पेक्टरों ने रिश्वत देकर मनचाही मंडियां ली और फिर खेला धान घोटाले का खेल
करनाल रोडवेज बस हादसे के बाद सरकार की सख्ती, हादसे की जांच के साथ धुंध में गाड़ी धीरे चलाने के आदेश
TAGGED:Departmental ExamPanchkulaPromotion Examपंचकूलापदोन्नतिविभागीय परीक्षाविभागीय परीक्षाएंसरकारी अधिकारीसरकारी कर्मचारीहरियाणाहरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
शिक्षा

Haryana Universities: शोध पीठों को बजट नहीं, करोड़ों की राशि खर्च नहीं कर पा रहे विश्वविद्यालय

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 28, 2026
कांग्रेस पर भड़के मंत्री अनिल विज, देसी-विदेशी पार्टी की छेड़ी नई चर्चा
जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, संघर्षों को हराकर एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
SC छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब सालाना कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी ? जानें
कुरुक्षेत्र के युवा ने नौकरी छोड़ बनाया कृषि ड्रोन स्टार्टअप, अब 3 करोड़ का टर्नओवर  
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?