By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: 10 साल बाद भी नियुक्ति का इंतजार, तीसरी बार हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

10 साल बाद भी नियुक्ति का इंतजार, तीसरी बार हाईकोर्ट पहुंचा मामला

khushi Mukhija
Last updated: November 20, 2026 11:30 am
khushi Mukhija
Published: November 20, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: 10 वर्ष पुरानी शिफ्ट अटेंडेंट भर्ती का विवाद तीसरी बार हाई कोर्ट पहुंच गया है। हैरानी की बात यह है कि डबल बेंच से समायोजन के आदेश जारी होने के बाद अगस्त में चयनित युवा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताने उनके आवास पहुंचे थे। वहां युवाओं ने सरकार की सराहना करते हुए वीडियो बनवाया, जिसे 3 अगस्त को सीएमओ हरियाणा के आधिकारिक एक्स हैंडल से अपलोड किया गया। इसके साथ कैप्शन लिखा गया था— ‘न सिफारिश, न पर्ची… योग्यता ही पहचान। हरियाणा में मेहनती युवाओं को पढ़ाई और प्रतिभा के दम पर मिल रही सरकारी नौकरी।’

हालांकि, इस प्रचार के बावजूद 30 से अधिक अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं। परेशान होकर युवाओं ने हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की है। सीनियर एडवोकेट कमल सहगल के अनुसार, अवमानना मामले में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएनएल) ने जवाब देने के लिए समय मांगा है, जिस पर अब 22 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी।

ये है पूरा मामला

वेज की जगह भेजा नॉन-वेज बर्गर, कंपनी पर 72 हजार जुर्माना

एचएसएससी ने 20 फरवरी 2016 को शिफ्ट अटेंडेंट के 2,426 पदों पर भर्ती निकाली थी, जिनकी तैनाती यूएचबीवीएन, एचवीपीएनएल और एचपीजीसीएल में होनी थी। 29 मई 2016 को लिखित परीक्षा के बाद 8 मार्च 2019 को अंतिम परिणाम घोषित हुआ। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 260 उम्मीदवारों को अनुभव के अंक देने में अनियमितता बरती गई। इनमें 107 ने अंतिम तिथि के बाद प्रमाण-पत्र जमा किए, कई ने आवेदन में ‘यस’ तक नहीं लिखा और अनुभव के अंक भी जोड़ दिए गए।

एकल पीठ से खंडपीठ तक पहुंचा मामला

18 फरवरी 2025 को हाई कोर्ट की एकल पीठ ने गलत तरीके से दिए गए अनुभव के अंक हटाकर तीन माह में परिणाम संशोधित करने का आदेश दिया। इसके खिलाफ हुई अपीलों का निस्तारण करते हुए खंडपीठ ने 22 जुलाई 2026 को आदेश दिया कि याचिकाकर्ताओं को एचवीपीएनएल के 48 रिक्त पदों पर समायोजित किया जाए। कोर्ट ने मूल चयन की तिथि से नोशनल नियुक्ति, कार्यभार ग्रहण करने से वास्तविक वेतन और तीन माह में नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए थे।

दुष्यंत चौटाला ने खाद आयात पर BJP को घेरा

9 रिमाइंडर के बाद भी नहीं भेजे गए नाम

मामले के प्रथम याचिकाकर्ता जींद निवासी आनंद ढांडा, भिवानी के सुनील और हिसार के ललित धीमान ने ज्वाइनिंग की मांग की है। अभ्यर्थियों ने 3 अगस्त को एचएसएससी, 4 अगस्त को एचवीपीएनएल को आदेश की प्रति सौंप दी थी। ढांडा के अनुसार, एचवीपीएनएल ने सूची मांगने के लिए एचएसएससी को 9 रिमाइंडर भेजे, लेकिन नाम नहीं भेजे गए। कोर्ट द्वारा तय 3 माह की समयसीमा 4 नवंबर को समाप्त होने के बाद युवाओं ने अवमानना याचिका दायर की है।

हरियाणा के 44 STP से निकल रहा मानकों के विपरीत पानी, 207 प्लांटों की जांच

You Might Also Like

हरियाणा में 30,515 किसानों की किसान ID बनना बाकी, 20 नवंबर तक पंजीकरण पूरा करने के निर्देश
भर्ती गड़बड़ी पर हाई कोर्ट सख्त, RTI में वीडियो देने के आदेश
200 स्कूलों में बच्चों की मानसिक सेहत की होगी निगरानी
रोहतक के गांव में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने
हरियाणा में धान खरीद अब 29 सितंबर से, केंद्र ने तय तारीख से दो दिन पहले दी मंजूरी
TAGGED:Chandigarh NewsContempt PetitionHaryana JobsHaryana NewsHSSCHVPNLJob ScamNayab Singh SainiPunjab and Haryana High CourtShift Attendant Recruitment
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

जनगणना 2027: हरियाणा में एक भी घर छूटा या दोहरी गणना हुई तो DC होंगे जवाबदेह, 87 हजार कर्मी संभालेंगे कमान

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 13, 2026
गरीब कैदियों की मदद करेगी हरियाणा सरकार, जेल से बाहर निकलने की राह होगी आसान
IPS पूरन कुमार के परिवार से मिले CM नायब सैनी, “सरकार परिजनों के साथ” का दिया भरोसा
Weather Update: हरियाणा में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? यहां पढ़िए पूरी अपडेट
अभय चौटाला का बड़ा आरोप, “हरियाणा की BJP सरकार में कई सालों से चल रहा धान घोटाला”
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?