By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के 44 STP से निकल रहा मानकों के विपरीत पानी, 207 प्लांटों की जांच
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा के 44 STP से निकल रहा मानकों के विपरीत पानी, 207 प्लांटों की जांच

khushi Mukhija
Last updated: November 20, 2026 11:18 am
khushi Mukhija
Published: November 20, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: प्रदेश में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से निकलने वाले पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बनी हुई है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की ओर से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में दाखिल मासिक प्रगति रिपोर्ट के बाद जारी किए पत्र संख्या एचएसपीसीबी/डब्ल्यूसी/12439 में प्रदेश के 207 एसटीपी की स्थिति का ब्योरा दिया गया है। इनमें से 44 प्लांट निर्धारित प्रदूषण मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं, जिनमें शोधन की जरूरत बताई गई है।

क्षेत्रवार स्थिति और प्रमुख शहर

रिपोर्ट के अनुसार यमुना क्षेत्र में कुल 90 एसटीपी हैं, जिनमें से 19 से निकलने वाला पानी तय मानकों के अनुरूप नहीं है। इन प्लांटों की कुल क्षमता 1535।2 एमएलडी है। वहीं, घग्गर क्षेत्र के 78 एसटीपी में से 7 मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिनकी कुल क्षमता 610 एमएलडी है। इसके अलावा दोनों नदी क्षेत्रों से बाहर के 39 एसटीपी में से 18 भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं।

रिपोर्ट में अंबाला के देवी नगर स्थित 3।25 एमएलडी, करनाल के कंबोपुरा स्थित 8 एमएलडी और फरीदाबाद के प्रतापगढ़ स्थित 100 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी को मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले प्लांटों में शामिल किया गया है। गुरुग्राम के 6 एसटीपी और रोहतक के सोनारिया स्थित 40 एमएलडी प्लांट का नाम भी सूची में है। इस रिपोर्ट के बाद एसटीपी से निकलने वाले पानी के समुचित शोधन की जरूरत बताई गई है।

रादौर रोड पर बन रहा नया एसटीपी

राहुल की नई टीम में हरियाणा के 5 युवा नेताओं को जगह

रादौर रोड पर 77 एमएलडी क्षमता के नए एसटीपी का निर्माण चल रहा है, जिसका 75% काम पूरा हो चुका है। इस परियोजना को 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। यमुनानगर प्लांट की क्षमता 66 एमएलडी है, जहां 60 एमएलडी पानी का उपचार किया जा रहा है। वहीं, जगाधरी प्लांट की क्षमता 24 एमएलडी है और यहां 19 एमएलडी पानी का शोधन हो रहा है। रिपोर्ट में इन दोनों प्लांटों से निकलने वाले पानी को निर्धारित मानकों के अनुरूप बताया गया है।

विशेषज्ञ की राय और प्रमुख सुझाव

रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ। रविश चौहान का कहना है कि एसटीपी से निकलने वाले पानी का निर्धारित मानकों के अनुरूप शोधन होना जरूरी है। यदि उपचार के बाद भी पानी में प्रदूषक तत्व तय सीमा से अधिक रहते हैं तो इसका असर नदियों और भूजल की गुणवत्ता पर पड़ सकता है। इसलिए एसटीपी के संचालन, नियमित निगरानी और उपचार की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

रिपोर्ट में दिए गए प्रमुख सुझाव इस प्रकार हैं:

एसटीपी को निर्धारित मानकों पर खरा उतरना चाहिए।

अब घर बैठे मिलेगी जमाबंदी, तहसीलों के चक्कर होंगे खत्म

सभी एसटीपी की नियमित जांच होनी चाहिए।

मानकों से अधिक प्रदूषक तत्व मिलने पर तत्काल सुधार कराया जाए।

प्लांटों की कार्यक्षमता और संचालन की लगातार निगरानी हो।

शोधित पानी की गुणवत्ता की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

लापरवाही बरतने वाले संचालकों पर कार्रवाई की जाए।

जनगणना ड्यूटी में लगेंगे शिक्षक, फरवरी में नहीं होंगी परीक्षाएं

You Might Also Like

हरियाणा में मजबूत होंगे सरकारी स्कूल: 719 इमारतों पर खर्च होंगे 200 करोड़
हरियाणा में साइबर सुरक्षा के लिए 738 करोड़ मंजूर
बहादुरगढ़ देश का सबसे प्रदूषित शहर, हरियाणा के 8 शहरों की हवा खराब
एशियन गेम्स में हरियाणा की जोड़ी ने जीता गोल्ड, कमलजीत और सुरुचि ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में रचा इतिहास
कैथल की जहरीली हवा पर केंद्र का एक्शन, 4 जिलों के अफसरों से मांगा जाएगा जवाब
TAGGED:AmbalaEnvironmental MonitoringFaridabadGhaggar BasinGurugramHaryana NewsHSPCBKarnalNGTRohtakSewage Treatment PlantSTPwater pollutionYamuna BasinYamunanagar
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा में भ्रष्टाचार के ट्रैप केस का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 24, 2026
हरियाणा में सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए बड़ा फैसला, ग्राम सभाएं करके लाभार्थियों के नाम होंगे सार्वजनिक
रोहतक: 96 एडेड कॉलेजों के 2800 कर्मचारियों को 2 महीने से नहीं मिला वेतन, गहराया आर्थिक संकट
अभय चौटाला ने फिर उठाया धान फर्जीवाड़े का मुद्दा, BJP सरकार पर किसानों को लूटने के आरोप
हरियाणा में ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर दीपेंद्र हुड्डा का हमला, नए विधानसभा चुनाव कराने की मांग
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?