By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: अब घर बैठे मिलेगी जमाबंदी, तहसीलों के चक्कर होंगे खत्म
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

अब घर बैठे मिलेगी जमाबंदी, तहसीलों के चक्कर होंगे खत्म

khushi Mukhija
Last updated: November 21, 2026 11:59 am
khushi Mukhija
Published: November 21, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में जमीन की जमाबंदी की कॉपी हासिल करने के लिए अब लोगों को तहसीलों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। राज्य का राजस्व विभाग ऐसी नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत नागरिक अपने मोबाइल या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से आवेदन करके घर बैठे जमाबंदी की कॉपी प्राप्त कर सकेंगे।

ट्रायल शुरू, जल्द हो सकता है लॉन्च

विभाग ने इस सुविधा का ट्रायल शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अगले दो से तीन सप्ताह में इस योजना को औपचारिक रूप से लॉन्च कर सकते हैं।

निशुल्क और सत्यापित कॉपी की व्यवस्था

राहुल की नई टीम में हरियाणा के 5 युवा नेताओं को जगह

नई व्यवस्था के तहत गैर-सत्यापित (Non-verified) कॉपी नागरिकों को निशुल्क मिलेगी, जबकि सत्यापित (Verified) कॉपी के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

गैर-सत्यापित कॉपी: राजस्व विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जमाबंदी का विकल्प चुनकर खेवट संख्या दर्ज करने के बाद निकाली जा सकेगी। यदि किसी को खेवट संख्या नहीं पता है, तो वह गांव, नाम, पंजीकृत मोबाइल नंबर या आधार नंबर के जरिए भी रिकॉर्ड खोज सकता है।

सत्यापित कॉपी का शुल्क: फिलहाल सत्यापित कॉपी के लिए 10 पेज तक 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इससे अधिक पेज होने पर प्रत्येक अतिरिक्त पेज के लिए 5 रुपये देने होंगे.

तहसीलों और सरल केंद्रों की कतारों से मिलेगी राहत

जनगणना ड्यूटी में लगेंगे शिक्षक, फरवरी में नहीं होंगी परीक्षाएं

वर्तमान में प्रदेश की 143 तहसीलों में जमाबंदी लेने की प्रक्रिया के दौरान लोगों को कई चरणों से गुजरना पड़ता है। संबंधित गांव या हलके के पटवारी से रिकॉर्ड का सत्यापन कराना होता है। पटवारी के उपलब्ध न होने या सत्यापन में देरी के कारण लोगों को बार-बार तहसील जाना पड़ता है और सरल केंद्रों पर आवेदन के लिए कतार में लगना पड़ता है। नई व्यवस्था लागू होने से इस लंबी प्रक्रिया और भीड़ से बड़ी राहत मिलेगी।

डॉ. यशपाल का बयान

हरियाणा भू-अभिलेख निदेशालय के निदेशक डॉ. यशपाल ने बताया कि तहसीलों से जुड़ी राजस्व सेवाएं आमजन को आसानी से उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और ऑनलाइन जमाबंदी प्राप्त करने की सुविधा का ट्रायल जारी है।

मालिकाना हक से लेकर कर्ज तक की मिलती है जानकारी

दिवाली से पहले 70 खाद्य नमूने फेल, दूध उत्पादों में सबसे ज्यादा मिलावट

जमाबंदी जमीन के मालिकाना हक और राजस्व रिकॉर्ड का अहम दस्तावेज है। इससे मौजूदा मालिक के नाम के साथ-साथ किला नंबर, कुल रकबा और जमीन की श्रेणी का पता चलता है। इसमें यह भी दर्ज होता है कि सिंचाई नहरी पानी या नलकूप से होती है अथवा जमीन गैर-मुमकिन श्रेणी (जैसे दुकान या मकान) में आती है। इसके अलावा जमाबंदी से जमीन पर दर्ज कर्ज, कानूनी रोक या अन्य राजस्व प्रविष्टियों की जानकारी भी मिलती है, जो खरीद-फरोख्त से पहले रिकॉर्ड जांचने में काफी उपयोगी होती है।

You Might Also Like

हरियाणा: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े एनकाउंटर मामले में बड़ा मोड़, कोर्ट में फर्जी साबित हुई मुठभेड़; मुख्य आरोपी बरी
MSP में मामूली बढ़ोतरी के विरोध में पीएम मोदी को 25-25 रुपये के डीडी भेजेगी जेजेपी
हरियाणा से शुरू होगा खेत बचाओ अभियान
हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल: ‘सतर्क-हरियाणा’ ऐप लॉन्च, जानिए की क्या है ‘सतर्क-हरियाणा’ ऐप
कांग्रेस-भाजपा में घमासान: एसआईआर और महारैली पर प्रदेश अध्यक्ष आमने-सामने
TAGGED:Chandigarh NewsCSC HaryanaDigital IndiaHaryana Land RecordsHaryana NewsJamabandi OnlineLand MutationNayab Singh SainiProperty RecordsRevenue Department Haryana
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
मनोरंजन

How to Take the Perfect Instagram Selfie: Dos & Don’ts

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 1, 2021
हरियाणा की मंडियों में बाहरी धान पर सवाल
हरियाणा के गेस्ट टीचर्स का आंदोलन टला, 2 नवंबर को CM सैनी से बैठक
हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन (Old age Pension Haryana) 2025: बुजुर्गों के लिए बड़ा सहारा और पूरी जानकारी
हरियाणा में घाटे के दलदल में फंसी बिजली कंपनियां, उपभोक्ताओं को लग सकता है तगड़ा झटका
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?