By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े एनकाउंटर मामले में बड़ा मोड़, कोर्ट में फर्जी साबित हुई मुठभेड़; मुख्य आरोपी बरी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े एनकाउंटर मामले में बड़ा मोड़, कोर्ट में फर्जी साबित हुई मुठभेड़; मुख्य आरोपी बरी

khushi Mukhija
Last updated: October 8, 2026 1:47 pm
khushi Mukhija
Published: October 8, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: समालखा से नारायणा रोड पर 7 जुलाई 2023 को हुई कथित पुलिस मुठभेड़ (एनकाउंटर) मामले में पानीपत अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने सबूतों के अभाव और पुलिस के दावों में गंभीर कमियों के आधार पर मुख्य आरोपी प्रवीन उर्फ सोनू जाट को बरी कर दिया है।

इस मुठभेड़ में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल आरोपी प्रियव्रत फौजी का भाई राकेश उर्फ राका दो गोलियां लगने से मारा गया था, जबकि प्रवीन घायल हुआ था।

लंबी छुट्टी न मिलने से परेशान क्राइम ब्रांच ASI ने की खुदकुशी, 30 दिन की मांगी थी लीव, 5 दिन की हुई मंजूर

5 बड़े पॉइंट: आखिर कोर्ट में क्यों नहीं टिके पुलिस के आरोप?

कोर्ट में प्रवीन के वकील तेजेंद्र मलिक ने डेढ़ दिन चली बहस के दौरान पुलिस की थ्योरी में कई गंभीर खामियां उजागर कीं:

54 लाख श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी का मामला कोर्ट पहुंचा: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- ‘अधिसूचना कैसे लागू होगी?’
  1. बरामद कार का फर्जीवाड़ा: पुलिस ने 7 जुलाई को घटनास्थल से जिस बलेनो कार को आरोपियों के पास से बरामद दिखाया, उसके मालिक कैथल निवासी पंकज ने बताया कि कार 25 जून 2023 को लूटी गई थी। पुलिस ने उन्हें 6 जुलाई को ही पानीपत थाने बुलाकर खड़ी कार की निशानदेही कराई थी। ऐसे में 7 जुलाई को वह कार राकेश के पास कैसे हो सकती है?
  2. गनपाउडर व फायरिंग के सैंपल का अभाव: वकील ने तर्क दिया कि अगर दोनों ओर से गोलीबारी हुई थी, तो हाथ पर बारूद के अवशेष (गनपाउडर) और घटनास्थल से सैंपल मिलने चाहिए थे। पुलिस ने सिर्फ कागजों में सैंपल दिखाए, और बिना किसी फॉरेंसिक सैंपल रिपोर्ट के यह साबित नहीं हो सका कि गोलियां राकेश व प्रवीन ने ही चलाई थीं।
  3. मेडिकल रिपोर्ट और ब्लैकनिंग में विरोधाभास: पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक गोली 12-15 फीट दूर से चलाई गई थी, जबकि डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट में ‘ब्लैकनिंग’ (गनपाउडर का काला निशान) पाई गई, जिसका मतलब गोली महज 2-3 फीट की दूरी से मारी गई थी। इसके अलावा मृतक राकेश के शरीर पर 16 चोट के निशान थे, जबकि पुलिस ने केवल 2 गोलियों की बात कही थी। पोस्टमार्टम से पहले पूरी बॉडी का सीटी स्कैन भी नहीं कराया गया।
  4. मोहाली से उठाने का आरोप व लोकेशन: परिजनों ने आरोप लगाया था कि दोनों युवकों को पुलिस ने पहले ही मोहाली से उठाया था। जांच में एसआई (SI) सौरभ की लोकेशन भी मोहाली की ही मिली, जिसे बचाव पक्ष ने अदालत के सामने रखा।
  5. परिवार की शिकायत पर केस दर्ज न होना: परिजनों ने एनकाउंटर के पहले ही दिन पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ और हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उस शिकायत पर कोई केस दर्ज नहीं किया और न ही आरोपी पुलिसकर्मियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया।

“मेरे लिए जज ही भगवान का रूप हैं” — पीड़ित मां का छलका दर्द

बरी हुए प्रवीन की मां उर्मिला ने बताया कि पुलिस टॉर्चर के कारण उनका बेटा जेल में भी बुरी तरह डरा-सहमा रहता था। उन्होंने कहा, “मेरे बेटे का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था, लेकिन फर्जी एनकाउंटर के बाद उस पर 3-4 झूठे केस और जोड़ दिए गए। मैंने समालखा कोर्ट में याचिका लगाई थी। आज भगवान ने मेरी सुन ली, मेरे लिए जज साहब ही भगवान का रूप हैं।”c

हरियाणा को मिला 5,500 करोड़ रुपये का निवेश, सिंगापुर दौरे से लौटे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

You Might Also Like

दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है? (which is the smallest country in the world)
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: पेटेंट रजिस्ट्रेशन फीस पर मिलेगी ₹50,000 तक की 100% सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा लाभ
ASI संदीप लाठर के परिवार से मिले अभय चौटाला, भाजपा पर लगाए बड़े गंभीर आरोप
मनीषा मौत मामला: CBI की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ पिता ने दाखिल की प्रोटेस्ट पिटीशन[i]
एशियन गेम्स में बेटियों का स्वर्णिम जलवा: खेत में कटाई कर रहे पिता के बज उठे खुशी के आंसू, बेटी बोली- ‘पापा, मैंने सोना जीत लिया!’
TAGGED:CASEencounterMajormurdermussesidhutwistwala
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

बहुचर्चित मनीषा मौत मामले की जांच में होगी और देरी, अब CBI का ये जवाब आया सामने

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 16, 2025
हरियाणा में पराली जलाने पर सख्ती की तैयारी, 8200 अधिकारी तैनात और ड्रोन से निगरानी
गुरुग्राम में प्रदूषण पर सख्ती: बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, 1,000 साइटों पर लाइव मॉनिटरिंग
स्टार्टअप से ₹2 लाख कमाए तो यूनिवर्सिटी देगी ‘O’ ग्रेड: खेल, NCC और NSS के भी मिलेंगे अलग क्रेडिट्स
गरीब कैदियों की मदद करेगी हरियाणा सरकार, जेल से बाहर निकलने की राह होगी आसान
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?