By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में कांग्रेस के नए अध्यक्ष की ताजपोशी, जानिए कौन हैं राव नरेंद्र सिंह ?
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में कांग्रेस के नए अध्यक्ष की ताजपोशी, जानिए कौन हैं राव नरेंद्र सिंह ?

Yuva Haryana
Last updated: October 25, 2025 3:10 pm
Yuva Haryana
Published: October 6, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ताजपोशी हो गई है। सोमवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया।

दरअसल, हाल ही में कांग्रेस ने हरियाणा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए राव नरेंद्र सिंह को नए प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। साथ ही कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के राजनीतिक जीवन की बात करें तो वे हरियाणा में तीन बार विधायक रह चुके हैं।

कांग्रेस से दूरी और सरकार से नजदीकी: 5 विधायकों की बदली सियासी चाल

राव नरेंद्र सिंह साल 1996 और 2000 में अटेली से कांग्रेसी विधायक रहे हैं। 2000 के चुनाव में वे कड़े मुकाबले में मात्र 334 वोटों के अंतर से ही जीते थे।

राव नरेंद्र सिंह की पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे एवं भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के साथ भी नजदीकियां रही है। साल 2009 में राव नरेंद्र ने कांग्रेस छोड़कर कुलदीप बिश्नोई की नई नवेली पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) से चुनाव लड़ा था और वे नारनौल से विधायक बने। हालांकि, जीत के बाद उन्होंने खेमा बदलते हुए कांग्रेस में घर वापसी की। वे हुड्डा सरकार में साल 2009 से 2014 तक मंत्री पद पर रहे। इस दौरान इनेलो ने राव नरेंद्र के खिलाफ सीएलयू सीडी मामला भी उठाया था।

राव नरेंद्र सिंह इससे पहले हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी रहे है। इनके पिता स्व. राव बंसी सिंह भी तीन बार विधायक रहे थे और कैबिनेट मंत्री रह चुके।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

आपको बता दें कि पिछले करीब एक साल से हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष और सीएलपी पदों को नहीं भरा गया था। हरियाणा में विधानसभा चुनावों के बाद से ही यह दोनों पद खाली थे। इस बदलाव को हरियाणा में ओबीसी वोट बैंक बढ़ाने और अहीर बेल्ट में कांग्रेस को मजबूती दिलाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि हरियाणा में कांग्रेस ने लंबे समय के बाद दलित-जाट की जगह पर ओबीसी को अपना चेहरा बनाया है। इससे पहले दलित चेहरे जैसे उदयभान, कुमारी शैलजा, अशोक तंवर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

एक बात यह भी है कि दक्षिण हरियाणा फिलहाल भाजपा का मजबूत गढ़ है। भाजपा के इस मजबूत गढ़ को भेदने के लिए कांग्रेस ने राव नरेंद्र सिंह पर दांव लगाया है। अब यह फैसला कांग्रेस को कितना फायदा पहुंचाएगा ये तो आने वाला ही वक्त बताएगा।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

You Might Also Like

जेजेपी के संगठन में विस्तार, SC सेल में 84 हलका अध्यक्ष बनाए, देखें पूरी लिस्ट
पंचकूला में लाल-नीली बत्ती वाली कार को 30 हजार रुपये चालान
हरियाणा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ’ मार्च
हरियाणा के खिलाड़ियों का एशियन गेम्स में जलवा, एक दिन में जीते 5 मेडल
हरियाणा में धान उठान की रफ्तार धीमी, किसान परेशान
TAGGED:ChandigarhCongressNarendra SinghRao Narender Singhकांग्रेसचंडीगढ़पदभारप्रदेश अध्यक्षभूपेंद्र हुड्डाराव नरेंद्र सिंहहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

नहीं रहीं लोकप्रिय गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित, उनका हरियाणा से क्या था नाता ? जानिए

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 7, 2025
हरियाणा में 2.5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला, मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार
जेजेपी ने SC सेल की प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन, इन नेताओं को मिले अहम पद, देखिए पूरी लिस्ट
हरियाणा में महिलाओं के लिए सरकारी योजना, अपना काम शुरू करने के लिए मिल सकता है इतना लोन, यहां जानें पूरी स्कीम
महिला SP पर फिर भड़के मंत्री विज, तीखी नोकझोंक के बीच मीटिंग से बाहर जाने को कहा, देखें Video
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?