By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के ये दो छात्र संगठन हुए एक, युवाओं के हितों की लड़ाई को मजबूत करने का किया दावा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के ये दो छात्र संगठन हुए एक, युवाओं के हितों की लड़ाई को मजबूत करने का किया दावा

Yuva Haryana
Last updated: January 15, 2026 6:48 pm
Yuva Haryana
Published: January 15, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो को उस समय बड़ी सफलता लगी जब हरियाणा के क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ने इनसो में विलय करने की घोषणा की। रोहतक में जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला की मौजूदगी में क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक हरिकेश ढांडा ने अपने संगठन का विलय इनसो में किया और अपने साथियों सहित इनसो जॉइनिंग की।

दिग्विजय चौटाला ने इनसो का पटका पहनाकर और इनसो की मेंबरशिप दिलाकर सभी का स्वागत किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह विलय छात्र एकता, संघर्ष और अधिकारों को नई ताकत देगा। उन्होंने कहा कि इनसो के बैनर तले छात्र हितों की लड़ाई और अधिक तेज और संगठित होगी।

आपको बता दें कि क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन विद्यार्थियों का संगठन है, जिसकी शुरुआत 23 मार्च 2016 को हरिकेश ढांडा द्वारा की गई थी। क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा हरियाणा के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में समय-समय पर धरना-प्रदर्शन करके प्रशासन की खामियों के खिलाफ आवाज उठाने का काम किया गया है। वर्तमान में इस संगठन की संपूर्ण हरियाणा के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में टीमें है, जो जमीन स्तर पर छात्रों के हितों की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है। सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन हमेशा खड़ा रहा है। हिसार एचएयू छात्र आंदोलन में भी इस संगठन ने मजबूती के साथ छात्रों की लड़ाई लड़ने का काम किया था।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि युगपुरुष जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों पर इनसो चलने वाला संगठन है, जिसकी शुरुआत 2003 में पूर्व सांसद डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने एक ऐसा पौधा लगाकर की थी कि आने वाले समय में जब भी विद्यार्थियों को एक प्लेटफार्म पर आवाज उठाने की बात आए तो इनसो उनके लिए वह प्लेटफॉर्म बन सके। दिग्विजय ने कहा कि केएसओ के जुड़ने से इनसो और अधिक मजबूत बनकर उभरेगी और छात्रों की आवाज मजबूती के साथ उठाने का काम होगा।

उन्होंने कहा कि आज एचपीएससी और एचएसएससी में निरंतर अनियमितताएं देखने को मिल रही है और इन संस्थानों में भ्रष्टाचार चरम पर है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि एचटेट-2024 का परिणाम में हुआ घोटाला हरियाणा की भाजपा सरकार के बिना पर्ची और खर्ची के दावे की पोल खोलता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पर अफसरशाही हावी है और प्रदेश का माहौल खराब हो चुका है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

दिग्विजय ने कहा कि आज हरियाणा अपराध में नंबर वन पर है। प्रदेश के अंदर केवल नाम का मुख्यमंत्री हैं और असली मायने में तो लूट खोरी चल रही है और इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री जिम्मेदार है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी निरंतर मजबूती के साथ जनहित से जुड़े मुद्दे उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की खामियों को जनता के बीच में उजागर किया जा रहा है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

दिग्विजय ने कहा कि जेजेपी और इनसो के बैनर तले निरंतर युवा एकजुट हो रहे है और साल 2029 में वैकल्पिक तौर पर भाजपा के सामने अगर कोई लामबंद होकर खड़ा नजर आएगा तो वह जेजेपी ही होगी। उन्होंने कहा कि 2019 में जेजेपी युवाओं के दम पर 17 प्रतिशत वोट लेने में कामयाब हुए थी और 2029 में उसे दोहराएंगे नहीं, बल्कि और अच्छे परिणाम के साथ आगे बढ़ते नजर आएंगे।

You Might Also Like

हरियाणा के बिजली मंत्री को बिजली निगम के कर्मचारी को सस्पैंड करने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट
IPS पूरन कुमार सुसाइड केस की जांच बढ़ी आगे, पूर्व DGP शत्रुजीत सहित 11 अधिकारियों से SIT ने की पूछताछ
सुसाइड नोट छोड़कर हरियाणा के एक और पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, 10 दिन में तीसरा मामला
हरियाणा में HPS अधिकारी कब बनेंगे IPS ? इससे जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, पढ़िए
अकील अख्तर की मौत के मामले में नया मोड़, पिता पूर्व DGP सहित परिवार के कई सदस्यों पर लगे गंभीर आरोप
TAGGED:इनसोक्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशनजननायक जनता पार्टीजेजेपीजेजेपी युवा अध्यक्षदिग्विजय चौटालारोहतकहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का अपने राजनीतिक संन्यास पर स्पष्टीकरण, कही ये बड़ी बात

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 31, 2025
हरियाणा में बिजली चोरी पर सख्ती, ऊर्जा मंत्री ने डिफाल्टरों पर कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
हरियाणा का नया DGP कौन? दौड़ में इन अफसरों के नाम सबसे आगे
क्रिकेटर शेफाली वर्मा का सम्मान, इतने करोड़ का कैश अवार्ड, नौकरी और बनीं ब्रांड एंबेसडर
हरियाणा : असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में महिलाओं का दबदबा, आयोग ने जारी किया रिजल्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?