By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: भाजपा सरकार के दो साल पूरे: कांग्रेस आज 13 शहरों में खोलेगी मोर्चा, मांगेगी कामकाज का हिसाब
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

भाजपा सरकार के दो साल पूरे: कांग्रेस आज 13 शहरों में खोलेगी मोर्चा, मांगेगी कामकाज का हिसाब

khushi Mukhija
Last updated: October 20, 2026 2:04 pm
khushi Mukhija
Published: October 20, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर कांग्रेस ने सरकार को घेरने की बड़ी रणनीति बनाई है। कांग्रेस पार्टी राज्य के 13 प्रमुख शहरों में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के काम-काज का हिसाब मांगेगी।

इस अभियान के तहत कांग्रेस ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए कई मुख्य नारे तैयार किए हैं, जैसे— “दो साल का हिसाब दो, हरियाणा को जवाब दो” और “जश्न सत्ता का, दर्द जनता का”।

वरिष्ठ नेता संभालेंगे मोर्चा

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने इस विशेष अभियान की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पार्टी के दिग्गज नेता अलग-अलग जिलों में मोर्चा संभालेंगे:

सिरसा: राव नरेंद्र सिंह

दिल्ली / प्रेस कॉन्फ्रेंस: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

चंडीगढ़: सांसद कुमारी शैलजा

रोहतक: सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा

पेड़ काटने के नियम
हर पेड़ की कटाई पर लगाने होंगे 3 पौधे, 5 साल तक देखभाल जरूरी

फरीदाबाद: पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह

पानीपत: धर्मपाल मलिक

भिवानी: डॉ. अशोक तंवर

करनाल: पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान

हिसार: सांसद जयप्रकाश

अंबाला: सांसद वरुण मुलाना

सोनीपत: सांसद सतपाल ब्रह्मचारी

कुरुक्षेत्र: सांसद कर्मवीर बौद्ध

हरियाणा: आगामी पेराई सत्र में बढ़ेगा चीनी उत्पादन, 8.5% अधिक गन्ने की होगी आपूर्ति

गुरुग्राम: पूर्व सांसद राज बब्बर

इसके अलावा कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी गुजरात दौरे से लौटने के बाद इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

किन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस?      

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के अनुसार, भाजपा सरकार की गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। कांग्रेस मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगी:

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी: आम जनता का जीना दूभर हो गया है।

किसान और मजदूर की समस्याएं: राज्य में किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और छोटे व्यापारियों की अनदेखी की जा रही है।

कानून-व्यवस्था: प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

जनता की अनदेखी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार पर प्रदेश की वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप है।

हरियाणा में 1.75 लाख और वोट कटेंगे, एक लाख लोग पहचान और पते के दस्तावेज देने को तैयार नहीं

पंजाब में उदयभान और अशोक तंवर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

हरियाणा कांग्रेस के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों उदयभान और अशोक तंवर को पंजाब में महत्वपूर्ण संगठानात्मक जिम्मेदारी दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने दोनों नेताओं को पंजाब में चल रहे “वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के तहत पर्यवेक्षक (Supervisor) नियुक्त किया है।

उदयभान की जिम्मेदारी: मानसा, संगरूर, पटियाला और बरनाला जिले।

अशोक तंवर की जिम्मेदारी: रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, खन्ना, मोहाली और मलेरकोटला जिले।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने जिला समितियों और संबंधित संगठनों को इन दोनों नेताओं के साथ मिलकर अभियान को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

हरियाणा की बिजली व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, मीटर बदलने के अलावा और क्या-क्या बदलेगा ? जानें
हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की मौत
भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा कदम: 190 अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची तैयार
अग्निवीर भर्ती के लिए इस तारीख से आवेदन शुरू, भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जानें
हरियाणा: पुलिस स्टेशन में खड़ी कार में हुआ ब्लास्ट, जांच में जुटी NIA
TAGGED:BJPcompletetwoyearsहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्यस्वास्थ्य एवं जीवनशैली

दिल्ली एनसीआर की हवा हुई खराब, दिवाली से पहले दमघोंटू वातावरण ने दिल्ली वालों की बढ़ाई चिंता

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 19, 2025
हरियाणा में इन सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, लेकिन इनको नहीं मिलेगा डीए
हरियाणा में इस बार लंबा चलेगा बजट सत्र, इस दिन आएगा बजट और पढ़ें पूरा कार्यक्रम
सड़क पर लंगड़ाते दिखे ऑनर किलिंग के आरोपी, पुलिस ने भरे बाजार में परेड कराकर सिखाया सबक
किसानों के लिए केंद्र सरकार की नई योजना, हरियाणा के इस जिले को मिलेगा फायदा
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?