By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा की बिजली व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, मीटर बदलने के अलावा और क्या-क्या बदलेगा ? जानें
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा की बिजली व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, मीटर बदलने के अलावा और क्या-क्या बदलेगा ? जानें

Yuva Haryana
Last updated: February 4, 2026 12:52 pm
Yuva Haryana
Published: February 4, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में आने वाले दिनों में बिजली व्यवस्था में नए-नए और बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। घरों के बाहर लगे पुराने बिजली मीटरों को बदल दिया जाएगा। इतना ही नहीं प्रदेश में बिजली तारें बिछाने की प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के मुताबिक प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से सभी पुराने बिजली मीटर बदले जाएंगे और उनकी जगह आधुनिक स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जैसे मोबाइल सेवाओं में प्रीपेड और पोस्टपेड विकल्प उपलब्ध होते है, उसी तर्ज पर स्मार्ट मीटर व्यवस्था भी लागू की जाएगी, जिससे उपभोक्ता अपनी सुविधा अनुसार प्रीपेड अथवा पोस्टपेड प्रणाली का चयन कर सकेंगे। इससे न केवल बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी पारदर्शी और सुविधाजनक सेवा मिलेगी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

विज ने ये भी बताया कि भूमिगत बिजली तारें बिछाने की प्रक्रिया गुरुग्राम और फरीदाबाद में प्रारंभ कर दी गई है। परिस्थितियों के अनुसार अन्य क्षेत्रों में भी अंडरग्राउंड केबल डाली जाएंगी, जिससे खंभे गिरने या ऊपर से तार टूटने जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी और बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनेगी।

ऊर्जा विभाग में किए जा रहे सुधारों के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में अनिल विज ने बताया कि विभाग में एक सुदृढ़ और जवाबदेह प्रणाली विकसित की गई है, जिसके परिणामस्वरूप गर्मियों के दौरान बिजली कटौती की स्थिति काफी हद तक नियंत्रित रही है।

उन्होंने बताया कि सभी अधीक्षण अभियंताओं (एसई) को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन सुबह 11 बजे तक यह जानकारी दें कि उनके क्षेत्र में यदि कहीं बिजली कट लगा है तो उसका कारण, अवधि और परिस्थितियां क्या रही हैं।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

उन्होंने कहा कि लगभग पूरे प्रदेश में बिजली आपूर्ति संतोषजनक रही है और केवल 6 अधीक्षण अभियंताओं से ही स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज ने बताया कि बिजली की मांग के अनुरूप सभी ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने (अपग्रेडेशन) का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही, बरसात के दौरान जलभराव से होने वाली अनावश्यक बिजली कटौती को रोकने के लिए निचले स्तर पर बने सब-स्टेशनों को ऊंचा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हिसार के खेदड़ में स्थापित की जा रही नई थर्मल यूनिट के लिए कोल लिंकेज की स्वीकृति हरियाणा को प्राप्त हो चुकी है, जो प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

हरियाणा के गुरुग्राम में खुला टेस्ला का सेंटर, CM नायब सैनी ने किया उद्घाटन, देखें Video
हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन पर गरमाई सियासत, BJP सरकार के खिलाफ इन पार्टियों ने खोला मोर्चा
चंडीगढ़ से जयपुर, महेंद्रगढ़, भिवानी और रेवाड़ी जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इस दिन से रोडवेज बसों का नया टाइम टेबल शुरू
हरियाणा के DGP को लीगल नोटिस, थार मालिक ने सार्वजनिक माफी मांगने की क्यों मांग की ? जानें
हरियाणा में 2.30 लाख आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट को हरियाणा सरकार ने क्या दिया जवाब? पढ़िए पूरी रिपोर्ट
TAGGED:electricityअनिल विजआधुनिक स्मार्ट मीटरऊर्जा मंत्रीपोस्टपेडप्रीपेडबिजली मीटरबिजली व्यवस्थाहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 30, 2026
हरियाणा में क्यों कट रही है बुढ़ापा पेंशन ? अब इतनी आय वाले भी योजना से बाहर, जानें कारण
हरियाणा के लिंगानुपात में लंबी छलांग, इस जिले में बेटियां सबसे ज्यादा जन्म ले रहीं
हरियाणा में बदमाश बेखौफ, दिनदहाड़े फायरिंग करके 50 लाख की रंगदारी मांगी
पंजाब में ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप, AAP विधायक ने हरियाणा के CM का लिया नाम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?