Yuva Haryana: हरियाणा पुलिस ने नशे और आतंक से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने पंचकुला से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पंचकुला के एक नाईट क्लब में हुई फायरिंग की जांच के दौरान सामने आए सुरागों के आधार पर की गई।
पुलिस की जानकारी के अनुसार जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क के तार विदेश और पाकिस्तान तक जुड़े होने की आशंका है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से ड्रग्स, हथियार और अन्य सामान बरामद किया है।
नाईट क्लब में फायरिंग से शुरू हुई जांच
मामला पंचकुला के सेक्टर-11 स्थिस नाईट क्लब में हुई फायरिंग से जुड़ा है। दरअसल. क्लब में हुई फायरिंग के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी मामले की जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को आरोपियों के कथित नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली।
जांच में सामने आया कि कुछ आरोपी कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों की सप्लाई से जुड़े हुए है।
लुधियाना से तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में लुधियाना से भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें फिरोजपुर निवासी मुरलीधर, लुधियाना निवासी गुरप्रीत और जालंधर निवासी करन शामिल बताए गए है।
पाकिस्तान से नेटवर्क जुड़े होने का दावा
जांच के दौरान आरोपियों के नेटवर्क पाकिस्तान से जुड़े होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में अब विदेश में बैठे कुछ लोगों के जरिए नेटवर्क चलाने और नशे की सप्लाई से जुड़े सापर्कों की जांच की जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं और ड्रग्स व हथियारों की सप्साई किस तरह की जाती थी।
ड्रग्स और हथियार बरामद
ATS और पुलिस की कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से ड्रग्स, हथियार और अन्य सामान बरामद होने की जानकारी सामने आई है। आरोपियों के पास से करीब 529 ग्राम हेरोइन, एक 32 बोर पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस अब बरामद सामान के स्त्रोत और इसके खरिदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
अमेरिका से हैंडलिंग का भी शक
जांच में यह भी सामने आया है कि नेटवर्क को विदेश से संचालित किए जाने की भी आशंका है। अमेरिका से हैंडलिंग और विदेश में मौजूद लोगों के साथ संपर्क की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अब गिरफ्तार अरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क के पूरे लिंक को जोड़ने की कोशिश कर रही है।
मामले की जांच जारी
ATS और हरियाणा पुलिस की जांच अभी जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नाइट क्लब में हुई फायरिंग और कथित नारको-टेरर नेटवर्क के बीच क्या संबंध हैं और इस नेटवर्क में देश-विदेश के कितने लोग जुड़े हुए हैं।
फिलहाल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और मामले में आगे की जांच के आधार पर और गिरफतारियां होने की भी संभावना है।

