By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: विधानसभा में गूंजा BPL राशन कार्ड काटने का मुद्दा, हरियाणा सरकार ने क्या दिया जवाब ? पढ़िए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

विधानसभा में गूंजा BPL राशन कार्ड काटने का मुद्दा, हरियाणा सरकार ने क्या दिया जवाब ? पढ़िए

Yuva Haryana
Last updated: December 20, 2025 7:54 pm
Yuva Haryana
Published: December 20, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान बीपीएल कार्ड धारकों का मुद्दा गूंजा है। विपक्ष की ओर से बीपीएल कार्ड काटने का मुद्दा उठाया गया, जिस पर सदन में खूब हंगामा हुआ।

इस दौरान यह बड़ी जानकारी भी सामने आई कि पिछले दो साल में करीब 18 लाख परिवारों को बीपीएल श्रेणी से बाहर कर दिया गया है।

दरअसल, कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने यह मुद्दा सदन में उठाया था और उन्होंने सरकार से मुफ्त राशन श्रेणियों, लाभार्थियों और रद्द हुए राशन कार्डों के बारे में जानकारी मांगी थी। इस पर प्रदेश के खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने एक रिपोर्ट पेश की।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

मंत्री राजेश नागर ने बताया कि प्रदेश में बीपीएल के अंतर्गत 37 लाख 67 हजार 264 और अंत्योदय अन्न योजना के तहत तीन लाख एक हजार 700 राशन कार्ड बने हुए है।

सदन में हंगामे के बीच मंत्री ने ये भी जानकारी दी कि अक्टूबर 2023 से लेकर नवंबर 2025 तक प्रदेश में एएवाई श्रेणी के 52,119 और बीपीएल श्रेणी के 17 लाख 89 हजार 297 राशन कार्ड काटे गए है।

इस दौरान कांग्रेसी विधायक बत्रा ने कहा कि प्रदेश में चुनाव से पहले 51 लाख से अधिक कार्ड धारक थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद इनकी संख्या घटाकर 40 लाख रह गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मुफ्त राशन के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

यहां तक कि कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने मुफ्त राशन को स्कैंडल का नाम दिया तो सीएम नायब सैनी ने खुद मोर्चा संभालते हुए विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान कांग्रेस के कई विधायकों ने सदन में शोर मचाया। कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक और आफताब अहमद समेत कई विधायक सीटें छोड़कर खड़े हो गए। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है।

वहीं अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा के दौरान सीएम ने बीपीएल कार्ड के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं की वजह से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और वे स्वतः ही गरीबी रेखा से बाहर आ गए है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसी का राशन कार्ड काटा नहीं है, बल्कि उनका जीवन स्तर ऊपर उठाकर उन्हें गरीबी रेखा से बाहर निकालने में मदद की है। लेकिन कांग्रेस विधायकों को गरीब के जीवन स्तर में सुधार होने पर भी आपत्ति है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

सीएम ने कहा कि सदन में उस दिन यह भाव था कि जिन लोगों ने अपनी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से अधिक होने के बावजूद उसे कम दिखा दिया है, उनके नाम काट देने चाहिएं। ऐसे सभी लोग चाहे वे किसी भी पार्टी से या व्यक्ति से संबंध रखते हों, अगर उन्होंने गलत तरीके से खुद को बीपीएल दिखा रखा है, तो उन्हें बीपीएल कैटेगरी से बाहर कर देना चाहिए। इसके बाद कुछ लोगों ने अपने नाम बीपीएल सूची से कटवा लिए।

सीएम ने ये भी बताया कि दोबारा वेरिफिकेशन भी करवाई गई। इस दौरान जिन लोगों की आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक थी, उनको भी बीपीएल सूची से बाहर कर दिया गया है। इस प्रकार, गलत नीयत से अपनी इनकम कम दिखाकर बनाए गए राशन कार्ड पारदर्शी प्रक्रिया के तहत काटे हैं। परंतु फिर भी यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम बीपीएल राशन कार्ड सूची से कट गया है, तो वह इसे ठीक करवा सकता है। बीपीएल राशन कार्ड को शामिल करने या हटाने की यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी है।

You Might Also Like

ठेकेदारों पर सख्ती, हाईवे पर बार-बार होने वाले हादसों को लेकर सरकार ने उठाया यह नया कदम
हरियाणा में महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कदम, अब पॉक्सो एक्ट केस की जांच इतने दिनों में जरूरी
हरियाणा के सुजीत बने वर्ल्ड चैंपियन, पहलवानी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
हरियाणा में धान घोटाले पर एक्शन, SIT ने आरोपी मिलर को राजस्थान से पकड़ा
चांदी की तूफानी रफ्तार, सोने से ज्यादा तेज क्यों भाग रही चांदी? जानें
TAGGED:The issue of cutting BPL ration cards resonated in the Assembly. What was the Haryana government's response?विधानसभा में गूंजा BPL राशन कार्ट काटने का मुद्दाहरियाणा सरकार ने क्या दिया जवाब ? पढ़िए
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

“देश का सबसे महंगा” HR 88 B 8888 फैंसी कार नंबर दोबारा बिका, इस बार इतने रुपए लगी बोली

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 11, 2025
देश के बजट से क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ ? जानें बजट से जुड़ी खास बातें
पहलवान सुशील कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नया केस आया सामने, पढ़िए
हरियाणा के बुजुर्गों को मिला ‘दिवाली गिफ्ट’, सीएम ने किया बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने का ऐलान
हरियाणा में शिक्षकों के तबादले कब होंगे? सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?