By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: “वोट चोरी” के मुद्दे पर हरियाणा कांग्रेस का हल्ला बोल, हुड्डा गुट की दूरी बनी चर्चा का विषय
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

“वोट चोरी” के मुद्दे पर हरियाणा कांग्रेस का हल्ला बोल, हुड्डा गुट की दूरी बनी चर्चा का विषय

Yuva Haryana
Last updated: November 28, 2025 4:07 pm
Yuva Haryana
Published: November 28, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : बिहार चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी करने का आरोप लगाने के बाद हरियाणा कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी में लगी हुई है।

हरियाणा कांग्रेस सिलसिलेवार सभी जिलों में कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रही है। इस बीच, कांग्रेस की आपसी गुटबाजी भी देखने को मिल रही है और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट की दूरी बनाने की चर्चा हो रही है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

हाल ही में कांग्रेस ने नारनौल में अपना “वोट चोर-गद्दी छोड़” कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने साफ तौर पर बता दिया है कि 25 लाख वोट कैसे चोरी किए गए।

उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले की चारों विधानसभा में एक लाख 47 हजार वोटों की गड़बड़ी की गई है। उन्होंने बताया कि अटेली में करीब 47 हजार, महेंद्रगढ़ में करीब 46 हजार, नारनौल में करीब 26 हजार और नांगल चौधरी में करीब 28 हजार वोटों की गड़बड़ी की गई। राव नरेंद्र ने कहा कि इन्हीं गड़बड़ियों के चलते भाजपा ने वोट चुराकर सरकार बनाई है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

आपको बता दें कि राव नरेंद्र सिंह के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेंद्रगढ़ जिले में कांग्रेस का यह पहला बड़ा कार्यक्रम था। निरंतर राव नरेंद्र सिंह पूरी कांग्रेस को साथ लेकर चलने का दावा करते आ रहे है, लेकिन नारनौल में हुए इस कार्यक्रम में हुड्डा गुट नदारद दिखा, जिसके कारण एक बार फिर से कांग्रेस की गुटबाजी की चर्चा चली।

नारनौल में हुए कांग्रेस के कार्यक्रम में पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के आने की खूब चर्चा थी। वे इससे पहले राव नरेंद्र के साथ अनेक जिलों के कार्यक्रमों में शामिल भी हो रहे थे। लेकिन वह नारनौल के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसी तरह राव दान सिंह भी लगातार कांग्रेस के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए है, जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है।

वहीं नारनौल में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान मंच पर अफरा-तफरी भी देखने को मिली। यहां तक कि भीड़ बढ़ने पर एक मेज भी टूट गई। हालांकि, कांग्रेस के इस कार्यक्रम में सांसद कुमारी शैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा में बाहरी राज्यों से कितने युवा लगे सरकारी नौकरी ? HPSC ने जारी किए ये आंकड़े
11 दिन में सोनीपत महिला यूट्यूबर हत्याकांड में पर्दाफाश, पुष्पा को प्यार में मिला धोखा…
हरियाणा का यह दिग्गज नेता लेगा संन्यास, क्या बताई वजह ? यहां पढ़िए
हरियाणा में ग्रुप-डी की भर्ती के लिए बदले नियम, क्या बड़ा बदलाव हुआ? जानें
हरियाणा में दो राज्यसभा सीटें होने वाली है खाली, किसके खाते में जाएगी ? पढ़ें
TAGGED:" with Hooda faction's distance becoming a topic of discussion“वोट चोरी” के मुद्दे पर हरियाणा कांग्रेस का हल्ला बोलHaryana Congress raises the issue of "vote theftकांग्रेसकांग्रेस प्रदेश अध्यक्षनारनौलपूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डामहेंद्रगढ़राव नरेंद्र सिंहवोट चोर-गद्दी छोड़सांसद कुमारी शैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवालाहुड्डा गुट की दूरी बनी चर्चा का विषय
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

कौन हैं तेजस्वी यादव का ‘हरियाणवी दोस्त’? जिसके चलते लालू परिवार में आया भूचाल, जानें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 17, 2025
फिर उठा ASI संदीप लाठर की सुसाइड का मामला, अब हरियाणा के CM से क्यों मुलाकत करेगी ये कमेटी ?
हरियाणा की बिजली व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, मीटर बदलने के अलावा और क्या-क्या बदलेगा ? जानें
Weather Update: हरियाणा में मौसम की करवट, आने वाले दिनों में बारिश के चलते प्रदूषण से राहत के आसार
अंबाला में युवती को कुचलने वाले “शराबी पुलिसवाले” को मिली जमानत, परिजनों ने मंत्री से मांगा न्याय
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?