By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: अब व्हाट्सएप पर दर्ज होंगी स्वच्छता व कचरा संग्रहण से जुड़ी शिकायतें; जानिए मुख्यमंत्री नायब सैनी के बड़े फैसले
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

अब व्हाट्सएप पर दर्ज होंगी स्वच्छता व कचरा संग्रहण से जुड़ी शिकायतें; जानिए मुख्यमंत्री नायब सैनी के बड़े फैसले

Yuva Haryana
Last updated: September 26, 2026 11:03 am
Yuva Haryana
Published: September 26, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में शहरी क्षेत्रों के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब शहरों में स्वच्छता और घर-घर से कचरा उठाने (डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन) की शिकायतों का समाधान व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समीक्षा बैठक के दौरान शहरी निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) और स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के कड़े निर्देश दिए हैं।

1646 वार्ड समितियों का गठन

राज्य के शहरी क्षेत्रों में नागरिकों की सहायता के लिए 1,646 वार्ड कमेटियां बनाई गई हैं। इन कमेटियों के व्हाट्सएप नंबर पर स्वच्छता और कचरा उठाने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।

कचरा कलेक्शन की मैपिंग:

घर-घर से कचरा उठाने वाले वाहनों और उनके रूटों की मैपिंग का कार्य चल रहा है। प्रत्येक वार्ड का रूट, समय, वाहन और चालक का मोबाइल नंबर व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया जाएगा।

हरियाणा की नई एम्पैनलमेंट पॉलिसी-2026 लागू: सरकारी कर्मचारियों के इलाज से लेकर निजी अस्पतालों के बिल तक पर रहेगी पैनी नजर

83 निकायों में GPS वाहन

राज्य के 83 शहरी निकायों में जीपीएस प्रणाली से लैस कचरा कलेक्शन वाहन चलाए जा रहे हैं और शेष 4 निकायों में यह प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

20 सितंबर तक 66 निकायों में मैपिंग पूरी

जून तक केवल 28 निकायों में रूट मैपिंग पूरी हुई थी, जो 20 सितंबर तक बढ़कर 66 निकायों में पूरी हो चुकी है।

लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

कचरा प्रबंधन पोर्टल से भुगतान में देरी करने वाले अधिकारियों और नियमों का पालन न करने वाले थोक अपशिष्ट उत्पादकों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

IDFC बैंक घोटाला: IAS साकेत कुमार पर रिश्वत के सबूत मिटाने के गंभीर आरोप, मो. शाइन मुख्य सूत्रधार

उत्कृष्ट कार्य पर पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली वार्ड समितियों को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

किराये पर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेंगे सरकारी भवन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि किराये के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी भवन उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए सरकारी जमीन, स्कूल परिसरों और धर्मशालाओं में उपलब्ध भूमि का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही, पात्र बीपीएल महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण सेनेटरी पैड देने और जरूरत के हिसाब से डिस्पेंसिंग मशीनें लगाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

यौन अपराध पीड़ित बच्चों को अब मिलेगी 50 हजार रुपये की सहायता

पॉक्सो (POCSO) और यौन अपराधों के शिकार बच्चों को मिलने वाली तत्काल सामाजिक व वित्तीय सहायता राशि में बड़ा इजाफा किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस सहायता राशि को 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, चिल्ड्रेन होम में सोलर पैनल लगाने, भवनों की मरम्मत और नियमित निरीक्षण करने के आदेश भी दिए गए हैं।

रेलवे भर्ती: AI कैमरों ने पकड़ी ‘मुन्नाभाइयों’ की चालाकी, फर्जीवाड़े में 2 गिरफ्तार, 5 हिरासत में

 

 

You Might Also Like

SYL नहर पर कब बनेगी बात ? हरियाणा और पंजाब के सीएम फिर करेंगे बैठक
MDU में शिक्षकों का भारी टोटा, 5 साल से भर्ती नहीं होने के चलते स्टूडेंट ही बन रहे ‘गुरुजी’
हरियाणा में करोड़ों रुपए के धान घोटाले का खुलासा, राइस मिलों पर छापेमारी जारी
हरियाणा सरकार के नए आदेश, अब सरकारी कामकाज में हरिजन और गिरिजन शब्दों पर लगाई रोक
कैथल में डोडापोस्त से भरे ट्रक का एक्सीडेंट, 3 की मौत; केलों के नीचे छिपा था 8 क्विंटल नशीला पदार्थ
TAGGED:cleanlinesscollectioncomplaintsregisteredwhatsAppहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

हरियाणा को स्टेट हाइवे और राजस्थान को मिलेगा पानी, इस बड़ी योजना पर काम कर रही सरकार, पढ़ें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 10, 2026
CM Nayab Singh Saini Announces Key Welfare Milestones and Digital Reforms State celebrates 60 years of formation; ₹2,100 aid transferred to over 5 lakh women
हरियाणा में 190 दिन बाद सुलझा इस मेडिकल कॉलेज के नामकरण का विवाद, कैसे बनी बात ? पढ़ें
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के सामने उठा SYL का मुद्दा, हरियाणा ने पंजाब से मांगा अपना हक
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की ASI संदीप के परिजनों से मुलाकात, दिया बड़ा आश्वासन
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?