By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: जुलाना में सजा हरी-पीले रंग का बड़ा पंडाल, रविवार को JJP का शक्ति प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

जुलाना में सजा हरी-पीले रंग का बड़ा पंडाल, रविवार को JJP का शक्ति प्रदर्शन

Yuva Haryana
Last updated: December 6, 2025 7:07 pm
Yuva Haryana
Published: December 6, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : रविवार को जननायक जनता पार्टी के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर जुलाना में होने वाले बड़े कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नेशनल हाईवे-352 पर जींद-जुलाना रोड के नजदीक खुले मैदान में हरी-पीले रंग में भव्य विशाल पंडाल सज चुका है।

जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता रैली में शिरकत करेंगे। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर जेजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।

जेजेपी ने हरियाणा के केंद्र बिंदु जुलाना क्षेत्र की प्रदेशभर से बेहतर कनेक्टिविटी को देखते हुए यहां कार्यक्रम का आयोजन किया है, 152 डी एक्सप्रेस वे सहित अनेक नेशनल हाईवे की मदद से प्रदेशवासी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

शनिवार को जेजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वालंटियरों की ड्यूटी लगाई और कहा कि कार्यक्रम में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी का यह स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रदेश की दिशा और दशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि खुले मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए कई मंच बनाए गए है। इनमें एक बड़ा मुख्य डबल डेकर मंच है, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पत्रकारों के लिए भी अलग से मंच स्थापित किए गए है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जननायक सेवा दल और इनसो से जुड़े सैकड़ों वालंटियर कार्यक्रम की व्यवस्था को संभालेंगे, जो कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था आदि की जिम्मेदारी देखेंगे। कार्यक्रम स्थल पर अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ अन्य सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जेजेपी ने जींद की पावन धरा पर ही सात साल पहले 9 दिसंबर 2018 को पांडु पिंडारा में बड़ी ऐतिहासिक रैली करके पार्टी की स्थापना की थी और अब जेजेपी अपना आठवां स्थापना दिवस जुलाना में मनाकर नया इतिहास रचेगी।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

हरियाणा के केंद्र बिंदु जुलाना में आयोजित जेजेपी के इस कार्यक्रम में उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा जिलों के लोग एनएच 152 डी एक्सप्रेसवे से सीधा पहुंचेंगे।

दिल्ली और खरखौदा साइड वाले दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे से 152 डी एक्सप्रेस वे होते हुए आएंगे। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार जिले से आने वाले कार्यकर्ता एनएच-9 के माध्यम से महम होते हुए सीधा जुलाना में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

हरियाणा में 8 महीने से वेतन के इंतजार में बैठे ये कर्मचारी, आश्वासन मिलने के बाद भी नहीं मिली सैलरी
हरियाणा पुलिस ने छेड़ा बड़ा डिजिटल अभियान, अवैध और आपत्तिजनक गतिविधियों पर सख्त एक्शन
दिवाली पर दिल्ली का दमकल विभाग रहा अलर्ट, आग लगने की 400 से ज्यादा कॉल्स आई
हरियाणा: पुलिस स्टेशन में खड़ी कार में हुआ ब्लास्ट, जांच में जुटी NIA
हरियाणा में BJP नेता के स्कूल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात, देखें Video
TAGGED:A large green-yellow pandal was set up in Julanawhere the JJP would demonstrate its strength on Sundayजुलाना में सजा हरी-पीले रंग का बड़ा पंडालजेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटालाजेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मादिग्विजय चौटालापूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटालारविवार को JJP का शक्ति प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
haryana marriage registration
हरियाणा सरकार

हरियाणा विवाह पंजीकरण (Haryana Marriage Registration)— पूरी जानकारी, ऑनलाइन प्रक्रिया, दस्तावेज़ और शुल्क

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 3, 2025
हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए किराया और रूट सहित पूरी डिटेल
हरियाणा में पंचायत विभाग का नया फैसला, अब पंचायतों को इस मंजूरी के बिना नहीं मिलेगा फंड
हरियाणा के नए DGP ने संभाला चार्ज, अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का बताया प्लान
रोहतक के लिए जापान से आई बड़ी खुशखबरी, इस कंपनी ने निवेश के लिए हरियाणा से मिलाया हाथ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?