By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में खेल के साथ हुआ ‘खेल’, अब सिस्टम सुधारने के लिए सरकार की भागदौड़ जारी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरखेल खिलाड़ीहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में खेल के साथ हुआ ‘खेल’, अब सिस्टम सुधारने के लिए सरकार की भागदौड़ जारी

Yuva Haryana
Last updated: November 29, 2025 6:16 pm
Yuva Haryana
Published: November 29, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में दो खिलाड़ियों की मौत के बाद अब सरकार ने खेल सिस्टम को सुधारने के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है।

पहले जहां खेल का नाम आते ही देश में हरियाणा का नाम सबसे पहले आता था, लेकिन खिलाड़ियों की मौत के बाद प्रदेश की खेल व्यवस्था की खासा किरकिरी हो रही है।

ऐसे में अब यह लग रहा है कि अगर हरियाणा के खेल सिस्टम के साथ खेल होने की बजाय खेल व्यवस्था पर असल में काम होता तो खेल जगत में हरियाणा न जाने कितना ही आगे होता।

चलो… वापस ताजा मुद्दे पर आते है। दरअसल, खिलाड़ियों की मौत के मामले में हरियाणा का खेल विभाग अब नींद से जाग गया है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने सभी जिला खेल अधिकारियों के साथ पंचकूला में करीब साढ़े तीन घंटे तक बैठक की है।

बैठक में हर जिले में सुविधाओं और खामियों को लेकर सवाल-जवाब हुए है। खेल मंत्री ने कहा कि जिला खेल परिषदों के पास पूरा बजट है और इससे सुविधाएं बढ़ाई जाए।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

एक खबर यह भी है कि इस बैठक में रोहतक में खिलाड़ी की मौत के बाद सस्पेंड किए गए जिला खेल अधिकारी भी थे, जिनसे पूरी जानकारी ली गई।

हरियाणा के खेल मंत्री ने अब दावा किया है कि तीन माह में मरम्मत के सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे।

मंत्री ने पंचायत, नगरपालिका, नगरपरिषद और एचएसवीपी के अंडर आने वाले खेल मैदानों, स्टेडियमों और उपकरणों की पूरी जांच रिपोर्ट मांगी है। फैसला यह भी लिया गया है कि जिन स्टेडियमों की हालात खराब है, अब वहां खिलाड़ी अभ्यास नहीं करेंगे। अगर फिर भी कोई लापरवाही सामने आई तो संबंधित जिला अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खेल मंत्री का कहना है कि राज्य के खेल ढांचे के वैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए विभाग द्वारा मैदानों और स्टेडियमों को ग्रेड-ए, बी, सी और डी में वर्गीकृत किया जाएगा।

आपको बता दें कि खिलाड़ियों की मौत की जांच के लिए कमेटी का भी गठन कर दिया है, जो कि एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

चलिए अब आपको ये भी बताते है कि हरियाणा में खेल व्यवस्था के साथ खेल कैसे हो रहा है ?

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के आठ जिलों में खेल अधिकारी ही नहीं है। ऐसे में खेल जगत में खिलाड़ियों और पदकों का गढ़ कहे जाने वाले हरियाणा में खेल सुविधाएं बदहाल है।

एक तरफ जहां सरकार बेहतर खेल नीति और खेल सुविधाओं का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ सच्चाई ये है कि हरियाणा के आठ जिलों रोहतक, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल और अंबाला में तो लंबे समय से जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) ही नहीं है। ऐसे में यहां खेल व्यवस्था कौन देख रहा है ? ये बड़ा सवाल है।

उधर, इस मुद्दे पर हरियाणा और पंजाब में राजनीतिक बयानबाजियां भी जारी है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रोहतक में आकर जहां हरियाणा की खराब खेल व्यवस्था पर अनेक गंभीर सवाल उठाए तो हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने पंजाब के खराब हालात बयां किए।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी एक महीने में पंजाब से नशा खत्म करने का वादा कर सरकार तो बना ली लेकिन हालात कैसे हैं, वे सबके सामने है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

उन्होंने कहा कि नशे की वजह से पंजाब के युवा बर्बाद हो रहे हैं, वहां अपराध भी बढ़ रहा है। सीएम भगवंत मान वहां कुछ करने की बजाय हरियाणा में आकर राजनीति कर रहे है।

You Might Also Like

SC छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब सालाना कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी ? जानें
हरियाणा के इस जिले में बन रहा है बड़ा यूनिटी मॉल, क्या होगा फायदा ? पढ़ें
Haryana : CM Saini inaugurates 27th Haryana State Sports Festival, over 6000 players to participate
Negligence in Development Projects will not be to tolerated, srtict action will be taken : CM Nayab Singh Saini
अभय चौटाला ने फिर उठाया धान फर्जीवाड़े का मुद्दा, BJP सरकार पर किसानों को लूटने के आरोप
TAGGED:Serious questions raised on Haryana's sports systemअब सिस्टम सुधारने के लिए सरकार की भागदौड़ जारीखेल मंत्रीखेल व्यवस्थागौरव गौतमनायब सैनीपंजाब सीएमबहादुरगढ़बास्केटबॉल प्लेयर्सभगवंत मानमेडलरोहतकहरियाणाहरियाणा में खेल के साथ हुआ ‘खेल’हरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

साल 1956 के बाद विरासत में मिली संपत्ति पर किसका हक? हाईकोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 5, 2025
Haryana: पेपरलेस रजिस्ट्री में होंगे नए-नए सुधार, आपको क्या होगा फायदा ? यहां जानिए
चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, देश के इन 12 राज्यों में होगा SIR
हरियाणा में अफसर Vs कांग्रेस विधायक, विधानसभा स्पीकर के पास पहुंचा मामला
पूर्व IPS आरएस यादव का लिखित माफीनामा, अभय चौटाला पर 39 जूते मारने के लगाए थे आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?