By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा को मिलेगा एक और बड़ा मिल्क प्लांट, इस जिले में लगेगा प्रदेश का सातवां दूध प्लांट
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़

हरियाणा को मिलेगा एक और बड़ा मिल्क प्लांट, इस जिले में लगेगा प्रदेश का सातवां दूध प्लांट

Yuva Haryana
Last updated: November 17, 2025 1:06 pm
Yuva Haryana
Published: November 17, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : दूध-दही खाने वाले हरियाणा में दूध-दही की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इस दिशा में हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड कई बड़ी योजनाओं पर काम कर रहा है।

हरियाणा में फिलहाल छह मिल्क प्लांट है। ऐसे में अब सातवें सबसे बड़े मिल्क प्लांट की भी स्थापना होने जा रही है।

स्काडा विधि से संचालित होने वाला वीटा का यह मिल्क प्लांट रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। इस प्लांट से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में दूध और दूध से निर्मित उत्पादों की आपूर्ति होगी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

इस प्लांट की स्थापना होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों और हजारों किसानों को इसका लाभ होगा। वहीं इसके लिए बावल में 16 एकड़ जमीन भी चिह्नित हो चुकी है और सरकार से बजट मिलते ही योजना पर काम शुरू होगा।

एक प्रमुख अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ने सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक प्रस्ताव भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार यह प्रदेश में स्थापित होने वाला सबसे बड़ा मिल्क प्लांट अत्याधुनिक होगा। योजना पर करीब 300 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के मुताबिक अभी तक दिल्ली और एनसीआर में बल्लभगढ़ के प्लांट से दूध और दूध से निर्मित उत्पादों की आपूर्ति होती है।

ऐसे में बावल में नए प्लांट की स्थापना से सीधे तौर पर एनसीआर और दिल्ली को फायदा मिलेगा। वहीं यहां 1200 से 1600 युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और स्थानीय किसानों को भी लाभ होगा।

हरियाणा में अब कितने दूध प्लांट ?

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर
  • सबसे पहले जींद में 1970-1971 में मिल्क प्लांट स्थापित हुआ था और यहां
  • प्रतिदिन दूध की क्षमता 1.50 लाख लीटर है
  • अंबाला में 1973-1974 में दूसरा प्लांट लगा और यहां की क्षमता 1.40 लाख लीटर प्रतिदिन है
  • रोहतक में 1976-1977 से चार लाख लीटर क्षमता वाला प्लांट चल रहा है
  • बल्लभगढ़ में 1.25 लाख प्रतिदिन दूध की क्षमता के प्लांट का 1979-1980 से संचालन हो रहा है
  • सिरसा में 1996-1997 से 1.10 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाला प्लांट चल रहा है
  • कुरुक्षेत्र में 20 हजार लीटर क्षमता का छठा प्लांट 2014-2015 में स्थापित हुआ

भिवानी और सिरसा के लिए भी अच्छी खबर
वहीं हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड द्वारा भिवानी के सलेमपुर और सिरसा के डबवाली में दो नए चिलिंग सेंटर स्थापित करने की भी योजना है। डबवाली और सलेमपुर में 20-20 हजार लीटर की क्षमता के चिलिंग सेंटर स्थापित होंगे। दोनों ही सेंटरों की स्थापना पर करीब 6.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इन चिलिंग सेंटर से दूध का अधिक दिनों तक भंडारण किया जा सकेगा। इसी तरह से नूंह में चिलिंग सेंटर का दोबारा निर्माण करने की योजना भी प्रस्तावित है।

You Might Also Like

एचएयू की वैज्ञानिक डॉ फोगाट की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, वीसी को तुरंत बर्खास्त करने की उठी मांग
हरियाणा में फिर नए जिले बनाने की चर्चा, जिला बनने की लाइन में खड़े ये शहर
हरियाणा में धान घोटाले पर बड़ा एक्शन, गड़बड़ी करने वाले मिल मालिकों से वसूली करने जुटी सरकार
हरियाणा में लाडो को मिली लक्ष्मी की चौथी किस्त, इस बार इतनी नई महिलाएं योजना से जुड़ी
भ्रष्टाचार जांच पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्रीय कर्मचारियों के खिलाफ तहकीकात कर सकती है राज्य पुलिस
TAGGED:Haryana will get another big milk plantthe seventh milk plant of the state will be set up in this districtइस जिले में लगेगा प्रदेश का सातवां दूध प्लांटदूध-दहीनए चिलिंग सेंटरभिवानी और सिरसाहरियाणा को मिलेगा एक और बड़ा मिल्क प्लांट
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरस्वास्थ्य एवं जीवनशैलीहरियाणा न्यूज़

‘वेंटिलेटर’ पर स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा की सबसे बड़ी हेल्थ यूनिवर्सिटी की हालत पंचर

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 7, 2025
हरियाणा में 10वीं-12वीं के एग्जाम की तैयारियों में जुटा बोर्ड, इस बार नए फीचर्स के साथ होने वाली परीक्षा का विरोध क्यों ? पढ़ें
हरियाणा में नया कानून लागू, अब छोटे अपराधों में मिली ये राहत, पढ़ें
11 दिन में सोनीपत महिला यूट्यूबर हत्याकांड में पर्दाफाश, पुष्पा को प्यार में मिला धोखा…
धान घोटाले को लेकर CM सैनी पर लगाए गंभीर आरोप, इस नेता ने कही बड़ी बात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?