आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा : खेल मंत्री के खिलाफ दायर याचिका के सबूत गायब, जानें हाईकोर्ट से जुड़ा यह पूरा मामला

Yuva Haryana : हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के पलवल विधानसभा सीट पर चुनाव को चुनौती देने वाली चुनावी याचिका से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

दरअसल, एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार इस याचिका से जुड़े अहम सबूत गायब हो गए है। यह सबूत चुनाव याचिका करण सिंह दलाल बनाम गौरव गौतम मामले में सौंपे गए थे।

बड़ी बात ये है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को पेन ड्राइव के माध्यम सबूत सौंपे गए थे जो कि हाईकोर्ट के रिकॉर्ड से गायब हो गए।
गायब हुई पेन ड्राइव में चुनाव के दौरान कथित भ्रष्ट आचरण से जुड़े वीडियो, तस्वीरें और स्क्रीनशॉट आदि थे।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

इस संदर्भ में करण सिंह दलाल ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को शिकायत दी है। उनके वकील ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बंडल के पृष्ठ संख्या 72 पर प्लास्टिक पाऊच में लगी पेन ड्राइव गायब है।

शिकायत में बताया गया है कि इस पेन ड्राइव में राज्य मंत्री गौरव गौतम पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 123 के तहत भ्रष्ट आचरण का आरोप लगाने के संबंध में सबूत दिए गए है।

हाईकोर्ट ने भी 28 नवंबर 2025 को आदेश में भी इन्हीं वीडियो सबूतों को उल्लेख किया गया था।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

इस मामले में करण सिंह दलाल ने आशंका जताई है कि पेन ड्राइव और उसका पाऊच जानबूझकर किसी साजिश के तहत हटाया गया है ताकि मामले को कमजोर किया जा सके।

ऐसे में उन्होंने इसे न्यायिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

हरियाणा में मौसम का बदलता रुख, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप

First published on: January 25, 2026 02:23 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading