Yuva Haryana : हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक डॉक्टर की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एक पूर्व सैनिक के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने पेट में कपड़ा छोड़ दिया।
मामला बहादुरगढ़ के जीवन ज्योति अस्पताल का है। पूर्व सैनिक ने ऑपरेशन के बाद जब दोबारा सिटी स्कैन कराया तो पता चला कि उनके पेट में कपड़ा है। मरीज ने किसी दूसरे अस्पताल से दोबारा ऑपरेशन करवाकर कपड़ा बाहर निकलवाया।
हालांकि, पूर्व सैनिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर और प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सेना से सेवानिवृत हवलदार बादली निवासी सुरेंद्र ने बताया कि कि 27 जनवरी को अपेंडिक्स की समस्या के चलते उन्होंने ऑपरेशन करवाया था। लेकिन ऑपरेशन के बाद से ही उनकी हालत बिगड़ गई। 10 फरवरी को जब सुरेंद्र की हालत और ज्यादा बिगड़ गई तो डॉक्टर ने सीटी स्कैन कराया तो पता चला कि कपड़ा अंदर ही रह गया है।



