By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: अंतरराष्ट्रीय मेले के लिए सजने लगा सूरजकुंड, इस बार पर्यटकों के लिए क्या खास रहेगा ? जानें
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय मेले के लिए सजने लगा सूरजकुंड, इस बार पर्यटकों के लिए क्या खास रहेगा ? जानें

Yuva Haryana
Last updated: January 6, 2026 2:44 pm
Yuva Haryana
Published: January 6, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के फरीदाबाद जिले में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की तैयारियों जोर-शोर से चल रही है।

31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में इस बार पर्यटकों के लिए क्या कुछ खास रहेगा ? चलिए आपको बताते है।

इस साल मेघालय और उत्तर प्रदेश को थीम स्टेट चुना गया है, जबकि मिस्र को पार्टनर कंट्री घोषित किया गया है।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

इस बार पर्यटक दोनों राज्यों की संस्कृति, लोक कला और परंपराओं से पर्यटक मुख्य चौपाल और छोटी चौपाल पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से रूबरू हो सकेंगे।

31 जनवरी को देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन इस मेले का उद्घाटन करेंगे और मुख्य भोपाल से पर्यटकों को संबोधित भी करेंगे। उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश, मेघालय और मिस्र के पर्यटन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इस बार मेले में मुख्य चौपाल को बड़ा किया जा रहा है। चौपाल को भव्य स्वरूप देने के लिए पत्थर का प्रयोग किया जा रहा है और पत्थरों की घिसाई करके लगाने काम जारी है। इस मुख्य चौपाल पर देश-विदेश के कलाकार रंगारंग प्रस्तुति देंगे। इनमें फैशन शो, बॉलीवुड गायकों की प्रस्तुतियां, गजल संध्या और हास्य सम्मेलन जैसे कार्यक्रम शामिल रहते है।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

मेले में बनी अनेक हट्स की लिपाई-पुताई का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में जल्द ही मेला स्थल की सजावट का काम शुरू किया जाएगा।

यहां फूड कोर्ट में आने वाले लोगों को अलग-अलग राज्यों के खास व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा।

जानकारी के अनुसार मेले में 13 लाख से ज्यादा पर्यटक आते है। वीकेंड शनिवार और रविवार को यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों का जमावड़ा होता है। ऐसे में इस बार मेले में एंट्री करने के लिए जाने वाले रास्तों को चौड़ा किया जा रहा है और रास्तों को पक्का किया जा रहा है।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

सूरजकुंड मेले में इस बार करीब 1200 स्टॉल हस्तशिल्प कला के लिए निर्धारित की गई है।

You Might Also Like

हरियाणा में पुलिस का ऑपरेशन ट्रैकडाउन, अब तक 5 हजार से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार
हरियाणा में डॉक्टरों के खाली पदों को भरने की तैयारी, भर्ती के लिए MBBS छात्रों में खासा क्रेज
चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी ने बिना मंजूरी एजेंसी को दिया 182 करोड़ का एडवांस भुगतान, ऑडिट में खुलासा
केन्या में खेती करते हुए दिख सकते है हरियाणा के किसान, सरकार बना रही ये योजना, पढ़िए
अधिकारियों की देरी से किसान परेशान, धान खरीद प्रभावित
TAGGED:39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेलेSurajkund is getting ready for the International Fair. What will be special for tourists this time? Find outअंतरराष्ट्रीय मेले के लिए सजने लगा सूरजकुंडइस बार पर्यटकों के लिए क्या खास रहेगा ? जानेंफरीदाबाद
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
कृषि

हरियाणा में धान खरीद पर घमासान: 7.59 लाख एकड़ फसल का वेरिफिकेशन अटका, मंडियों में किसानों का हंगामा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 2, 2026
जाट आंदोलन से जुड़े केसों पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, हरियाणा सरकार से मांगा गया जवाब
हरियाणा CET का रिजल्ट घोषित, यहां देखें अभ्यर्थी अपना परिणाम
अंबाला में युवती को कुचलने वाले “शराबी पुलिसवाले” को मिली जमानत, परिजनों ने मंत्री से मांगा न्याय
हरियाणा में धान घोटाले की जांच तेज, मिल मालिकों पर पूरा शिकंजा कसने की तैयारी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?