By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: सुसाइड नोट छोड़कर हरियाणा के एक और पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, 10 दिन में तीसरा मामला
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़

सुसाइड नोट छोड़कर हरियाणा के एक और पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, 10 दिन में तीसरा मामला

Yuva Haryana
Last updated: October 18, 2025 12:15 pm
Yuva Haryana
Published: October 18, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा पुलिस से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आई है। हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। प्रदेश में पिछले 10 दिनों के भीतर तीसरे पुलिस अधिकारी ने सुसाइड की है।

सुसाइड का यह नया मामला गुरुग्राम में तैनात एएसआई कृष्ण कुमार का हैं। दरअसल, 40 वर्षीय कृष्ण ने रेवाड़ी जिले में अपने पैतृक गांव जैनाबाद स्थित घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार घर से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें एएसआई ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मृतक एएसआई के पिता की शिकायत पर पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

आपको बता दें कि आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार और एएसआई संदीप लाठर की सुसाइड के मामले पहले ही चर्चा का विषय बने हुए है। दरअसल, सात अक्तूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर आईपीएस पूरन कुमार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने आठ पेज का सुसाइड नोट और एक पेज की वसीयत छोड़ी थी। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए कई बड़े अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था।

प्रदेश में जब पूरन कुमार की सुसाइड का मामला पूरी तरह गरमाया हुआ था, तो इस बीच 14 अक्टूबर को रोहतक में साइबर सेल में कार्यरत एएसआई संदीप लाठर ने खेत में बने कमरे में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड से पहले संदीप लाठर ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और चार पेज का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें आईपीएस वाई पूरन कुमार और उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

16 साल बाद वापस इनेलो में आए पूर्व मंत्री संपत सिंह, आते ही मिला पार्टी में बड़ा पद
हरियाणा में जहरीली शराब का कहर, अब तक इतने लोगों की हो चुकी मौत और ताजा मामला भिवानी का सामने आया
हरियाणा में बरसात से बदला मौसम, कड़ाके की ठंड और फिर से बारिश के भी आसार
भजनलाल की बेटी और दामाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
हरियाणा में बदमाश बेखौफ, दिनदहाड़े फायरिंग करके 50 लाख की रंगदारी मांगी
TAGGED:10 दिन में तीसरा मामलाAnother Haryana police officer commits suicideleaving behind a suicide noteआईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमारएएसआई कृष्ण कुमारएएसआई संदीप लाठरगुरुग्रामसुसाइडसुसाइड नोट छोड़कर हरियाणा के एक और पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

दिव्यांग पेंशन योजना, हरियाणा में कैसे मिलेंगे प्रतिमाह 3200 रूपए ? जानें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 17, 2026
हुड्डा परिवार को कुलदीप शर्मा की चुनौती, 2029 चुनाव से पहले सामूहिक नेतृत्व की मांग
जेजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ से गदगद नजर आए अजय चौटाला, किया ये बड़ा दावा
जुलाना में सजा हरी-पीले रंग का बड़ा पंडाल, रविवार को JJP का शक्ति प्रदर्शन
मानेसर लैंड स्कैम, पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा सहित अन्य आरोपियों को बड़ा झटका, जानें पूरा मामला
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?