By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: नकली नोट छापने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹7.38 लाख बरामद
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़

नकली नोट छापने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹7.38 लाख बरामद

Yuva Haryana
Last updated: October 4, 2026 3:05 pm
Yuva Haryana
Published: October 4, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने सोनीपत में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.38 लाख रुपये के नकली नोट, प्रिंटिंग मशीन, तीन मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनीपत के तुर्क गांव निवासी साहिल (28), राजस्थान के बाड़मेर निवासी गोसायी राम (22) और जयपुर निवासी पुष्कर राज पुरोहित उर्फ डॉक्टर (56) के रूप में हुई है।

घर में चला रहे थे नकली नोट छापने का काम

धान खरीद में आई तेजी, मिलर्स ने खत्म की हड़ताल

मुख्य आरोपी साहिल ने सोनीपत में अपने घर के सामने खुर्द एंटरप्राइजेज वॉटर सॉल्यूशन नाम से होलसेल और रिटेल कारोबार का बोर्ड लगा रखा था। पुलिस के अनुसार, इसी जगह के अंदर नकली नोटों की छपाई की जाती थी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब 30 सितंबर को दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली के जापानी पार्क के पास आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने रोहिणी के सेक्टर-13 स्थित वीर अपार्टमेंट के पास घेराबंदी की।

1476 नकली नोट बरामद

हरियाणा में पशुओं में लंपी की आहट, 16 सैंपल पॉजिटिव

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों से कुल 1,476 नकली नोट बरामद किए गए। इनमें:

  • पुष्कर राज: 201 नोट, कीमत ₹1,00,500
  • गोसायी राम: 575 नोट, कीमत ₹2,87,500
  • साहिल: 700 नोट, कीमत ₹3,50,000

इसके अलावा 1 अक्टूबर को पुलिस ने साहिल के सोनीपत स्थित घर पर दबिश देकर करीब 2 लाख रुपये के नकली नोट और प्रिंटिंग मशीन बरामद की।

बाजारों में खपाते थे नकली नोट

हरियाणा में भ्रष्टाचार के 70% आरोपी बरी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नकली नोटों को स्थानीय और साप्ताहिक बाजारों में चलाते थे। इसके अलावा अधिक पैसा कमाने के लिए वे हवाला कारोबारियों के संपर्क में भी थे।

मामले में दिल्ली के प्रशांत विहार थाने में केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच एसआई को सौंपी गई है।

You Might Also Like

अगले साल बदली-बदली नजर आएगी हरियाणा में ब्यूरोक्रेसी, इतने IAS-IPS हो जाएंगे रिटायर
बहुचर्चित मनीषा मौत मामले की जांच में होगी और देरी, अब CBI का ये जवाब आया सामने
हरियाणा में धान घोटाले पर बड़ा एक्शन, गड़बड़ी करने वाले मिल मालिकों से वसूली करने जुटी सरकार
हांसी जिला बनने पर किसको हुआ फायदा? इस नेता ने लगाए बड़े गंभीर आरोप
हरियाणा की पहली खेल यूनिवर्सिटी कब बनकर होगी तैयार और खिलाड़ियों को क्या होगा फायदा ? पढ़ें
TAGGED:7.38 लाख नकली नोटCrime NewsDelhi CrimeFake CurrencyFake Currency CaseFake Note GangHaryana CrimeSonipat Newsदिल्ली पुलिसनकली नोटनकली नोट गिरोहनकली नोट बरामदसोनीपत पुलिस
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में अब लावारिस कुत्तों का होगा अपना ठिकाना, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने बनाई ये योजना

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 29, 2025
आईएमटी मानेसर गुरुग्राम (IMT Manesar Gurgaon) — हरियाणा का इंडस्ट्रियल पावरहाउस
दक्षिण हरियाणा के लिए अच्छी खबर, इस बड़े प्रोजेक्ट को मिली केंद्र से मंजूरी
नेशनल हाईवे के मुसाफिरों को राहत, अब इतना सस्ता हुआ सफर
Hisar Airport पर नाइट लैंडिंग की तैयारियां तेज, अब ये वाला लाइसेंस मिलते ही रात को उतर सकेंगे जहाज
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?