By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा की सियासत गरमाई: कांग्रेस ने सीएम सैनी से मांगा इस्तीफा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

हरियाणा की सियासत गरमाई: कांग्रेस ने सीएम सैनी से मांगा इस्तीफा

khushi Mukhija
Last updated: October 17, 2026 12:30 pm
khushi Mukhija
Published: October 17, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में जारी राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विदेश दौरों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है और उनसे इस्तीफे की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा मामलों के प्रभारी संजय दत्त और पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक संयुक्त बयान जारी कर सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा।

विदेश दौरों पर खड़े किए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री सैनी के 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर और 14 से 17 अक्टूबर तक स्वीडन दौरे का हवाला देते हुए उन्हें ‘पार्ट-टाइम मुख्यमंत्री और फुल-टाइम राजनीतिक पर्यटक’ करार दिया। नेताओं का कहना है कि हरियाणा को ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए जवाबदेह हो, न कि समस्याओं को छोड़कर विदेश दौरों में व्यस्त रहे। पार्टी ने सैनी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

किसान, व्यापारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा

राव नरेंद्र सिंह और संजय दत्त
हरियाणा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ’ मार्च

संयुक्त बयान में कांग्रेस नेताओं ने राज्य की स्थिति पर चिंता जताते हुए कई आरोप लगाए:

धान खरीद और किसान: प्रदेश में किसान मंडियों में धान बेचने और फसल उठान के लिए भटक रहे हैं तथा भुगतानों में देरी हो रही है।

कानून-व्यवस्था और सुरक्षा: राज्य में हत्या, फिरौती और रंगदारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारी वर्ग भयभीत है।

विपक्ष और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई: पार्टी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित अवैध हिरासत और विपक्ष की लोकतांत्रिक गतिविधियों में बाधा डालने का आरोप लगाया।

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री और पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव
हरियाणा से राज्यपाल की कुर्सी तक पहुंचने वाली दूसरी महिला नेत्री हैं डॉ. सुधा यादव

‘भ्रष्टाचार’ और ‘वोट चोरी’ की निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस ने सरकार से प्रशासनिक अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की समयबद्ध जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा, पिछले विधानसभा चुनावों के बाद सामने आए ‘वोट चोरी’ के आरोपों और मतदाता सूचियों में किए गए बदलावों की भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने और तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग दोहराई है।

कांग्रेस का रुख:

“सरकार की जवाबदेही किसानों को सही समय पर भुगतान, व्यापारियों की सुरक्षा और आम लोगों को भ्रष्टाचार से राहत मिलने के आधार पर तय होनी चाहिए।”

डॉ. सुधा यादव
हरियाणा की डॉ. सुधा यादव बनीं कर्नाटक की राज्यपाल, कारगिल शहादत के बाद शुरू हुआ था राजनीतिक सफर

You Might Also Like

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम, पढ़ें
इनेलो ने बिजली आयोग और निगमों पर उठाए बड़े सवाल, उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप
हरियाणा में बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी, सोशल मीडिया पर किया खुलासा
हरियाणा में भाजपा के खिलाफ जेजेपी की नई रणनीति, अजय चौटाला ने किया बड़ा ऐलान
हरियाणा में लंपी स्किन डिजीज के 10 केस पॉजिटिव, 3 जिलों में संक्रमण की पुष्टि  
TAGGED:heatsPoliticsupहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा का अनोखा मामला, इस नगर निगम का बिना सीनियर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल पूरा हो रहा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 17, 2025
Cricket में नए फॉर्मेट की एंट्री, अब टेस्ट और टी-20 का मजा एक साथ
16 Top of Our Favorite Outdoor Clothing Brands
बुढ़ापा पेंशन पर इनेलो का नया फैसला, टाला धरना प्रदर्शन और दी ये चेतावनी
किसानों के कई मुद्दों को लेकर अभय चौटाला ने BJP सरकार को घेरा, दी बड़ी चेतावनी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?