Yuva Haryana : हरियाणा में मेडिकल शिक्षा को लेकर छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य में एसबीबीएस की 300 सीटें बढ़ाई गई है। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रदेश के 18 मेडिकल कॉलेजों में अब एमबीबीएस की कुल 3,110 सीटों पर दाखिले होंगे। सीटों में यह बढ़ोतरी खासतौर पर निजी मेडिकल कॉलेजों में हुई है।
निजी कॉलेजों में बढ़ी 300 सीटें
प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटों में 300 सीटों का इजाफा किया गया। इसके बाद निजी कॉलेजों में कुल 2,050 एमबीबीएस की सीटें हो गई है।
वहीं, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 1,060 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध है। इस तरह निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मिलाकर प्रदेश में एमबीबीएस की कुल 3,110 सीटें हो गई है।
किन कॉलेजों में बढ़ी सीटें ?
निजी क्षेत्र के कई मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाई गई है। फैकल्टी ऑफ मेडिसिन एंड हेल्थ साइंसेज, गुरुग्राम में सीटें 150 से बढ़कर 200 और महर्षि मार्कंडेश्वर सीएमएस एंड आर, सदोपुर में 150 से बढ़कर 200 हो गई हैं। महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, मुलाना में सीटें 200 से बढ़कर 250 की गई हैं। इसके अलावा कई अन्य निजी मेडिकल कॉलेजों में भी एमबीबीएस सीटों की क्षमता बढ़ाई गई है।
सरकारी कॉलेजों की सीटों में बदलाव नहीं
हरियाणा के आठ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की संख्या में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी कॉलेजों में कुल 1,060 सीटें उपलब्ध हैं।
2026-27 सत्र में दाखिले का रास्ता साफ
नई सीटों के साथ 2026-27 शैक्षणिक सत्र में मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सीटों की संख्या बढ़ने से उपलब्ध विकल्पों में भी इजाफा हुआ है।

