By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता की जान को खतरा, ग्रेनेड लांचर से उड़ाने की मिली धमकी, पूरा मामला पढ़िए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता की जान को खतरा, ग्रेनेड लांचर से उड़ाने की मिली धमकी, पूरा मामला पढ़िए

Yuva Haryana
Last updated: October 24, 2025 5:42 pm
Yuva Haryana
Published: October 15, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में विपक्ष की ओर लगातार प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया जा रहा है। इस बीच एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता की जान को खतरा बताया जा रहा है, क्योंकि उन्हें ग्रेनेड लांचर से उड़ाने की धमकी मिली है।

दरअसल, राज्यसभा सांसद और कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने खुद और अपने परिवार को ग्रेनेड लांचर से उड़ाने की धमकी मिलने की बात कही है। ऐसे में उन्होंने अपनी और परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

सुरजेवाला ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई हुई और हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से इस मामले में रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए।

आपको बता दें कि रणदीप सुरजेवाला की वाई प्लस सुरक्षा हटाने पर हाईकोर्ट ने केंद्र और हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने दोनों सरकारों से 10 नवंबर तक जवाब मांगा है।

हरियाणा के CM का दावा, युवाओं को रोजगार देने के लिए ये काम कर रही BJP सरकार

बहस के दौरान हाईकोर्ट में बताया गया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा एजेंसियों के आकलन के आधार पर सुरजेवाला की वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने का प्रस्ताव दिया है। सुरजेवाला को पहले वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। हाल ही में जारी रिपोर्ट में गृह मंत्रालय ने कहा है कि उन्हें अब किसी विशेष खतरे की आशंका नहीं है, इसलिए उनकी सुरक्षा हटाई जा सकती है।

वहीं इस मामले में सुरजेवाला के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि 11 और 13 सितंबर को सुरजेवाला को एक पाकिस्तानी मोबाइल नंबर से धमकी भरे ऑडियो नोट्स और कॉल प्राप्त हुए है और सुरजेवाला और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले शख्स का कहना था कि वह ग्रेनेड लांचर से उनकी कार पर हमला करेगा। इस संबंध में 13 सितंबर को हरियाणा के डीजीपी और दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी।

हरियाणा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का सियासी विरोध, कांग्रेस-इनेलो ने BJP सरकार को घेरा

इस बीच सुरजेवाला ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि उन्हें मोबाइल सुरक्षा से वंचित रखना भेदभावपूर्ण है, जबकि अन्य पूर्व सांसदों और विधायकों को यह सुविधा मिल रही है, जो कि उनके साथ नाइंसाफी है। इसी चलते उन्होंने हाईकोर्ट में न्याय की गुहार लगाई है।

You Might Also Like

बड़ी रैली करने की तैयारी में हरियाणा कांग्रेस, दिल्ली में भीड़ जुटाने के लिए कसी कमर
हरियाणा में भाजपा की गुटबाजी फिर उजागर, मंत्रियों में आपसी खींचतान जारी
हरियाणा से BJP का ‘मिशन पंजाब’ एक्टिव, PM मोदी के कुरुक्षेत्र दौरे का जानें राजनीतिक मकसद
कांग्रेस में गुटबाजी रोकने के लिए हरियाणा के नए प्रदेशाध्यक्ष ने क्या बनाया प्लान ? यहां पढ़िए पूरी खबर
हरियाणा कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बड़ी मीटिंग, जानिए बैठक की वजह
TAGGED:CongressRandeep Surajewalathreatकांग्रेसचंडीगढ़धमकीराज्यसभा सांसद और कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवालाहाईकोर्ट
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरनौकरियाँराजनीतिशिक्षाहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में अंग्रेजी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती पर विवाद, सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 25, 2025
हरियाणा में क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, कई जिलों में ED की छापेमारी
हरियाणा में लुटेरों ने घर में मां-बेटे को बंधक बनाया, बेटे की हत्या कर लूट की वारदात को दिया अंजाम
हरियाणा में सरकारी शिक्षकों का टोटा, इस रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
हरियाणा में SIR के लिए टीम तैयार, इन अधिकारियों की लगेगी ड्यूटी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?