By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: देश में यूजीसी के नए नियमों का विरोध, हरियाणा के इस नेता ने BJP सरकार पर लगाए ये आरोप
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारतराजनीतिहरियाणा न्यूज़

देश में यूजीसी के नए नियमों का विरोध, हरियाणा के इस नेता ने BJP सरकार पर लगाए ये आरोप

Yuva Haryana
Last updated: January 28, 2026 1:52 pm
Yuva Haryana
Published: January 28, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : देशभर में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर विरोध तेज हो गया है। केंद्र सरकार के अनुसार इन नए नियमों का मकसद उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव को रोकना बताया जा रहा है, लेकिन कई जगहों पर जहां छात्र, सामाजिक संगठन इसके विरोध में सड़कों पर उतर आए है तो वहीं अनेक राजनीतिक लोग नए नियमों को व्यापक विचार-विमर्श के बाद लागू करने की बात कह रहे है।

इस बीच, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यूजीसी के नए नियमों की कड़ी आलोचना करते हुए इसे युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ बताया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यूजीसी के नए नियम उच्च शिक्षा व्यवस्था पर न केवल बड़े प्रहार की तरह है बल्कि ये राज्य सरकार की शक्तियों को कमजोर करने की गहरी साजिश है।

पीएम मोदी से मिलेंगे हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक

वे मंगलवार को करनाल में आयोजित जेजेपी के युवा योद्धा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की सोच स्पष्ट दर्शाती है कि उच्च शिक्षा में बंटवारा करके हमें तोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा इतिहास में कभी नहीं हुआ कि शिक्षा के सहारे बंटवारे की भूमिका तय की जाए।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों को समझना जरूरी है, क्योंकि ये छात्रों के आपसी विवाद निपटाने के लिए नहीं बल्कि शिक्षा को केंद्र सरकार के कंट्रोल में करने की साजिश है, जो कि शिक्षण संस्थानों की मान्यता पर खतरा है।

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में वीसी की नियुक्ति राज्य का विषय है और इसे केंद्र के अधीन करना गलत है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस विषय की गंभीरता को देखते हुए यूपी में एक सिटी मजिस्ट्रेट ने विरोध जताते हुए अपना इस्तीफा तक दे डाला इसलिए इन नए नियमों का विरोध करना जरूरी है।

IDFC बैंक घोटाला: ज्वेलर्स से 4.30 करोड़ रुपये कैश बरामद

वहीं पत्रकारों के सवालों के जवाब में एसवाईएल के विषय पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के चलते बीजेपी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नहीं चाहते कि एसवाईएल मुद्दे का हल हो।  दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा के सीएम चाहते तो छह महीने पहले ही एसवाईएल मुद्दे का समाधान किया जा सकता था।

उन्होंने कहा कि बीजेपी पंजाब चुनाव के मद्देनजर एसवाईएल के मुद्दे को लटकाना चाहती है। दुष्यंत ने सवाल किया कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद दो साल से केंद्र सरकार ने एसवाईएल का मामला क्यों नहीं सुलझाया ? हरियाणा सरकार कानूनी कदम क्यों नहीं उठा रही ? ये सब दर्शाते है कि हरियाणा के सीएम और बीजेपी नहीं चाहते कि पंजाब चुनाव से पहले एसवाईएल के मुद्दे का हल हो।

सैटेलाइट इमेज और पोर्टल पंजीकरण के मिसमैच में फंसी हजारों एकड़ धान की फसल

You Might Also Like

सूरजकुंड झूला हादसे पर एक्शन और मरहम, अब तक की पूरी अपडेट जानें
हरियाणा : असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में महिलाओं का दबदबा, आयोग ने जारी किया रिजल्ट
साइबर सिटी गुरुग्राम को मिलेगी नई रफ्तार, द्वारका एक्सप्रेसवे तक मेट्रो विस्तार की तैयारी
दिल्ली बॉर्डर से हटाए जाएंगे टोल प्लाजा? बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती
हुड्डा का बीजेपी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला: ‘वोट चोरी से बनाई सरकार, हरियाणा को बना दिया अपराध का गढ़’
TAGGED:BJPDushyant ChautalaJJPKaranalnew rulesUGCदुष्यंत चौटालापूर्व उपमुख्यमंत्रीहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

शौकिया तौर पर पुलिस सुरक्षा लेने वालों पर एक्शन लेगी हरियाणा पुलिस, DGP ने दिया बड़ा बयान

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 29, 2025
हरियाणा में बदला मौसम, इन इलाकों में बारिश के चलते गिरा तापमान
रोहतक के लिए जापान से आई बड़ी खुशखबरी, इस कंपनी ने निवेश के लिए हरियाणा से मिलाया हाथ
हरियाणा में धान खरीद पर घमासान: 7.59 लाख एकड़ फसल का वेरिफिकेशन अटका, मंडियों में किसानों का हंगामा
2 माह से इंतजार में बैठे हरियाणा के बुजुर्गों का सरकार से सवाल, “कब मिलेंगे 3200 रूपए” ?
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?