By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में फिर नए जिले बनाने की चर्चा, जिला बनने की लाइन में खड़े ये शहर
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में फिर नए जिले बनाने की चर्चा, जिला बनने की लाइन में खड़े ये शहर

Yuva Haryana
Last updated: January 13, 2026 7:00 pm
Yuva Haryana
Published: January 13, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में हांसी को नया जिला बनाने के बाद प्रदेश में और नए जिले बनाने की भी सुर्खियां लगातार जारी है। हालांकि, हरियाणा में जनगणना की तैयारी के चलते कोई नया जिला बनाने का काम रूका हुआ है।

दरअसल, चुनाव आयोग, रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त ने हरियाणा में प्रशासनिक सीमाओं के बदलाव पर रोक लगा दी है। ऐसे में परिसीमन का काम पूरा होने के बाद ही सीमाओं में बदलाव संभव है। साल 2029 तक परिसीमन की प्रक्रिया चलेगी।

इस बीच, इस बात की चर्चा है कि अगर राज्य सरकार कोई नया जिला गठित करना चाहेगी तो ऐसा हो सकता है। इसके लिए सरकार को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित कैबिनेट सब कमेटी का कार्यकाल बढ़ाना होगा, जिसका 31 दिसंबर को कार्यकाल पूरा हो चुका है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

इस बारे एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार खुद कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी संकेत दिए है। उनका कहना है कि सरकार चाहे तो कैबिनेट सब कमेटी का कार्यकाल बढ़ा सकती है। चुनाव आयोग अनुमति देगा तो परिसीमन प्रक्रिया के बीच में भी प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव किया जा सकता है।

ऐसे में अगर इस कमेटी का कार्यकाल बढ़ता है तो सरकार को चुनाव आयोग से मंजूरी लेनी होगी। साथ ही सभी राजनीतिक दलों के एक-एक प्रतिनिधि को इस कमेटी में शामिल करना पड़ेगा।

आपको बता दें कि इस कैबिनेट सब कमेटी के पास 11 नए जिले, 14 उपमंडल, 4 तहसील और 27 उप तहसील बनाने के प्रस्ताव मिले थे। इनमें हांसी, सफीदों, असंध, गोहाना, डबवाली और मानेसर का नाम जिला बनाने के लिए शार्ट लिस्ट किया गया था। जनसंख्या सहित अन्य मानकों पर हांसी जिला खरा उतरा और सरकार ने हांसी को जिला बना दिया।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

हालांकि, मानेसर, डबवाली, गोहाना, असंध और सफीदों जिला बनाने के पैमाने पर पूरी तरह खरा नहीं उतरे, लेकिन जिला बनाने के नियमों के आसपास जरूर रहे। अगर सरकार भविष्य में कोई नया जिला बनाती है तो इन पांच शहरों में किसी एक का नंबर आ सकता है। वहीं परिसीमन के दौरान बड़ी आबादी वाले फरीदाबाद और गुरुग्राम जिलों को तोड़ा जा सकता है।

आपको ये भी बता दें कि हरियाणा में वर्तमान में 23 जिले, 80 उपमंडल, 94 तहसील, 49 उप तहसील, 143 खंड, 154 कस्बे और 6841 गांव है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

जाट आंदोलन से जुड़े केसों पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, हरियाणा सरकार से मांगा गया जवाब
हरियाणा में राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल में उड़ान भरकर रचा इतिहास, देखें वीडियो
हरियाणा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का सियासी विरोध, कांग्रेस-इनेलो ने BJP सरकार को घेरा
दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरा, बेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्था का उठाया मुद्दा
दुर्घटना से देर भली ! अब 10 मिनट में सामान की ऑनलाइन डिलीवरी पर रोक, श्रम मंत्रालय ने क्यों उठाया ये कदम ? पढ़ें
TAGGED:new districtsअसंधगोहानाजनगणनाडबवालीनए जिलेपरिसीमनमानेसरसफीदोंहरियाणाहांसी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राजनीति

IPS वाई पूरन सुसाइड केस, सीएम आवास के बाहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 14, 2025
हरियाणा में जेजेपी के संगठन में विस्तार, 32 पदाधिकारी घोषित किए
हरियाणा में बदमाशों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, एक दिन में पकड़े 32 कुख्यात अपराधी
हरियाणा में इस कारण धान कुटाई का काम हुआ ठप, अटकी अरबों रुपए के चावल की डिलीवरी
हरियाणा में लाडो को मिली लक्ष्मी की चौथी किस्त, इस बार इतनी नई महिलाएं योजना से जुड़ी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?