By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में IPS वाई पूरन सुसाइड का मामला गरमाया, सियासी उबाल से लेकर अब तक की सारी अपडेट यहां पढ़िए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में IPS वाई पूरन सुसाइड का मामला गरमाया, सियासी उबाल से लेकर अब तक की सारी अपडेट यहां पढ़िए

Yuva Haryana
Last updated: October 25, 2025 1:57 pm
Yuva Haryana
Published: October 12, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : इन दिनों हरियाणा में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला पूरा गरमाया हुआ है। इस सुसाइड केस ने हरियाणा के प्रशासनिक सिस्टम और राजनीतिक गलियारे में बड़ी हलचल मचा रखी है। देशभर के बड़े राजनेता भी इस मामले में सिस्टम पर सवाल उठा रहे है।

सीएम नायब सिंह सैनी खुद पूरी स्थिति पर निगाह रखे हुए है। सीएम द्वारा पार्टी के दलित नेताओं और सीएम ऑफिस के अधिकारियों को वाई पूरन कुमार के परिवार को पोस्टमार्टम और संस्कार के लिए राजी करने की जिम्मेदारी सौंपी है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और कृष्ण बेदी वाई पूरन कुमार के घर डेरा डाले हुए है, लेकिन पूरन कुमार की धर्मपत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार और उनका परिवार अपनी मांगों को लेकर अड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली बार इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे बहुत दुखद हादसा बताया और कहा कि सरकार इसकी गहन जांच कराएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों को जरूर सजा मिलेगी, चाहे वे कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों। सीएम ने विपक्ष से इस मामले का राजनीतिकरण न करने को कहा।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने भी पूरन कुमार के परिवार की एक मांग को मानते हुए एफआईआर में लगाए गए अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST Act) एक्ट में धारा 3(2)(वी) को जोड़ दिया है। परिवार लगातार ये धारा जोड़ने की मांग कर रहा था। परिवार का कहना था कि एफआईआर में SC/ST एक्ट तो लगाया गया है, लेकिन उसके सख्त सेक्शन नहीं लगाए गए हैं।

आपको बता दें कि अनुसूचित जाति/जनजाति एक्ट की धारा 3(2)(वी) के प्रावधान को तब लागू किया जाता है, जब किसी अनुसूचित जाति या जनजाति के व्यक्ति को उसकी जाति के आधार पर गंभीर चोट या मृत्यु का सामना करना पड़ता है। इस धारा के तहत दोषी को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा हो सकती है।

वहीं हरियाणा सरकार ने आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में रोहतक के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया को हटा दिया है। आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की पत्नी ने उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। वहीं सीएम नायब सैनी ने कैबिनेट बैठक स्थगित कर मंत्रियों के साथ एक बैठक भी की, जिसमें डीजीपी को छुट्टी पर भेजने का प्रस्ताव रखा गया।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कहा कि वाई पूरन कुमार की आत्महत्या उस गहराते सामाजिक जहर का प्रतीक है, जो जाति के नाम पर इंसानियत को कुचल रहा है। उन्होंने कहा कि जब एक अधिकारी को उसकी जाति के कारण अपमान और अत्याचार सहने पड़े तो सोचिए, आम दलित नागरिक किन हालात में जी रहा होगा। राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि की हत्या, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का अपमान और अब पूरन की मृत्यु जैसी घटनाएं बताती हैं कि वंचित वर्ग के खिलाफ अन्याय अपनी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की नफरत और मनुवादी सोच ने समाज को विष से भर दिया है।  राहुल गांधी ने कहा कि दलित, आदिवासी, पिछड़े और मुस्लिम आज न्याय की उम्मीद खोते जा रहे है, ये संघर्ष केवल पूरन  का नहीं, हर उस भारतीय का है जो संविधान, समानता और न्याय में विश्वास रखता है।”

इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार से इस मामले में इंसाफ सुनिश्चित करने की अपील की। यहीं नहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी परिवार से मुलाकात की।

आपको बता दें कि हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी सुसाइड की एक फोटो भी सामने आई है, फोटो में उनकी डेड बॉडी चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित कोठी नंबर 116 के बेसमेंट में बने साउंड प्रूफ कमरे में सोफे पर पड़ी नजर आ रही है। 52 वर्षीय वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिससे पर यह मामला और भी ज्यादा गंभीर हो गया है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

वाई पूरन कुमार ने सुसाइड नोट में क्या लिखा ?
वर्षों तक मुझे मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ा
सार्वजनिक रूप से मुझे अपमानित और शर्मिंदा किया गया
मेरे द्वारा की गई शिकायतों की जांच तक नहीं की गई
2020 से मेरे साथ भेदभाव, अपमान, मानसिक उत्पीड़न शुरू हुआ
तत्कालीन डीजीपी मनोज यादव ने मेरा उत्पीड़न किया
मुझे हरियाणा कैडर के अन्य अधिकारी आज भी प्रताड़ित कर रहे
तत्कालीन गृह एसीएस राजीव अरोड़ा ने मुझे छुट्टियां नहीं दी
मैं अपने बीमार पिता से मिलने तक नहीं जा सका
मेरे खिलाफ छद्म नामों से दुर्भावनापूर्ण शिकायतें की गई
सरकारी आवास के लिए मेरे ऊपर अतिरिक्त नियम लागू किए
नवंबर 2023 में मेरा सरकारी वाहन वापस ले लिया गया
अब मैं और प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं कर सकता
मैंने सब कुछ खत्म करने का फैसला लिया है

You Might Also Like

आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, हरियाणा में 45 प्राइवेट अस्पताल पैनल से हटाए
दिल्ली ब्लास्ट के बाद चर्चा में आई हरियाणा की अल फलाह यूनिवर्सिटी में अब हालात कैसे ? पढ़िए ताजा अपडेट
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, इन अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
हरियाणा में इन किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने बढ़ाया मुआवजा, पढ़ें
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने शुरू की पदयात्रा, कांग्रेसियों ने ही किया किनारा
TAGGED:Bhagwant MannBJPCASECM Nayab SainiCongressIPS Y Puran Kumar SuicideRahul Gandhiupdateआत्महत्याहरियाणा में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतमनोरंजनहरियाणा न्यूज़

बॉर्डर-2 मूवी में दिखेगी हरियाणा के इस जांबाज मेजर की कहानी, एक्टर वरुण धवन ने निभाया किरदार

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 12, 2026
“नरमा किसानों को नहीं मिल रहा MSP” इस नेता ने भाजपा सरकार पर लगाया आरोप और रखी ये मांग
हरियाणा की मंडियों में धान की आवक हुई तेज, अब तक सरकार ने किसानों से इतना धान खरीदा
हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन (Old age Pension Haryana) 2025: बुजुर्गों के लिए बड़ा सहारा और पूरी जानकारी
अब जब्त वाहन थानों में खड़े-खड़े नहीं खाएंगे जंग ! हाईकोर्ट ने दिया ये बड़ा ऑर्डर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?