By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: जानलेवा कफ सिरप: भूलकर भी न खरीदें ये खांसी की दवा, हरियाणा सरकार ने की बैन
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरस्वास्थ्य एवं जीवनशैलीहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

जानलेवा कफ सिरप: भूलकर भी न खरीदें ये खांसी की दवा, हरियाणा सरकार ने की बैन

Yuva Haryana
Last updated: November 13, 2025 12:17 pm
Yuva Haryana
Published: November 13, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : भारत में खासकर बुखार, खांसी, जुकाम में लोग डॉक्टर की सलाह के बिना ही सीधे मेडिकल से दवाएं खरीदते और उसका उपयोग करते है। ऐसे में कई बार यह ढीला रवैया आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद कफ सिरप की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठे है। ऐसे में हरियाणा में खांसी की दवा प्लैनोकफ डी सिरप (Planokuf D Syrup) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन द्वारा खांसी की दवाई प्लानोकूफ डी सिरप में जहरीला रसायन डायथिलीन ग्लाइकॉल पाए जाने के बाद हरियाणा में दवा सुरक्षा को लेकर यह बड़ा कदम उठाया गया है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

इस गंभीर मामले पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश में सख्त मॉनिटरिंग और क्वालिटी चेक के निर्देश दिए हैं।

सीडीएससीओ की रिपोर्ट के अनुसार दवाई के एक बैच (No. R25053101) में डीईजी (DEG) की मात्रा 0.35% पाई गई है, जबकि मानक सीमा 0.1% से अधिक नहीं होनी चाहिए।

डीईजी एक अत्यंत विषैला रसायन है, जो शरीर में जहर फैलाने, किडनी फेल होने, तंत्रिका तंत्र प्रभावित होने और मृत्यु तक का कारण बन सकता है, विशेष रूप से बच्चों में इसका खतरा अधिक है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

रिपोर्ट मिलते ही हरियाणा के राज्य दवा नियंत्रक ने सभी ड्रग कंट्रोल ऑफिसरों को अत्यंत आवश्यक अलर्ट जारी किया।

आदेश में निर्देश दिए गए कि संबंधित बैच की तत्काल सैम्पलिंग, जांच और स्टॉक मिलने पर उसकी जब्ती सुनिश्चित की जाए।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य में किसी भी नागरिक की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संदिग्ध दवाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाए और सप्लाई चैन पर पूरी निगरानी रखी जाए।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

आपको यह भी बता दें कि हाल ही में मध्यप्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत के मामले के बाद सभी सरकारें एक्टिव हो गई है, क्योंकि यह पूरे देश में चिंता का विषय बन चुका है। मध्यप्रदेश और राजस्थान में कोलड्रिफ नाम के कफ सिरप से 18 बच्चों की मौत का आरोप है। इनमें से 16 मौतें एमपी और दो राजस्थान में हुई थी।

एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक 2022 में कफ सिरप पीने के बाद तीन देशों में 300 बच्चों की मौत के मामले सामने आए थे।

You Might Also Like

हरियाणा में SMO की सीधी भर्ती पर विवाद, फैसला वापस लेने की क्यों उठी मांग ? जानें
हरियाणा की 4 सीटों के विधासनभा चुनाव पर उठे सवाल, ताजा मामला पलवल का सामने आया, पढ़िए
हरियाणा में गरमाया “वोट चोरी” का मुद्दा, कौन क्या बोला ? पढ़िए और सुनिए
Haryana : ट्रांसफर के इंतजार में बैठे टीचरों के लिए अच्छी खबर, बदलाव के साथ नई Transfer Policy मंजूर
हरियाणा की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर गिरफ्तार, एससी समाज पर टिप्पणी करके नए विवाद में फंसी
TAGGED:Deadly cough syrup: Don't buy this cough medicineHaryana government has banned itजानलेवा कफ सिरप: भूलकर भी न खरीदें ये खांसी की दवाहरियाणा सरकार ने की बैन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राजनीति

दुष्यंत चौटाला का सीएम-पूर्व सीएम को बड़ा चैलेंज, कही यह बड़ी बात

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 5, 2025
भूपेंद्र हुड्डा से नाराज चल रहे इस पूर्व विधायक की ‘घर वापसी’, बोले- “टिकट कटने से गुस्सा हो गया था”
हरियाणा में स्कूली शिक्षा व्यवस्था की सूरत बदलने की तैयारी, टीचर और बच्चों के लिए ये खास होगा
शादी के बंधन में बंधने जा रहीं ‘हॉकी की रानी’, बनेंगी सीए की दुल्हनिया
हरियाणा में बार काउंसिल चुनावों की घोषणा, तैयारी में जुटा प्रशासन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?