By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: दुष्यंत चौटाला का सीएम-पूर्व सीएम को बड़ा चैलेंज, कही यह बड़ी बात
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

दुष्यंत चौटाला का सीएम-पूर्व सीएम को बड़ा चैलेंज, कही यह बड़ी बात

Yuva Haryana
Last updated: October 25, 2025 3:19 pm
Yuva Haryana
Published: October 5, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने कहा है कि मुख्यमंत्री (CM) मस्त हैं और प्रदेश त्रस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को एक साल पूरा होने वाला है, सीएम नायब सैनी (Nayab Saini) एक साल के कार्यकाल की कोई पांच बड़ी उपलब्धियां जनता को बताएं।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीएम पूरे दिन हैलीकॉप्टर पर यात्राएं करने में व्यस्त रहते हैं और उनके मंत्री यह कहते है कि सीएम जब जमीन पर उतरेंगे तब उन्हें प्रदेश के खराब हालातों का पता चलेगा। रविवार को रोहतक में जेजेपी की जिला स्तरीय बैठक के बाद दुष्यंत चौटाला पत्रकारों से रूबरू थे।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार (BJP Gov) में अपराध पर लगाम लगने की बजाय दिनों-दिन अपराध (Crime) बढ़ा है। पूर्व डिप्टी सीएम ने प्रदेश के खराब हालातों के लिए सीएम को ठहराया और कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना में एक लाख रुपए आय की शर्त लगाकर सरकार ने 75 प्रतिशत गरीब महिलाओं को योजना से वंचित कर दिया है। इसी तरह बीपीएल (BPL) कार्ड से गरीब लोगों को हटाया जा रहा है।

कांग्रेस से दूरी और सरकार से नजदीकी: 5 विधायकों की बदली सियासी चाल

उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को भी सरकार की ओर से कोई राहत नहीं मिली। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मंडियों में किसानों (Farmers) की फसलें एमएसपी पर नहीं बिक रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज शिक्षण संस्थानों को भारतीय जनता पार्टी का ट्रेनिंग का अड्डा बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यक्रमों को शिक्षण संस्थानों में अनुमति देती है और छात्र संगठनों के कार्यक्रमों पर रोक लगाती है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री जब हरियाणा आते है तो प्रदेशभर में छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया जाता है यानी कि भाजपा युवाओं की बात सुनने से परहेज करती है। दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि आज विपक्ष भी सरकार के इशारों पर चलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और इनेलो अध्यक्ष खराब कानून व्यवस्था, किसानों की बदहाली, बाढ़ पर नहीं बोलते है।

एक सवाल के जवाब में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम रोहतक आते हैं तब पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा (Bhupender Hooda) डरते क्यों है ? उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो वे जींद और भिवानी में आकर चुनाव लड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि 10 साल सीएम रहने वाले भूपेंद्र हुड्डा एक जिले के नेता बनकर रह गए है, लेकिन राजनीतिक लोग तो सभी 22 जिलों में काम करते है। दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस की गुटबाजी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस (Congress) में सद्भावना नहीं, गुटबाजी को देखते हुए समाप्त भावना आएगी। उन्होंने कहा कि भावना तो कांग्रेसियों की कभी एक नहीं हुई है, तो सद्भावना कैसे आएगी।

हरियाणा की सियासत गरमाई: कांग्रेस ने सीएम सैनी से मांगा इस्तीफा

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी (JJP) निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और जनहित के मुद्दों को उठा रही है। उन्होंने कहा कि जेजेपी के कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी बढ़-चढ़कर हो रही है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी के स्थापना दिवस के बाद प्रदेशभर में हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे और महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को बढ़ाने पर जेजेपी पूरा फोकस करेगी। साथ ही इनसो भी छात्राओं को अपने संगठन से जोड़ने पर जोर देगी।

जेजेपी की बैठक में अनेक लोगों ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इसके उपरांत पानीपत की नई अनाज मंडी में हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से बातचीत की और फसल खरीद एवं उठान के बारे में जानकारी ली।

राव नरेंद्र सिंह और संजय दत्त
हरियाणा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ’ मार्च

You Might Also Like

हरियाणा में जल्द बन सकता है 23वां जिला, किसकी दावेदारी मजबूत ? यहां पढ़िए
सुप्रीम कोर्ट के पटाखे फोड़ने के फैसले पर उठे सवाल, केंद्रीय नीति आयोग के पूर्व CEO ने कही बड़ी बात, पढ़िए
जेजेपी के संगठन में विस्तार, SC सेल में 84 हलका अध्यक्ष बनाए, देखें पूरी लिस्ट
हरियाणा कांग्रेस: जयप्रकाश और पूर्व CPS रामकिशन फौजी में बढ़ी रार
किसानों के कई मुद्दों को लेकर अभय चौटाला ने BJP सरकार को घेरा, दी बड़ी चेतावनी
TAGGED:Bhupender HoodaCMCM Nayab SainiDushyant ChautalaHaryana YouthJJPRohtakजेजेपीदुष्यंत चौटालापूर्व उपमुख्यमंत्रीभूपेंद्र हुड्डारोहतक
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

अंबाला शहीद स्मारक का निर्माण पूरा, जल्द होगा उद्घाटन; अनिल विज बोले- PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 25, 2026
केन्या में खेती करते हुए दिख सकते है हरियाणा के किसान, सरकार बना रही ये योजना, पढ़िए
हरियाणा में 1,646 वार्ड समितियों के गठन पर कानूनी सवाल, एडवोकेट ने सरकार को भेजा नोटिस
RTI की अनदेखी: 1,776 अधिकारियों ने नहीं भरी 6 करोड़ की जुर्माना राशि, 9,544 मामले आयोग में लंबित
हरियाणा में लंपी स्किन डिजीज के 10 केस पॉजिटिव, 3 जिलों में संक्रमण की पुष्टि  
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Loading Comments...
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?