By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: रोहतक के लिए जापान से आई बड़ी खुशखबरी, इस कंपनी ने निवेश के लिए हरियाणा से मिलाया हाथ
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
व्यापार

रोहतक के लिए जापान से आई बड़ी खुशखबरी, इस कंपनी ने निवेश के लिए हरियाणा से मिलाया हाथ

Yuva Haryana
Last updated: October 25, 2025 3:17 pm
Yuva Haryana
Published: October 6, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जापान देश के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच गए है। सोमवार को सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के एक प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में जापान की प्रतिष्ठित सेइरेन कंपनी लिमिटेड के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता पर हस्ताक्षर किए।

सेइरेन कंपनी के हुए समझौते के मुताबिक रोहतक में यह कंपनी अपने मेगा प्रोजेक्ट में 220 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। हरियाणा सरकार का दावा है कि इस परियोजना से करीब 1700 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सीएम नायब सैनी ने कहा कि सेइरेन कंपनी के साथ हुए एमओयू से हरियाणा इस क्षेत्र में और अधिक प्रगति होगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

आपको बता दें कि सेइरेन कंपनी लिमिटेड वस्त्र समाधान और उन्नत सामग्री निर्माण में विश्व स्तर पर अग्रणी कंपनी है, जिसके उत्पाद ऑटोमोबाइल, इंटीरियर, पर्यावरण संरक्षण, लाइफस्टाइल, कॉस्मेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, सेंसर और मैग्नेटिक मटेरियल जैसे कई क्षेत्रों में उपयोग होते हैं।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखेगा, हरियाणा के उत्पादों का दम, छोटे उद्यमों और कारीगरों को मिलेगा स्टॉल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था, युवा आबादी व बड़ा बाजार और जापान के तकनीकी कौशल, विनिर्माण कौशल और वित्तीय संसाधन दोनों देशों की प्रगति में अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की पहचान एक सशक्त औद्योगिक और प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में बनी है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा, भारत के भौगोलिक क्षेत्रफल का केवल 1.3 प्रतिशत है। लेकिन, यह देश की जीडीपी में 3.6 प्रतिशत का योगदान देता है। हरियाणा हमेशा से भारत में जापानी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए एक पसंदीदा निवेश स्थल रहा है। हरियाणा भारत के निर्यात में योगदान देने वाला प्रमुख राज्य है। हरियाणा ने वर्ष 2023-24 में 2 लाख 75 हजार करोड़ रुपये का निर्यात किया है।

हरियाणा में कब शुरू होगी धान की खरीद ? जानें सरकार की तैयारियों की पूरी अपडेट

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में 2,000 से अधिक वस्त्र इकाइयां हैं। हरियाणा भारत के वस्त्र उत्पादन में दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है, जो सिंथेटिक और विशेष वस्त्रों के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आईटीआई और कई कौशल विकास केंद्र हैं, जो वस्त्र निर्माण और विनिर्माण पर केंद्रित हैं। इससे कुशल मैनपावर भी उपलब्‍ध होगी।

उन्होंने कहा कि यह निवेश राज्य के विनिर्माण क्षेत्र को नई गति देगा और हरियाणा को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर और मजबूत स्थिति प्रदान करेगा। अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग से राज्य में औद्योगिक नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा।

हरियाणा में उद्योगों के लिए नया कानून लागू, सरकार का राइट टू बिजनेस एक्ट से निवेश बढ़ाने पर जोर

 

You Might Also Like

MDU की नैक रैंकिंग खत्म होने का मुद्दा गरमाया, VC पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग
IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले में अब तक की पूरी अपडेट, जानिए कौन थे वाई पूरन ?
हरियाणा में खेलों को बढ़ावा, मुख्यमंत्री कप के लिए हजारों खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
CM Nayab Singh Saini Announces Key Welfare Milestones and Digital Reforms State celebrates 60 years of formation; ₹2,100 aid transferred to over 5 lakh women
हरियाणा में धनतेरस के दिन भी खुली तहसीलें, प्रदेशभर में सैकड़ों रजिस्ट्रियां हुई, इन जिलों में कोई नहीं आया
TAGGED:CMCM Nayab SainiJapanRohtakजापानटोक्योनायब सैनीमुख्यमंत्रीरोहतकसमझौतासीएम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़राजनीति

हरियाणा में बीजेपी को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, ये बड़े नाम दौड़ में शामिल

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 29, 2025
हरियाणा में सीएम की नशे पर अधिकारियों को दो टूक, दी स्पष्ट चेतावनी, “सम्मान” और “सख्त कार्रवाई” की कही बात
दक्षिण हरियाणा के लिए अच्छी खबर, SYL का पानी पहुंचाने के लिए नई योजना तैयार, पढ़ें
मानसून में बाढ़ के बावजूद गुरुग्राम में हर साल 7 सेमी गिर रहा है भूजल स्तर, MCG बंद करेगा 94 ट्यूबवेल
हरियाणा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की आय सीमा बढ़ी, इतने परिवार नए जुड़ेंगे और मिलेगा ये फायदा
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Loading Comments...
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?