By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: किसानों के लिए केंद्र सरकार की नई योजना, हरियाणा के इस जिले को मिलेगा फायदा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
कृषियोजना

किसानों के लिए केंद्र सरकार की नई योजना, हरियाणा के इस जिले को मिलेगा फायदा

Yuva Haryana
Last updated: October 25, 2025 3:08 pm
Yuva Haryana
Published: October 12, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों के लिए एक नई बड़ी योजना का की शुरुआत की है। शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से करीब 42000 करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें 24000 करोड़ रुपये की पीएम धन धान्य कृषि योजना और 11440 करोड़ की दलहन उत्पादकता मिशन योजना शामिल है।

केंद्र सरकार का कहना है कि पीएम धन धान्य कृषि योजना के माध्यम से 100 आकांक्षी जिलों के किसानों की आय बढ़ाई जाएगी। साथ ही कृषि उत्पादकता में बढ़ोतरी, फसल विविधीकरण और खेती की टिकाऊ प्रणालियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इसके अलावा फसल के स्टोरेज में बढ़ोतरी, सिंचाई सुविधाओं में सुधार और किसानों के लिए लोन की सुविधा को आसान बनाया जाएगा। इसके अलावा इन जिलों में सभी पात्र किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में 6000 रुपये देना भी सुनिश्चित किया जाएगा।

हरियाणा में गेहूं की फसल पर मौसम की मेहरबानी, बंपर पैदावार होने की उम्मीद

इतना ही नहीं कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में भी 5450 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का भी पीएम मोदी ने शुभारंभ किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन कृषि को सुदृढ एवं आत्मनिर्भर बनाने व किसानों के जीवन को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि धन धान्य कृषि योजना का देश के 100 जिलों में शुभारंभ किया गया है। उनमें हरियाणा का नूंह जिला भी शामिल है। अब राज्य सरकार का प्राथमिक लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि नूंह जिले को इस योजना का अधिकतम लाभ मिले, ताकि यहां की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सके।

दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान भाई बहनों को कृषि परियोजनाओं का उपहार कार्यक्रम के तहत आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यह भी कहा कि वर्ष 2014 के बाद से भारत ने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब हमें अपना पेट भरने के लिए अनाज बाहर से मंगवाना पड़ता था, लेकिन आज हम गेहूं और चावल के उत्पादन में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हैं। यही नहीं, आज हम अनेक कृषि उत्पादों का निर्यात कर रहे हैं।

किसानों पर कर्ज का बोझ, देशभर में टॉप पर ये पांच राज्य, पढ़ें ताजा आंकड़े

सीएम सैनी ने दलहन उत्पादकता मिशन के बारे में कहा कि इस मिशन को सफल बनाने के लिए किसानों को उत्तम किस्म के बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2019-20 में दलहन के अधीन लगभग 1 लाख 95 हजार एकड़ क्षेत्र था, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 2 लाख 67 हजार 500 एकड़ हो गया। सरकार द्वारा इस क्षेत्र को और बढाने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा सरकार ने किसान हित में नकली बीज व कीटनाशकों पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया है। इसके अलावा अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म किया है। हरियाणा में 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी खरीफ फसलों के लिए हर किसान को 2 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से 1,345 करोड़ रुपये का बोनस दिया है। ऐसा हरियाणा के इतिहास में पहली बार हुआ है।

हरियाणा में इन किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने बढ़ाया मुआवजा, पढ़ें

You Might Also Like

हरियाणा में बढ़ सकते है बिजली के दाम, नई दरें तय करने के लिए उपभोक्ताओं से मांगी राय
हरियाणा में इस बार लंबा चलेगा बजट सत्र, इस दिन आएगा बजट और पढ़ें पूरा कार्यक्रम
हरियाणा में शहरी विकास पर फोकस, 127.87 करोड़ रुपए की इन बड़ी परियोजनाओं को मिली मंजूरी
हरियाणा में ठंड के तेवर नरम कब होंगे ? आगे बर्फीली हवाओं से राहत, लेकिन बरसात के साथ ओलावृष्टि के आसार
हरियाणा में IPS वाई पूरन सुसाइड का मामला गरमाया, सियासी उबाल से लेकर अब तक की सारी अपडेट यहां पढ़िए
TAGGED:CM Nayab SainiMewatNuhPM Narender Modiकेंद्र सरकारदलहन उत्पादकता मिशननूंहपीएम धन धान्य कृषि योजनापीएम नरेंद्र मोदीमेवातसीएम नायब सैनीहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व मंत्री संपत सिंह इस पार्टी का थामेंगे दामन, सामने आई बड़ी अपडेट

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 4, 2025
8 Mistakes That Will RUIN Your Weekend Trips Plan
हरियाणा में 8 महीने से वेतन के इंतजार में बैठे ये कर्मचारी, आश्वासन मिलने के बाद भी नहीं मिली सैलरी
हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी पकड़े
हरियाणा में छात्र संघ चुनाव बहाली की उठी मांग, राज्यपाल से मिला यह छात्र संगठन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?