By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, पहली बार शून्य से नीचे पहुंचा पारा और बरसात की भी संभावना
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, पहली बार शून्य से नीचे पहुंचा पारा और बरसात की भी संभावना

Yuva Haryana
Last updated: January 13, 2026 12:49 pm
Yuva Haryana
Published: January 13, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। हरियाणा में पहली बार शून्य से नीचे पारा आ गया है। ऐसा कई दशकों बाद हुआ है, जिससे रिकॉर्ड तोड़ ठंड दर्ज की गई है।

रेवाड़ी जिले के बावल में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गुरुग्राम में 0.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इनके अलावा प्रदेश का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे है। नारनौल में 1.2, भिवानी में 1.5, सोनीपत में 1.6, सिरसा में 1.7 और हिसार में 2.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार इससे पहले 22 जनवरी 1977 को हरियाणा का तापमान 0.6 डिग्री और 11 जनवरी 1971 को 0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। ऐसे में इस बार सर्दी ने 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर में शीतलहर और पाले का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनके आलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और

पलवल में ऑरेंज अलर्ट तथा कैथल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और यमुनानगर में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में फसलें भी पाले की जकड़ में है। सुबह के समय खेतों में पाला जमने से सफेद चादर नजर आने लग गई है। ऐसे में आने वाले कई दिनों तक ठंड से राहत के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 17 और 18 जनवरी को एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। हालांकि, 19 जनवरी के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बरसात के आसार है।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

लगातार गिरते तापमान के कारण पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के कारण रेल यातायात पर खासा असर पड़ा है। सोमवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर करीब 30 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची। ऐसे में यात्रियों को ठंड में कई-कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

हरियाणा के गांवों और शहरों में फायर सेफ्टी पर फोकस, इन जिलों में इतने नए फायर स्टेशन खोलने को मिली मंजूरी
हरियाणा में क्यों कट रही है बुढ़ापा पेंशन ? अब इतनी आय वाले भी योजना से बाहर, जानें कारण
मौसम का बदला मिजाज, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम ? पढ़िए
कानूनी पचड़ों में 62 साल फंसी रही जमीन, केस जीतने के बाद ये बुजुर्ग बन गया करोड़पति
महिला SP पर फिर भड़के मंत्री विज, तीखी नोकझोंक के बीच मीटिंग से बाहर जाने को कहा, देखें Video
TAGGED:RainRecord breaking coldWeather updateबरसातमौसम अपडेटरिकॉर्ड तोड़ ठंडहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी
हरियाणा न्यूज़

22-23 अक्टूबर को हरियाणा आएंगी स्मृति ईरानी, पंचकूला में संगठन और सरकार के साथ करेंगी बैठक

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 16, 2026
पदोन्नति में आरक्षण कैसे मिलेगा ? पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दिया यह स्पष्ट आदेश
बुढ़ापा पेंशन पर इनेलो का नया फैसला, टाला धरना प्रदर्शन और दी ये चेतावनी
हरियाणा को मिला 23वां जिला, 12 साल बाद हांसी को जिला घोषित करने की मांग पूरी हुई
हरियाणा सरकार के 5 बड़े फैसले, लाडो लक्ष्मी योजना से अग्निवीर नीति तक बदलाव
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?