By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: मौसम अपडेट: हरियाणा में समय से पहले आई ठंड, कई सालों का टूटा रिकॉर्ड
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

मौसम अपडेट: हरियाणा में समय से पहले आई ठंड, कई सालों का टूटा रिकॉर्ड

Yuva Haryana
Last updated: December 6, 2025 1:36 pm
Yuva Haryana
Published: December 6, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : इस बार हरियाणा में सर्दी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। सुबह और शाम को ठंड साफ महसूस होने लगी है और रात का तापमान भी लगातार नीचे जा रहा है।

भारत के उत्तरी क्षेत्र से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण पूरे हरियाणा में सूखी ठंड पड़ने लग गई है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार जो ठंड दिसंबर के आखिरी सप्ताह में होती थी, वो इस बार दिसंबर के पहले सप्ताह में ही देखने को मिली है।

अंबाला को छोड़कर हरियाणा के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान सबसे कम 7.2 था, जबकि हरियाणा के महेंद्रगढ़ में यह तापमान 3.5 और हिसार में 3.7 रहा। वहीं पिछले साल दिसंबर के पहले सप्ताह में हिसार में करीब 6 डिग्री के आस-पास रात का तापमान दर्ज किया गया था।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

वहीं अब प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो सिरसा में 5.4, करनाल में 5.8, रोहतक-भिवानी में 6.0 और अंबाला में 7.7 तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार लंबे समय तक रही रिकॉर्ड बारिश का असर न्यूनतम तापमान में गिरावट के रूप में देखा जा रहा है और इसी के चलते समय से पहले ठंड ने दस्तक दी है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले पांच सालों में इस बार दिसंबर का पहला सप्ताह सबसे ज्यादा ठंडा रहा है। इससे पहले इन दिनों साल 2021 में न्यूनतम तापमान 9.0, 2022 में 6.2, 2023 में 7.9 और 2024 में 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा था।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में रात का पारा और नीचे जा सकता है। दिन में भी धूप कमजोर पड़ रही है जिससे दिन का तापमान भी औसत से कम चल रहा है।

एक नई अपडेट ये भी है कि नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने वाला है, जिससे मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आठ दिसंबर के आसपास फिर से ठंड बढ़ने की संभावना बताई जा रही है। सुबह कोहरे की परत भी घनी हो सकती है।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

हरियाणा में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जीते 4 HCS अधिकारी, 21 साल पहले उठे थे नियुक्ति पर सवाल
हरियाणा में फिर नए जिले बनाने की चर्चा, जिला बनने की लाइन में खड़े ये शहर
चौंकाने वाला खुलासा : इस कारण हरियाणा-पंजाब सहित अनेक राज्य दब रहे कर्ज के बोझ तले, पढ़ें
हरियाणा : धान घोटाले में नया खुलासा, अब किसानों के खाते क्यों हो रहे फ्रीज ? जानें पूरी अपडेट
हरियाणा में ग्रुप-सी के इतने पदों पर भर्ती, आवेदन से पहले अभ्यर्थी जान लें ये जरूरी बातें
TAGGED:breaking records of many yearsPremature cold hits HaryanaWeather updateकई सालों का टूटा रिकॉर्डमौसम अपडेटहरियाणा में समय से पहले आई ठंड
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा CET का रिजल्ट घोषित, यहां देखें अभ्यर्थी अपना परिणाम

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 5, 2025
हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए किराया और रूट सहित पूरी डिटेल
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, इन अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
फरीदाबाद में जेजेपी दिखाएगी अपनी ताकत, तीसरे युवा योद्धा सम्मेलन कार्यक्रम का ऐलान
ASI संदीप लाठर के परिवार से मिले अभय चौटाला, भाजपा पर लगाए बड़े गंभीर आरोप
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?