By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: शिक्षण सत्र के बीच 5 शिक्षकों के तबादले, पढ़ाई पर संकट
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
शिक्षा

शिक्षण सत्र के बीच 5 शिक्षकों के तबादले, पढ़ाई पर संकट

khushi Mukhija
Last updated: November 13, 2026 12:06 pm
khushi Mukhija
Published: November 13, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के तहत प्रदेश भर के सरकारी कॉलेजों में प्रिंसिपल और टीचिंग स्टाफ के बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। इस प्रक्रिया में कई कॉलेजों का पूरा टीचिंग स्टाफ बदल दिया गया है, जिससे शिक्षण सत्र के बीच विद्यार्थियों की पढ़ाई और अगले महीने होने वाली परीक्षाओं की तैयारी पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

फतेहाबाद के प्रमुख कॉलेजों पर बड़ा असर

तबादलों के इस बड़े फेरबदल का सीधा असर फतेहाबाद जिले के सरकारी कॉलेजों में देखने को मिल रहा है। फतेहाबाद से कई शिक्षकों को दूसरे जिलों और कस्बों में भेजा गया है, जबकि बाहर से नए शिक्षक यहां आए हैं।

फेल होने पर भर्ती प्रक्रिया को चुनौती नहीं दी जा सकती: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट

राजकीय कॉलेज, फतेहाबाद: कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल रविंद्र भुंबक के अनुसार, कॉलेज में कार्यरत सभी पांच स्थायी टीचिंग स्टाफ सदस्यों का एक साथ तबादला हो गया है।

राजकीय महिला कॉलेज, भोडियाखेड़ा: कॉलेज की प्रिंसिपल लखबीर कौर ने बताया कि उनका और उनके टीचिंग स्टाफ का तबादला हुआ है। कॉलेज के कुल करीब 50 टीचिंग स्टाफ में से कुछ शिक्षक रिलीव हो चुके हैं, जबकि बाकी की रिलीविंग प्रक्रिया जारी है।

राजकीय कॉलेज, भूना: यहां प्रिंसिपल समेत कुल 15 शिक्षकों का तबादला कर दिया गया है।

रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय
रोहतक की MDU में UG-PG की 1,308 सीटें खाली, 13 नवंबर तक माइग्रेशन के लिए करें आवेदन

विद्यार्थियों की पढ़ाई और शिक्षकों की चुनौतियां

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि अगले महीने से परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। ऐसे में मिड-सेशन (सत्र के बीच) में शिक्षकों के बदलने से छात्रों का शैक्षणिक क्रम प्रभावित होगा और उन्हें नए शिक्षकों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई होगी। वहीं, दूर-दराज के जिलों और कस्बों में पोस्टिंग मिलने से शिक्षकों के सामने भी रोजाना लंबी दूरी तय करने, नए स्थान पर रहने की व्यवस्था करने, परिवहन खर्च बढ़ने और पारिवारिक जिम्मेदारियों को संभालने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

रिटायर्ड प्रिंसिपल ने उठाए नीति पर सवाल

कॉलेजों में हॉस्टल नहीं, महंगे PG में रहने को मजबूर हरियाणा के विद्यार्थी

फतेहाबाद के रिटायर्ड प्रिंसिपल राजेश मेहता ने इस प्रक्रिया को अनुचित बताते हुए कहा कि बिना किसी स्पष्ट शैक्षणिक आवश्यकता के पूरे कॉलेज का स्टाफ बदल देना शिक्षा व्यवस्था के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि दूसरे जिलों में तबादले से शिक्षकों के आवागमन और सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ेगा तथा छोटे बच्चों वाले परिवारों को परेशानी होगी। मेहता ने शिक्षकों से 15 स्थानों के विकल्प भरवाने पर भी सवाल उठाया और कहा कि इतने विकल्पों को वास्तविक पसंद की स्वतंत्रता नहीं कहा जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने आगामी म्यूचुअल ट्रांसफर प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।

You Might Also Like

हरियाणा में आधुनिक शिक्षा का नया अध्याय, स्कूली बच्चों को पढ़ाया जाएगा एआई और रोबोटिक का पाठ
फर्जी दस्तावेज लगाने वाले कर्मचारी ट्रांसफर प्रक्रिया से बाहर
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी कॉलेज शिक्षकों की ग्रामीण सेवा में एक साल की छूट पर रोक
हरियाणा MBBS बॉन्ड पॉलिसी पर विवाद, कोर्ट जाएंगे छात्र
JBT एडमिशन का बुरा हाल: 68% सीटें खाली, संस्थानों पर संकट के बादल
TAGGED:5 teacherscrisismid- sessionstudiesTransfer
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

गुरुग्राम-नोएडा की हालत पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, कहा- चंडीगढ़ आज भी रहने योग्य शहर

Bhawana Vats
Bhawana Vats
November 7, 2026
6 साल में भारत में चली 160 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, हरियाणा में कितनी दौड़ी ? पढ़िए
दूध बंद आंदोलन खत्म, किसानों का 17 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में लगे ऑक्सीजन प्लांट बने ‘सफेद हाथी’, लापरवाही के चलते व्यवस्था ने तोड़ा दम
हरियाणा में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं ! अब एलको सेंसर से ऐसे ‘स्वागत’ करेगी पुलिस
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?