By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में लगे ऑक्सीजन प्लांट बने ‘सफेद हाथी’, लापरवाही के चलते व्यवस्था ने तोड़ा दम
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में लगे ऑक्सीजन प्लांट बने ‘सफेद हाथी’, लापरवाही के चलते व्यवस्था ने तोड़ा दम

Yuva Haryana
Last updated: January 28, 2026 6:18 pm
Yuva Haryana
Published: January 28, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में लगे ऑक्सीजन प्लांट शोपीस बनकर रह गए है। कोरोना काल के समय लोगों की जान बचाने के लिए करीब 10 करोड़ रुपए खर्च करके 26 ऑक्सीजन प्लांटों को स्थापित किया गया था, जो कि आज सिस्टम की लापरवाही के चलते दम तोड़ चुके है।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार हरियाणा के चार जिलों मेवात, महेंद्रगढ़, झज्जर और यमुनानगर में ही ऑक्सीजन प्लांट चालू है। इनके अलावा अन्य सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सांसे बाजारों से मिलने वाले ऑक्सीजन सिलेंडरों पर निर्भर है।

इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि ऑक्सीजन प्लांटों की मरम्मत, वार्षिक मरम्मत ठेका और जरूरी तकनीकी सुधार के लिए मुख्यालय से बजट स्वीकृत नहीं किया गया है। ऐसे में ये सभी प्लांट टेस्टिंग के बाद कभी चालू नहीं किए।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

आज प्लांटों का हाल ये हो चुका है कि मशीनें जंग खा रही है, कई जगह बिजली व तकनीकी कनेक्शन अधूरे है।

कोरोना काल में लगाए गए अधिकांश ऑक्सीजन प्लांटों की क्षमता 500 से 1000 लीटर प्रति मिनट है। सरकार का दावा था कि प्लांट से 100 से 200 बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी।

एक बड़ी बात ये भी है कि इन प्लांटों को चलाने के लिए महज 50 लाख रुपए का खर्च आना है, जबकि इनके चालू नहीं होने से अब तक 7.88 करोड़ रुपए से 75.88 लाख लीटर ऑक्सीजन बाजार से खरीदा जा चुका है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदेश में रोजाना करीब 51 हजार रुपए की 5100 लीटर ऑक्सीजन बाजारों से खरीदी जा रही है। ऐसे में करीब लाखों मरीजों की सांसे बाजार पर निर्भर है।

ऐसे में अगर आने वाले समय में कोई स्वास्थ्य आपातकाल आता है तो हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की बड़ी समस्या देखने को मिल सकती और सरकारी सिस्टम की व्यवस्था ठप होने के चलते बाजार पर निर्भर रहना पड़ेगा।

कोरोना काल के दौरान भी बड़ी संख्या में ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों की मौत के मामले सामने आए थे। ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए उस समय हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट बनाकर हर रोज लगभग 8 लाख लीटर ऑक्जीन बनाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन अब सिस्टम की लापरवाही के चलते ये बनी बनाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

उधर, डीजी हेल्थ का कहना है कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की मांग अधिक हो गई थी, तब इन ऑक्सीजन प्लांटों का निर्माण किया गया था। इन प्लांटों में हवा से ऑक्सीजन बनती है, जो कि ज्यादा शुद्ध नहीं होती है और महंगी भी पड़ती है। ऐसे में फिलहाल इन्हें चालू करने की कोई योजना नहीं है।

You Might Also Like

हरियाणा में स्कूली शिक्षा व्यवस्था की सूरत बदलने की तैयारी, टीचर और बच्चों के लिए ये खास होगा
सड़क हादसे में महिला की मौत पर 1.18 करोड़ का मुआवजा, हाईकोर्ट ने क्यों बढ़ाई मुआवजा राशि ? जानें
भ्रष्टाचार जांच पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्रीय कर्मचारियों के खिलाफ तहकीकात कर सकती है राज्य पुलिस
हरियाणा में सरकारी भर्तियां कब ? CET पास युवाओं के लिए आई अच्छी खबर
देश की टेलीकॉम मार्केट में किसका दबदबा ? नई रिपोर्ट जारी, पढ़िए
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

झज्जर कथित एनकाउंटर केस, अब CM के आदेश पर SIT करेगी मामले की जांच

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 21, 2026
हरियाणा के दिव्यांग कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब रिटायरमेंट में नहीं आएगी ये बाधा
हरियाणा में क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, कई जिलों में ED की छापेमारी
रेप केस में सजा काट रहा राम रहीम को फिर मिली पैरोल, अब तक कितनी बार जेल से बाहर आया ? जानें
How to Take the Perfect Instagram Selfie: Dos & Don’ts
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?