By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली दहलाने की साजिश का खुलासा, हरियाणा से एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली दहलाने की साजिश का खुलासा, हरियाणा से एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया

Yuva Haryana
Last updated: January 21, 2026 1:12 pm
Yuva Haryana
Published: January 21, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी दिल्ली में आतंकी हमला कर दिल्ली दहलाने की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में हरियाणा के जींद जिले के सफीदों निवासी 36 वर्षीय कुलदीप उर्फ कालू को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस को शक है कि कुलदीप खालिस्तानी समर्थकों के संपर्क में था और दिल्ली में प्रस्तावित आतंकी हमले की साजिश में उसका रोल हो सकता है। यह भी सामने आया है कि कुलदीप ने अपने फेसबुक अकाउंट पर खालिस्तान समर्थकों के फोन नंबरों को डीपी के रूप में लगाया हुआ था।

इससे पहले पंजाब की लुधियाना पुलिस द्वारा ही गिरफ्तार किए दो आतंकियों से की गई पूछताछ के दौरान भी कुलदीप का नाम सामने आया था। पाकिस्तान में बैठे बांग्लादेशी और खालिस्तानी आतंकियों के साथ मिलकर 26 जनवरी को दिल्ली में बड़ा ब्लास्ट करने की साजिश रच रहे थे।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

जानकारी के अनुसार खेती-बाड़ी करने वाला कुलदीप साल 2019 में डंकी रूट से अमेरिका गया था, जहां से उसे अमेरिकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कुलदीप 10 महीने वहां जेल में रहा और 2020 में भारत आ गया।
इससे पहले सफीदों में कुलदीप के खिलाफ 2016 का एक सड़क हादसे का मामला भी दर्ज था।

एक जानकारी ये भी है कि पुलिस ने हरविंदर उर्फ रंधा, कुलवंत, कुलदीप उर्फ कालू समेत 10 संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर दिल्ल में जगह-जगह लगा रखे है। दिल्ली सहित अन्य राज्यों की पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इनमें से किसी की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।

आपको बता दें कि हरियाणा में 26 जनवरी को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके पीछे अंबाला में 10 दिन के भीतर दो बड़ी घटनाओं को बताया जा रहा है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

10 जनवरी को अंबाला के बलदेव नगर थाने में कार खड़ी करके ब्लास्ट किया गया। इसके बाद अंबाला के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल मिली, जिसमें हरियाणा बनेगा खालिस्तान लिखा हुआ था। मेल में 26 जनवरी कार्यक्रमों और ट्रेनों में सफर न करने की चेतावनी दी गई थी।

इन दोनों मामलों में पुलिस खालिस्तानी कनेक्शन की जांच कर रही है। थाना कार ब्लास्ट केस में भी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और पंजाब से गिरफ्तार एक शख्स की चैट मिली है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा में पोर्टल बना फर्जीवाड़े का अड्डा, बन रही फर्जी एग्रीकल्चर लैंड प्रॉपर्टी आईडी, ये सुनकर मंत्री भी हुए हैरान
हरियाणा में ‘छोटी सरकार’ के लिए चुनावी सुगबुगाहट तेज, इन निगमों का कार्यकाल होने वाला है खत्म
IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले में अब तक की पूरी अपडेट, जानिए कौन थे वाई पूरन ?
हरियाणा में बदमाशों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, एक दिन में पकड़े 32 कुख्यात अपराधी
हरियाणा में अफसरों से मांगी प्रॉपर्टी डिटेल, सरकार ने ये आदेश जारी किए
TAGGED:अंबाला ब्लास्टआतंकी हमलाकुलदीपखालिस्तानगणतंत्र दिवसजींददिल्लीपंजाबपुलिसबलदेव नगर थानालुधियानासफीदोंसाजिशहरियाणाहिरासत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में CBI जांच से हाइकोर्ट ने किया इनकार, सुनवाई के दौरान HC ने कही यह बातें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 1, 2025
किस्मत हो तो ऐसी ! रातों रात करोड़पति बना हरियाणा का ये शख्स, पढ़ें
हरियाणा में ठंड से जनजीवन खासा प्रभावित, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी और एचटेट परीक्षा टली
कोहरे का कहर, हरियाणा में कई सड़क हादसे हुए, 40 से ज्यादा वाहन टकराए
बड़ी खबर: IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में नया मोड़, जांच में जुटे एक पुलिस वाले ने की आत्महत्या, यह गंभीर आरोप लगाए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?