By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा सरकार कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के खिलाफ, हाईकोर्ट के फैसलों को देगी चुनौती
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा सरकार कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के खिलाफ, हाईकोर्ट के फैसलों को देगी चुनौती

khushi Mukhija
Last updated: October 27, 2026 11:54 am
khushi Mukhija
Published: October 27, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने को लेकर आए सिंगल बेंच के आदेशों को चुनौती देने की पूरी तैयारी कर ली है। सरकार का रुख साफ है कि वह फिलहाल कर्मचारियों को नियमित करने के पक्ष में नहीं दिख रही है। इसके मद्देनजर प्रदेश के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्य बिंदु:

एलपीए (LPA) दायर करने या स्टे लेने के निर्देश: मानव संसाधन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सिंगल बेंच के फैसलों के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर लेटर्स पेटेंट अपील (एलपीए) दायर की जाए या फिर स्टे (Stay) लिया जाए।

पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा को झटका, CM ने रोका ₹2.18 करोड़ का फंड

रिकॉर्ड की तुरंत समीक्षा के आदेश: संबंधित विभागों को यह निर्देश दिए गए हैं कि नियमितीकरण से जुड़े सभी अदालती मामलों के रिकॉर्ड की तुरंत समीक्षा की जाए। जहां भी आवश्यक हो, फैसलों पर तुरंत स्टे ऑर्डर प्राप्त करने के ठोस कदम उठाए जाएं और इस प्रक्रिया में बिल्कुल भी देरी न करते हुए अनुपालन रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय को भेजी जाए।

मजबूत पैरवी पर जोर: सूत्रों का कहना है कि सरकार चाहती है कि नीतिगत प्रावधानों, सेवा रिकॉर्ड और कानूनी तथ्यों को सक्षम प्राधिकारी व विधि अधिकारियों के समक्ष रखकर अदालतों में मजबूत पैरवी की जाए।

विभागाध्यक्ष खुद देखेंगे व्यक्तिगत मामले: जारी पत्र के अनुसार, डिवीजन बेंच के पूर्व फैसलों के तहत कच्चे कर्मचारियों के नियमितीकरण के व्यक्तिगत मामलों की जांच लागू नीतियों और न्यायिक प्रेसिडेंट के आधार पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा यानी विभाग के मुखिया (HOD) द्वारा स्वयं की जानी चाहिए।

गुरुग्राम महिला बाइकर केस: हादसा नहीं, सुनियोजित हमला

इन फैसलों को बनाया जाएगा आधार:

दीपक कुमार व अन्य बनाम हरियाणा राज्य: हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने 12 मई को इस मामले में कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश दिए थे, जिसमें 78 याचिकाएं लगी थीं। सरकार अब इस फैसले को आधार बनाकर चुनौती देगी।

हरियाणा राज्य बनाम सरोज रानी: डिवीजन बेंच ने 15 मई को आए इस निर्णय में याचिकाकर्ताओं के मामलों की एक-एक करके जांच करने के निर्देश दिए थे। सरकार इन दोनों प्रमुख फैसलों और अन्य संबंधित याचिकाओं को आधार बनाकर कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाएगी।

‘बैंड बजा दूंगा’ पोस्ट करना पड़ा भारी, हत्या के आरोपी की जमानत रद्द

 

You Might Also Like

हरियाणा की मंडियों में पहुंच रहा यूपी का धान, इंद्री में आढ़ती पर FIR; खरीद व्यवस्था पर उठे सवाल
हरियाणा: करीब 1,000 कच्चे कर्मचारियों के भविष्य पर फैसला 6 महीने में, सरकार ने जारी किए आदेश
ओवरलोडिंग पर सख्ती, एक टोल से 46 लाख जुर्माना
हरियाणा के 14 जिलों में बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली एनसीआर की हवा हुई खराब, दिवाली से पहले दमघोंटू वातावरण ने दिल्ली वालों की बढ़ाई चिंता
TAGGED:againstcontractualemployeesgovernmentregularizingहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

बिजली कर्मचारियों की लापरवाही ने ली जान ! खेत में पिता-पुत्र पर गिरा ट्रांसफार्मर

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 31, 2025
मोबाइल की लत ‘जानलेवा’, समाज को झकझोर देने वाली बड़ी घटना आई सामने
विदेश में रोजगार का सपना देख रहे हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर, डंकी के डंक से बचकर ये रास्ता चुने, पढ़ें
कथित भर्ती घोटाले पर कोर्ट में हरियाणा सरकार की खामोशी, एक चर्चित पूर्व IAS अधिकारी से जुड़ा है पूरा मामला, पढ़ें
सीएम विंडो पर 2.83 लाख में से 2.34 लाख शिकायतें हल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताई संतुष्टि  
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?