By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: बिजली कर्मचारियों की लापरवाही ने ली जान ! खेत में पिता-पुत्र पर गिरा ट्रांसफार्मर
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

बिजली कर्मचारियों की लापरवाही ने ली जान ! खेत में पिता-पुत्र पर गिरा ट्रांसफार्मर

Yuva Haryana
Last updated: May 28, 2026 12:54 pm
Yuva Haryana
Published: December 31, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के दादरी जिले में बिजली कर्मचारियों की लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल, गांव उमरवास में खेत में बिजली का ट्रांसफार्मर पिता-पुत्र पर गिर गया, जिसमें बेटे की मौत गई है और पिता का इलाज भिवानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार उमरवास गांव के किसान सुरेंद्र ने अपने खेत में कई दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए बिजली विभाग को शिकायत दी थी।

29 दिसंबर को जुई बिजली घर से एक गाड़ी में कर्मचारी नया ट्रांसफार्मर रखने के लिए आए। बिजली कर्मचारियों ने उनके भाई मोनू शर्मा और पिता श्रीभगवान को मदद के लिए बुलाया और नया ट्रांसफार्मर खंभों पर रख दिया, लेकिन मजबूत पकड़ बनाने के लिए एंगल पर नट नहीं लगाया और पुराने ट्रांसफार्मर को गाड़ी में डालने लगे।

हरियाणा में बनेंगे 250 किमी रेंज वाले हेलीकॉप्टर ड्रोन, रूस के साथ तकनीकी सहयोग की तैयारी

इस दौरान नया ट्रांसफार्मर हिलने लगा और इसे देखकर उनके भाई और पिता ने कहा कि यह ट्रांसफार्मर नीचे गिर जाएगा, लेकिन कर्मचारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। तभी अचानक ट्रांसफर उनके भाई और पिता पर गिर गया और यह दर्दनाक हादसा हुआ।

शिकायत के मुताबिक बिजली कर्मचारी हादसे के दौरान मृतक मोनू और श्रीभगवान को घायल अवस्था में ही छोड़कर मौके से गाड़ी लेकर भाग गए। जिसके बाद किसी प्राइवेट वाहन में दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटें लगने के कारण रात में 31 वर्षीय मोनू की मौत हो गई।

मृतक के भाई सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर लगाते समय निगम कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उधर, बाढड़ा थाने की पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर बिजली निगम के जेई समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा में मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों के लिए नए नियम लागू

 

हरियाणा में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा

You Might Also Like

पंजाब में AAP-कांग्रेस पर बरसे हरियाणा के CM, नशा और भ्रष्टाचार बढ़ाने का लगाया बड़ा आरोप
हरियाणा में पुलिस का ऑपरेशन ट्रैकडाउन, अब तक 5 हजार से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार
हरियाणा की लैंड परचेज पॉलिसी में बड़ा बदलाव, अब अपनी जमीन के मुंह मांगे दाम ले सकेंगे किसान
19 साल तक थानों के चक्कर काटती रही सैनिक की पत्नी, अब दर्ज की FIR
हरियाणा में रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में पांच दोस्तों की मौत, 2 घायल
TAGGED:Farmer's son dies due to negligence of electricity employees
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत, सरकार ने तैयार किया ये रोडमैप

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 15, 2026
हरियाणा में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए क्या है सरकार का प्लान? अब सिस्टम सुधारने के लिए ये सख्त कदम उठाने की तैयारी
हरियाणा में पंचायत उपचुनावों की तैयारी, कहां कितने पद पड़े खाली ? जानें
सोना-चांदी सस्ते हुए या महंगे ? यहां देखिए आज का भाव
कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व मंत्री संपत सिंह इस पार्टी का थामेंगे दामन, सामने आई बड़ी अपडेट
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?