By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में पुलिस चौकियों की सुरक्षा क्यों बढ़ी ? धमाकों के बाद मोर्चाबंदी में जुटी पुलिस
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में पुलिस चौकियों की सुरक्षा क्यों बढ़ी ? धमाकों के बाद मोर्चाबंदी में जुटी पुलिस

Yuva Haryana
Last updated: January 16, 2026 6:47 pm
Yuva Haryana
Published: January 16, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में पुलिस चौकियों पर हुए कई धमाकों के बाद पुलिस द्वारा अनेक थानों की सुरक्षा बढ़ाने के मामले सामने आए है। प्रदेश में कई पुलिस चौकियों के बाहर मोर्चाबंदी की गई है। यहां तक कि इन मोर्चों के अंदर बाकायदा बंदूक सहित पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं।

एक प्रमुख समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित खबर के अनुसार सोनीपत जिले के थानों को छावनी की तरह सुरक्षित बनाया जा रहा है। क्षेत्र के सभी थानों पर 24 घंटे गेट पर बंदूक लेकर पुलिस जवान निगरानी करेंगे। साथ ही आला पुलिस अधिकारी गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।

सोनीपत के करीब 19 थानों के मुख्य प्रवेश गेट पर मिट्टी के कट्टों से ऊंचे-ऊंचे मोर्चे तैयार किए गए है ताकि किसी हमले की स्थिति में पुलिस सुरक्षित रहकर जवाबी कार्रवाई कर सके। वहीं थाने में आने वाले हर व्यक्ति की तलाशी भी ली जाएगी।

पंचकूला के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 100 MLD बढ़ेगी पानी की क्षमता; 5,470 कैमरों से होगी शहर की निगरानी

इसके पीछे गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा और कई पुलिस थानों पर हुए हमलों को बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि हाल ही में हरियाणा के अंबाला में एक थाने में कार खड़ी करके धमाके करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के पटियाला से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

इससे पहले नवंबर 2025 में हरियाणा के सिरसा जिले के एक महिला पुलिस थाने के बाहर हैंड ग्रेनेड फैंके जाने का भी मामला सामने आया था, जिसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान के एक बड़े गैंगस्टर ने ली थी। इस मामले में जिले के खारिया गांव से आरोपियों की गिरफ्तारियां की गई थी।

हरियाणा ने iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म रैंकिंग की ‘बी’  कैटेगरी में हासिल किया पहला स्थान

वहीं हरियाणा के कैथल जिले में भी नवंबर 2025 को ही अजीमगढ़ चौकी पर ग्रेनेड फैंकने के मामले में पंजाब से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले जून 2025 में करनाल इंद्री रोड पर दो युवकों को हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया था। अक्टूबर 2025 को पिहोवा में पुलिस ने दो युवकों को हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा था।

उधर, सोनीपत पुलिस का कहना है कि सुरक्षा का यह घेरा केवल थानों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पुलिस टीमें हर धर्मशाला और होटल के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी होटल मालिकों को सख्त हिदायत दी गई है, ताकि ठहरने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड रखा जा सके।

हरियाणा में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 2.82 लाख आवेदन, 84 हजार युवा 18-19 साल के

You Might Also Like

हरियाणा की हवा खराब, दिल्ली से ज्यादा प्रदूषण फैला, रेड जोन में ये 5 शहर
हरियाणा: शराब कारोबार में ₹21.30 करोड़ का बड़ा घोटाला, सॉफ्टवेयर में हेराफेरी कर लगाया चूना; 6 ठेके और L-13 गोदाम सील
हरियाणा में अपराधियों की काली कमाई पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस चलाएगी विशेष अभियान
हरियाणा में बदमाशों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, एक दिन में पकड़े 32 कुख्यात अपराधी
हरियाणा में कांग्रेस ने BJP सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, शुरू किया ये आंदोलन और राज्यपाल से भी मिले
TAGGED:police postssecurityथानेधमाकेपुलिस चौकियांब्लास्टमोर्चाबंदीसुरक्षासोनीपतहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में MBBS परीक्षा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 23 छात्रों को निष्कासित किया

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 3, 2026
हरियाणा में 190 दिन बाद सुलझा इस मेडिकल कॉलेज के नामकरण का विवाद, कैसे बनी बात ? पढ़ें
IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में CBI जांच से हाइकोर्ट ने किया इनकार, सुनवाई के दौरान HC ने कही यह बातें
हरियाणा में भारी बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, धान की कटाई प्रभावित; करनाल में 113.5 मिमी बारिश
नगर निगम चुनावों की तैयारी में जुटी हरियाणा कांग्रेस, स्पेशल इलेक्शन कमेटी का किया गठन
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?