By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के 29 लाख वोटों में गड़बड़ी सामने आई, जांच में जुटा चुनाव आयोग
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के 29 लाख वोटों में गड़बड़ी सामने आई, जांच में जुटा चुनाव आयोग

Yuva Haryana
Last updated: January 16, 2026 5:04 pm
Yuva Haryana
Published: January 16, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले चुनाव आयोग साल 2002 और 2024 की मतदाता सूचियों को खंगालकर मिलान करने में जुटा हुआ है। कभी भी एसआईआर की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा की जा सकती है, लेकिन इससे पहले हरियाणा में करीब 29 लाख वोटों में गड़बड़ी सामने आई है।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार चुनाव आयोग को 29 लाख ऐसे मतदाता मिले है, जिनके पिता-पुत्र के नाम सही नहीं पाए गए। ऐसे में अब आयोग ने इन संदिग्ध मतदाताओं की जांच करने के लिए खंड स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की ड्यूटी लगाई है कि आखिर मतदाता सूची में पिता-पुत्र के नाम एक समान क्यों नहीं है ? इसकी पहचान सुनिश्चित की जाए।

जानकारी अनुसार अब इन 29 लाख संदिग्ध मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जाएगी। ऐसे में जांच में जो सही पाए जाएंगे, उनके वोट बरकरार रहेंगे और फर्जी वोट को मतदाता सूची हटा दिया जाएगा।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

आपको बता दें कि चुनाव आयोग एसआईआर की आधिकारिक घोषणा से पहले तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रदेश में दो करोड़ सात लाख से ज्यादा मतदाता है और इनमें से एक करोड़ 21 लाख मतदाताओं का मिलान कार्य किया जा चुका है।

प्रदेश में अब तक 58 प्रतिशत मतदाताओं सूचियों का मिलान हो चुका है। एक अन्य समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार 20 ऐसे विधानसभा क्षेत्र है, जहां साल 2002 और 2024 की मतदाता सूचियों का मिलान 50 प्रतिशत भी नहीं हो पाया है। इन 20 विधानसभा क्षेत्र में से 16 पर भाजपा, एक पर भाजपा समर्थित निर्दलीय और तीन पर कांग्रेस के उम्मीदवार विधानसभा चुनाव जीते थे, जो कि सभी शहरी सीटें है।

इनमें अंबाला कैंट, थानेसर, सोहना, भिवानी, पलवल, रोहतक, पानीपत ग्रामीण, पानीपत सिटी, बहादुरगढ़, पंचकूला, करनाल, फरीदाबाद, फरीदाबाद एनआईटी, हिसार, सोनीपत, गुरुग्राम, तिगांव, बल्लभगढ़, बड़खल और बादशाहपुर शामिल है।
हालांकि, चुनाव आयोग ने मिलान नहीं होने के पीछे दो दशकों में हुए शहरीकरण को बताया है और कहा है कि इसके चलते कई लोगों के नाम साल 2002 की मतदाता सूची शामिल नहीं है। एक अन्य कारण ये भी बताया गया है कि बीएलओ को सोसायटी में जाने परेशानी हो रही है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

आयोग द्वारा 20 हजार से ज्यादा बीएलओ को मतदाता सूची मिलान के कार्य में लगा रखा है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। सबसे कम मिलान का कार्य फरीदाबाद में करीब 26 प्रतिशत, गुरुग्राम में करीब 32 प्रतिशत और पंचकुला में करीब 43 प्रतिशत हुआ है।

वहीं सबसे ज्यादा मिलान फतेहाबाद में करीब 77 प्रतिशत, दादरी में 75 प्रतिशत और सिरसा में करीब 74 प्रतिशत हुआ है।

एक बड़ी बात ये भी है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी करने का आरोप भाजपा सरकार पर लगाया था, जिसके बाद चुनाव आयोग उन नामों को वेरीफाई कर रहा है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

हालांकि, चुनाव आयोग ने कांग्रेस के आरोपों की जांच करवाकर उसका खंडन किया है। लेकिन इस दौरान वोटर सूचियों में जरूर 29 लाख मतदाताओं और उनके पिता के नाम एक ही है।

You Might Also Like

भारत के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, हरियाणा के इस गांव से ‘सुप्रीम कुर्सी’ तक कैसे पहुंचे ? पढ़िए
हरियाणा में किसानों की पीड़ा, सात महीने बाद भी खेतों में खड़ा बारिश का पानी
हरियाणा में परिवार पहचान पत्र से जुड़ी बड़ी अपडेट, अब गलतियां सुधारने के लिए CSC के चक्कर काटने की जरूरत नहीं, पढ़ें
विरोध के बाद UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कही ये बड़ी बात
हरियाणा के DGP का एक और बयान चर्चा में, इस बड़े अपराध को बताया बकवास और गालियां देने की कही बात
TAGGED:29 lakh votes29 लाख वोटों में गड़बड़ीSIRचुनाव आयोगविशेष गहन पुनरीक्षणहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरनौकरियाँहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में HTET के लिए आवेदन शुरू, यहां जानिए पूरा शेड्यूल

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 25, 2025
एक महीने बाद जागी पुलिस ! बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत के मामले में अब FIR हुई
क्रिकेटर शेफाली वर्मा का सम्मान, इतने करोड़ का कैश अवार्ड, नौकरी और बनीं ब्रांड एंबेसडर
अपनी अमीरी के सवाल पर क्या बोलीं भारत की सबसे अमीर महिला ? कही यह बात, पढ़िए
दिल्ली-NCR में ग्रैप-4 का असर, गुरुग्राम में सरकारी दफ्तरों का बदला समय और वर्क फ्रॉम होम की भी एडवाइजरी जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?