By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: इस दिन हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, तैयारी में जुटी भाजपा सरकार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

इस दिन हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, तैयारी में जुटी भाजपा सरकार

Yuva Haryana
Last updated: October 25, 2025 2:01 pm
Yuva Haryana
Published: October 12, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही हरियाणा के दौरे पर आने वाले हैं। पीएम मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा के सोनीपत जिले में आएंगे और अपने इस दौरे के दौरान प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। हरियाणा सरकार का दावा है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा के विकास को नई गति और दिशा प्रदान करेगा।

पीएम के हरियाणा दौरे को लेकर भाजपा सरकार तैयारियों में जुट गई है। सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रम को लेकर चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए है।

नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां समय से पहले पूरी होनी चाहिए। उन्होंने उद्घाटन एवं शिलान्यास की जाने वाली संभावित परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।

कांग्रेस से दूरी और सरकार से नजदीकी: 5 विधायकों की बदली सियासी चाल

सीएम ने अधिकारियों को कार्यक्रम की समय सारणी, रूट प्लान, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन रणनीति को अंतिम रूप देने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी बुनियादी ढांचे, आयोजन स्थल की तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी हो जाएं। सभी संबंधित विभाग पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसलिए आमजन के लिए भी अलग से रूट प्लान किए जाएं। पार्किंग की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल के आस-पास की जाए।

सीएम ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, जनसुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हरियाणा की सियासत गरमाई: कांग्रेस ने सीएम सैनी से मांगा इस्तीफा

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में हरियाणा ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। केंद्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और निवेश को बढ़ावा देने वाली पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के कारण हरियाणा आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

राव नरेंद्र सिंह और संजय दत्त
हरियाणा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ’ मार्च

You Might Also Like

हरियाणा में भारी बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, धान की कटाई प्रभावित; करनाल में 113.5 मिमी बारिश
न्यूनतम वेतनमान पर हरियाणा सरकार को हाई कोर्ट से झटका, कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
गुजरात कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, 19 नए चेहरे, इस क्रिकेटर की पत्नी को भी मिला मंत्री पद
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में कौन आया और किसने बनाई दूरी ?, पढ़िए पूरी अपडेट
हरियाणा सरकार को ₹434 करोड़ का नुकसान, लोकायुक्त ने रकम वसूलने की सिफारिश की
TAGGED:CM Nayab SinghNarendra ModiPM Narender ModiSainiSONEPATSONIPATVisitनरेंद्र मोदीपीएमप्रधानमंत्रीसीएम नायब सैनीसोनीपतहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
कृषिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में फल-सब्जियों की मुफ्त कीटनाशक जांच सुविधा, किसानों को मिलेगा फायदा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 27, 2026
हरियाणा में गलत नंबर प्लेट पर होगी कार्रवाई
हरियाणा के धान घोटाले में बड़ा खुलासा, बिहार से क्या जुड़ा कनेक्शन ? जानें
16 साल बाद वापस इनेलो में आए पूर्व मंत्री संपत सिंह, आते ही मिला पार्टी में बड़ा पद
हरियाणा में बदमाशों को खाकी का खौफ नहीं ! सब इंस्पेक्टर की पीट-पीटकर कर दी हत्या
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?