By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में बदमाशों को खाकी का खौफ नहीं ! सब इंस्पेक्टर की पीट-पीटकर कर दी हत्या
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में बदमाशों को खाकी का खौफ नहीं ! सब इंस्पेक्टर की पीट-पीटकर कर दी हत्या

Yuva Haryana
Last updated: November 7, 2025 12:29 pm
Yuva Haryana
Published: November 7, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में बदमाशों के हौसले इस कदर हावी हो चुके है कि उनको खाकी का भी खौफ नहीं रहा। अब तो बदमाश पुलिस को भी अपना टारगेट बना रहे है। हरियाणा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां हुड़दंग का विरोध करने पर एक सब इंस्पेक्टर की ईंट और डंडों से पीट-पीटकर बदमाशों ने हत्या कर दी गई।

यह सनसनीखेज वारदात हिसार जिले में गुरुवार देर रात हुई। दरअसल, पुलिस के मुताबिक ढाणी श्यामलाल की गली नंबर-3 में 57 वर्षीय सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी गली के बाहर कई युवक हुड़दंग कर रहे थे। शोर-शराबा सुनकर सब इंस्पेक्टर अपने घर से बाहर निकले और युवकों को वहां से भगा दिया।

लेकिन थोड़ी देर बाद हुड़दंग करने वाले युवक दोबारा वापस आए और सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार पर लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपनी कार और दो दोपहिया वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों के वाहनों को कब्जे में ले लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं।

आपको यह भी बता दें कि मृतक सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार एडीजीपी कार्यालय में 10 साल से तैनात थे और उनकी अगले साल जनवरी में रिटायरमेंट होनी थी। रमेश कुमार के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। बेटा हिमाचल में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है, जबकि एक बेटी गुरुग्राम में नौकरी करती है। सबसे बड़ी बेटी शादीशुदा है। ऐसे में वारदात के समय घर पर सिर्फ उनकी पत्नी मौजूद थीं।

परिवार के सदस्यों के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10:30 बजे कुछ युवक हुड़दंग और गाली-गलौज कर रहे थे। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर वहां से भाग गए और वे अपनी कार और दो दोपहिया वाहन मौके पर ही छोड़ गए।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

लेकिन एक घंटे बाद कई युवक कार और दोपहिया वाहनों पर आए। उन्होंने रमेश के घर के सामने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। रमेश ने उन्हें रोका तो उन्होंने डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। रमेश घायल होकर गिर गए। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हमलावरों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए।

यह भी सूचना मिल रही है कि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

 

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

हरियाणा में संजीवनी बनी ये योजनाएं, लाखों परिवारों को मुफ्त में मिल रहा इलाज, पढ़ें
हरियाणा में बेमौसम बरसात की दस्तक, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
जाट आंदोलन से जुड़े केसों पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, हरियाणा सरकार से मांगा गया जवाब
हरियाणा में जमीन के लिए अपनों का कत्ल ! बेटे ने की पिता-भाई की हत्या, ढाई महीने बाद ऐसे खुला राज
JJP के संगठन में विस्तार, किसान सेल की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, देखिए पूरी लिस्ट
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा : पेपरलेस रजिस्ट्री की फैन हुई बॉक्सर मैरी कॉम, खुद की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवा कर कही ये बात

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 27, 2025
HOA के स्टेट गेम्स पर विवाद, इस वजह से खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा ग्रेडेशन का लाभ, पढ़िए
अंबाला-मोहाली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा, इन मुसाफिरों को मिलेगी बड़ी राहत, पढ़िए
हरियाणा भाजपा में बगावत पर उतरे कार्यकर्ता, कई जिला अध्यक्षों के खिलाफ खोला मोर्चा
राहुल गांधी के बाद इस केंद्रीय मंत्री ने भी IPS पूरन कुमार के परिवार से की मुलाकात, कही यह बड़ी बात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?