By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के सभी जिलों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरस्वास्थ्य एवं जीवनशैलीहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा के सभी जिलों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं

Yuva Haryana
Last updated: December 23, 2025 2:11 pm
Yuva Haryana
Published: December 23, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार क्या काम कर रही है ? इसके बारे में विधानसभा शीतकालीन सत्र में सरकार ने बताया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनुसार प्रदेश में नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है और इसी दिशा में हर जिला स्तर पर सभी प्रकार की सुविधाओं से सुसज्जित एक अस्पताल विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक 10 मॉडल अस्पताल जनता को समर्पित किए जा चुके हैं। इनमें सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और लैबोरेट्री सहित सभी सुविधाएं मिल रही हैं। अन्य अस्पतालों पर कार्य चल रहा है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले की सरकार ने कभी प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं की और न ही सुविधाएं बढ़ाने की तरफ ध्यान दिया। उन्होंने कभी विचार ही नहीं किया कि कैसे स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर की जा सकती है ?

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

सीएम ने कहा कि पूर्व सरकारों के समय नागरिकों को प्राइवेट सेक्टर पर छोड़ दिया गया और किस प्रकार से लोगों का शोषण होता था, यह सब जानते हैं। उन्होंने कह कि साल 2014 से पहले प्रदेश में हर वर्ष केवल 4 स्पेशलिस्ट डॉक्टर ही मिलते थे, जबकि आज यह संख्या लगभग 200 तक पहुंच चुकी है।

इतना ही नहीं, वर्ष 2014 में एमबीबीएस सीटों की संख्या केवल 700 होती थी, जबकि आज राज्य सरकार के प्रयासों से एमबीबीएस सीटों की संख्या लगभग 2500 से अधिक हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से आज सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां भी मिल रही है और हर प्रकार की टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

इसके अलावा, स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करते हुए राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। 30 बैड के अस्पताल को 50 बैड, 50 बैड के अस्पताल को 100 बैड, 100 बैड के अस्पताल को 200 बैड और 200 बैड के अस्पतालों को 400 बेड में अपग्रेड किया गया है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

साथ ही, प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी बढ़ाई है। अस्पतालों में इलाज के साथ-साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

वहीं हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि जींद जिला के सफीदों में सरकारी नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और इस कॉलेज के भवन का निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा किया जाएगा।

आरती राव ने बताया कि सफीदों के सरकारी नर्सिंग कॉलेज के लिए 43.44 करोड़ रुपये की लागत की विस्तृत परियोजना को सरकार और स्थायी वित्त समिति द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने ये भी बताया कि नूंह जिला के मांडीखेड़ा स्थित नागरिक अस्पताल में जल्द ही सिटी-स्कैन और एमआरआई मशीन स्थापित की जाएगी ताकि गरीब लोगों को सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

उन्होंने आगे बताया कि नूंह जिला के मांडीखेड़ा स्थित नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 790 मरीजों को ओपीडी में सेवा प्रदान की जा रही हैं।

वहीं विधानसभा सत्र के दौरान हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि करनाल जिले के नीलोखेड़ी विधानसभा में 100-बेड अस्पताल के शेष कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। इसके बाद कार्य प्रारंभ होने में दो माह का समय लगेगा और अस्पताल के निर्माण कार्य जून 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार करनाल जिले के नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के गुल्लारपुर, सग्गा और समाना बहु के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के शेष कार्य के लिए संशोधित अनुमानित लागत महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग को भेज दी गई है।

You Might Also Like

राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले दुष्यंत चौटाला, कहा- “लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, चुप नहीं बैठेगी JJP”
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में कौन आया और किसने बनाई दूरी ?, पढ़िए पूरी अपडेट
हिसार एयरपोर्ट से जम्मू की फ्लाइट कब ? हरियाणा के हवाई सफर से जुड़ी नई अपडेट जानें
हरियाणा में कलयुगी पोते की करतूत, पैसों के लालच में दादा-दादी की कर दी हत्या
हरियाणा के इन HCS अधिकारियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी किए ये आदेश
TAGGED:Modern hospitals to be built in all 22 districts of Haryanaमरीजों को मिलेगी ये सुविधाएंहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा के सभी 22 जिलों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
योजना

आपको मुफ्त में 1 हजार रुपए का फास्टैग रिचार्ज चाहिए ? बस करना पड़ेगा इतना सा काम, पढ़िए पूरी स्कीम

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 16, 2025
जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, हरियाणा के मोहित सहित 10 जवान शहीद
हरियाणा में एक और घोटाले का मामला सामने आया, इस नेता ने CBI जांच की मांग उठाई
हरियाणा : असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में महिलाओं का दबदबा, आयोग ने जारी किया रिजल्ट
हरियाणा में BJP नेता की रिश्वत लेते हुए की Video वायरल, अब पार्टी ने उठाया ये कदम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?