By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: रेलवे भर्ती: AI कैमरों ने पकड़ी ‘मुन्नाभाइयों’ की चालाकी, फर्जीवाड़े में 2 गिरफ्तार, 5 हिरासत में
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्यआज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

रेलवे भर्ती: AI कैमरों ने पकड़ी ‘मुन्नाभाइयों’ की चालाकी, फर्जीवाड़े में 2 गिरफ्तार, 5 हिरासत में

Yuva Haryana
Last updated: September 26, 2026 11:34 am
Yuva Haryana
Published: September 26, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: रेलवे भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। अंबाला छावनी रेलवे स्टेडियम में आयोजित की जा रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (Group D Physical Efficiency Test) के दौरान रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) द्वारा पहली बार तैनात किए गए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कैमरों और बायोमीट्रिक रिकॉर्ड के मिलान से फर्जी परीक्षार्थियों की पोल खुल गई।

तीन दिनों के भीतर AI तकनीक की मदद से 9 फर्जी अभ्यर्थी (मुन्नाभाई) पकड़े गए, जो असली उम्मीदवारों की जगह परीक्षा में दौड़ लगाने पहुंचे थे। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 5 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, दो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

कैसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा?

रेलवे अधिकारियों की शिकायत और पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में:

संदीप कुमार यादव: (शाहपुर गांव, फिरोजाबाद, यूपी)

गिरराज मीणा: (रूपबास गांव, अलवर, राजस्थान)

हरियाणा की नई एम्पैनलमेंट पॉलिसी-2026 लागू: सरकारी कर्मचारियों के इलाज से लेकर निजी अस्पतालों के बिल तक पर रहेगी पैनी नजर

जांच में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे:

नागपुर से रतलाम तक का नेटवर्क: 24 सितंबर को पकड़े गए गिरराज मीणा का रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि वह इसी साल 5 सितंबर को नागपुर में असली अभ्यर्थी राहुल मीणा (जो उसका मौसेरा भाई है) की जगह दौड़ लगा चुका था।

दो-दो जगह फर्जीवाड़ा: संदीप कुमार यादव ने 6 सितंबर को रतलाम (मध्य प्रदेश) में अपने रिश्तेदार अभिषेक की जगह परीक्षा दी थी।

अपनी जगह दूसरे को दौड़ाया, खुद भी भागा: हिसार के जाखल रेलवे कॉलोनी निवासी सतीश ने 22 सितंबर को अपने दोस्त दीपक की जगह दौड़ लगाई। अगली तारीख को जब वह खुद अपनी परीक्षा देने पहुंचा, तो AI कैमरों ने उसका पुराना रिकॉर्ड मैच कर दिया। पोल खुलते ही सतीश और दीपक दोनों मौके से फरार हो गए।

शुक्रवार को 5 और संदिग्ध AI कैमरों की पकड़ में आए

फर्जीवाड़े का सिलसिला यहीं नहीं थमा। शुक्रवार को फिजिकल टेस्ट के दौरान AI कैमरों की निगरानी से 5 और संदिग्ध पहचान में आए, जो दूसरों के नाम पर परीक्षा देने पहुंचे थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है।

IDFC बैंक घोटाला: IAS साकेत कुमार पर रिश्वत के सबूत मिटाने के गंभीर आरोप, मो. शाइन मुख्य सूत्रधार

कैसे काम करते हैं ये AI कैमरे?

लाइव फेस कैप्चर: सबसे पहले कैमरे अभ्यर्थी का चेहरा लाइव कैप्चर करते हैं।

डाटा एनालिसिस: सिस्टम लाइव चेहरे की तुलना आवेदन के समय जमा फोटो और पुराने रिकॉर्ड्स से करता है।

बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन: आवश्यकता पड़ने पर फिंगरप्रिंट और बायोमीट्रिक रिकॉर्ड से पहचान सत्यापित की जाती है।

अलर्ट जनरेशन: यदि चेहरा किसी अन्य अभ्यर्थी के रिकॉर्ड में पहले से दर्ज मिलता है या कोई संदिग्ध अंतर होता है, तो सिस्टम तुरंत अधिकारियों को अलर्ट भेज देता है।

डबल वेरिफिकेशन: अलर्ट के बाद अधिकारी फोटो, आईडी और दस्तावेजों की दोबारा मैनुअल जांच करते हैं।

बैंक घोटाला: मोबाइल नंबर बदला, ई-मेल में तीन अक्षर घुमाए और 187 करोड़ रुपये निकाल लिए

पुलिस कार्रवाई और उच्च स्तरीय समिति का गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए DRM अंबाला (विनोद भाटिया) ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों की एक विशेष जांच समिति का गठन किया है।

“अंबाला मंडल में ग्रुप डी की शारीरिक दक्षता परीक्षा में पहली बार AI कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी तकनीक की मदद से फर्जीवाड़े के मामले पकड़े गए हैं।”- विनोद भाटिया, DRM अंबाला

सहायक कार्मिक अधिकारी सुरेश कुमार की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रवीण आर्य के अनुसार, फरार आरोपियों की तलाश जारी है और रतलाम व नागपुर रेलवे पुलिस को भी इस फर्जीवाड़े की जानकारी भेजी जा रही है।

 

You Might Also Like

हरियाणा में बजट को अंतिम रूप देने का काम जारी, पहली बार AI तकनीक का इस्तेमाल
हरियाणा में सीएम की नशे पर अधिकारियों को दो टूक, दी स्पष्ट चेतावनी, “सम्मान” और “सख्त कार्रवाई” की कही बात
मौसम का बदला मिजाज, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम ? पढ़िए
केन्या में खेती करते हुए दिख सकते है हरियाणा के किसान, सरकार बना रही ये योजना, पढ़िए
MDU की नैक रैंकिंग खत्म होने का मुद्दा गरमाया, VC पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग
TAGGED:AIarrestedbhaicamerascatchclevernessmunnarailwayrecruitmentहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरमनोरंजनहरियाणा न्यूज़

इस बार GST कलेक्शन में कौन-सा राज्य आगे रहा? इस स्टेट ने मारी बाजी, देखें नए आंकड़े

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 9, 2026
सोने-चांदी के दामों में आया उछाल, जानें ताजा रेट और तेजी का कारण
मोबाइल रिचार्ज में बड़ा बदलाव, बिना डेटा वाले सस्ते प्लान लाने होंगे, 30 दिन की वैलिडिटी का विकल्प भी मिलेगा
अजय चौटाला ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल, मंडियों में किसानों के साथ अन्याय करने का लगाया आरोप
इंतजार खत्म, एचटेट परीक्षा का परिणाम घोषित, 14 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए पास
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?