By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: मोबाइल रिचार्ज में बड़ा बदलाव, बिना डेटा वाले सस्ते प्लान लाने होंगे, 30 दिन की वैलिडिटी का विकल्प भी मिलेगा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

मोबाइल रिचार्ज में बड़ा बदलाव, बिना डेटा वाले सस्ते प्लान लाने होंगे, 30 दिन की वैलिडिटी का विकल्प भी मिलेगा

Yuva Haryana
Last updated: September 23, 2026 2:53 pm
Yuva Haryana
Published: September 23, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : मोबाइल रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने नया नियम जारी किया है। इसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने होंगे, जिनमें सिर्फ वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा होगी और डेटा शामिल नहीं होगा। नए नियमों का उद्देश्य उन ग्राहकों को सस्ते और सुविधाजनक रिचार्ज विकल्प देना है, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती।

मोबाइल रिचार्ज में क्या बदलेगा?
ट्राई के नए नियमों के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियों को वॉयस और एसएमएस वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर भी अलग-अलग वैलिडिटी अवधि के साथ उपलब्ध कराने होंगे। इनमें 30 दिन या उससे कम की वैलिडिटी वाले विकल्प भी शामिल होगा।

बड़ी खबर : भाजपा ने प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट जारी की, इस वरिष्ठ नेत्री को मिली हरियाणा की कमान

30 दिन की वैलिडिटी वाला रिचार्ज मिलेगा
नए नियमों में ग्राहकों के लिए छोटे समय की वैलिडिटी वाले विकल्पों पर जोर दिया गया है। इससे ग्राहकों को लंबे समय वाले रिचार्ज के बजाय अपनी जरूरत और बजट के अनुसार प्लान चुनने का विकल्प मिलेगा।

स्क्रीन प्रोटेक्टर नया नियम
केंद्र सरकार ने मोबाइल स्क्रीन प्रोटेक्टर यानी टेम्पर्ड ग्लास के लिए नया नियम बनाया है। 1 अप्रैल 2027 से देश में बिकने वाले सभी स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए बीआईएस सर्टिफिकेशन अनिवार्य होगा।

अधिकारियों को CM नायब सैनी का सख्त संदेश, विधायकों के जनहित मुद्दों पर आश्वासन से काम नहीं चलेगा

57 प्रतिशत तक सस्ता होगा रिचार्ज
अभी कंपनियों ने नए वॉयस एसएमएस पैक की कीमतें घोषित नहीं की हैं। मगर उदाहरण के लिए मौजूदा 349 रु. वाले डेटा पैक के मुकाबले डेटा रहित विकल्प 150-200 रु. में आ सकता है तो करीब 149-199 रु. प्रति रिचार्ज बच सकते हैं।

बुजुर्गों और बिना डेटा वाले यूजर्स को फायदा
नए नियमों से उन लोगों को रिचार्ज विकल्प मिल सकते हैं, जो मोबाइल का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग और एसएमएस के लिए करते हैं। बुजुर्गों, फीचर फोन यूजर्स और कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए इस तरह के प्लान उपयोगी हो सकते हैं।

हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय नारको-टेरर नेटवर्क के खुलासा, पंचकूला से 7 आरोपी गिरफ्तार

नियम कब लागू होंगे?
ट्राई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नए नियम आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने के 30 दिन बाद लागू होंगे। अधिसूचना 21 सितंबर 2026 को जारी की गई है, इसलिए रिपोर्ट में 22 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होने की जानकारी दी गई है।

You Might Also Like

हरियाणा में बूथ स्तर पर ताकत झोंक रही भाजपा-कांग्रेस, जमीनी स्तर पर मोर्चा संभालेंगे कार्यकर्ता
‘जी-राम-जी’ पर विवाद, आमने-सामने हुई भाजपा और कांग्रेस की रणनीति क्या ? पढ़ें
हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की मौत
खेती के पीक सीजन में बंद रहेगा VB जीरामजी योजना का काम, किसानों को होगा ये फायदा
हांसी के बाद किसकी बारी? हरियाणा में अब 24वां जिला बनाने की लाइन में लगे कई शहर
TAGGED:30 दिन रिचार्ज प्लानAirtel Recharge PlanBSNL RechargeJio Airtel Vi New PlanJio Recharge PlanMobile Recharge New RulesMobile Recharge NewsRecharge Plan UpdateSMS Only PlanTelecom NewsTelecom Rules IndiaTRAI Latest NewsTRAI New RulesTRAI Rules 2026TRAI Tariff RulesVi Recharge PlanVoice Only Planबिना डेटा रिचार्जमोबाइल यूजर्स न्यूजसस्ता मोबाइल रिचार्ज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरयोजनाशिक्षाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में पहली IIT बनाने की कवायद तेज, दौड़ में ये जिला सबसे आगे

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 30, 2025
हरियाणा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, कांग्रेस ने “वोट चोरी” का बताया ये आंकड़ा
हरियाणा में धान घोटाले पर एक्शन, आरोपी आढ़तियों और मिल मालिकों पर भारी जुर्माना लगाने के आदेश
रोहतक डबल मर्डर केस में बड़ी अपडेट, मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार
इस खेती से किसान भाई बन सकते है मालामाल ! आया बिजाई का सही समय
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?