By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में करोड़ों रुपए के धान घोटाले का खुलासा, राइस मिलों पर छापेमारी जारी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में करोड़ों रुपए के धान घोटाले का खुलासा, राइस मिलों पर छापेमारी जारी

Yuva Haryana
Last updated: November 17, 2025 6:02 pm
Yuva Haryana
Published: November 17, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में इस बार धान खरीद के दौरान बड़े स्तर पर धान घोटाले के मामले सामने आ रहे है। यमुनानगर के जगाधरी में राइस मिल में 4.57 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप में एक मिलर पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, करनाल जिले के इंद्री में 2 करोड़ 61 लाख रुपए की धान गड़बड़ी के मामले में मिलर दंपती पर मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा, पंचकूला मार्केट कमेटी के अधिकारियों की ओर से करनाल और तरावड़ी अनाज मंडी के ऑक्शन रिकॉर्डर को सस्पेंड कर दिया गया है। तरावड़ी में तैनात इस ऑक्शन रिकॉर्डर के पास करनाल मंडी का भी अतिरिक्त प्रभार था। फर्जी गेट पास काटने में इस ऑक्शन रिकॉर्डर की भूमिका अहम बताई जा रही है। इनके अलावा और भी कई गिरफ्तारियां पहले हो चुकी है।

कई प्रमुख अखबारों में प्रकाशित जानकारी के अनुसार करनाल और इंद्री में फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान धान कम मिला है। जगाधरी में गांव पौंटी की एक राइस मिल को 2024-25 में 68823 क्विंटल धान कस्टम मिलिंग के लिए दिया गया था।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

इस मिल पर आरोप है कि एफसीआई में चावल जमा कराने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर 2025 थी, लेकिन मिलर ने सिर्फ 36116.745 क्विंटल चावल दिया, बाकी चार करोड़ 57 लाख रूपए की कीमत का 9994.665 क्विंटल चावल न तो दिया गया और न ही उसकी राशि जमा की गई। 4 अक्टूबर को हैफेड टीम ने मौके पर फिजिकल वेरिफिकेशन की तो मिल में चावल की एक भी बोरी नहीं मिली।

वहीं करनाल के इंद्री में भी एक राइस मिल में फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान 10 हजार क्विंटल धान कम मिला है। इसकी कीमत दो करोड़ 61 लाख रूपए बताई जा रही है।

दरअसल, इस राइस मिल को 37 हजार 720 क्विंटल धान अलॉट की गई थी, अब वेरिफिकेशन के दौरान करीब 27 हजार 670 क्विंटल धान ही मिली है। इस हिसाब से करीब 10 हजार क्विंटल धान गायब मिला है। ऐसे में आरोपी दंपति राइस मिलर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

इस फर्जीवाड़े पर हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर का कहना है कि राइस मिलों को धान दिया है और जब तक चावल नहीं बनता है तब तक जांच जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वाले अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस बार जो फर्जी गेट पास काटकर धान खरीद में गड़बड़ी की गई, उसे रोकने के लिए अगले साल फसल की हर बोरी की निगरानी होगी। यहां तक कि एआई-क्यूआर कोड भी लागू होगा।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

हांसी के बाद किसकी बारी? हरियाणा में अब 24वां जिला बनाने की लाइन में लगे कई शहर
HCS एग्जाम में बड़े बदलाव, वैकल्पिक विषय समाप्त किए और क्या बदला ? पढ़ें
डंकी रूट से विदेश जाने वाले युवाओं को केंद्रीय मंत्री की सलाह, कही यह बड़ी बात
Advanced Ultrasound Machine installed at Civil Hospital Panchkula
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, देखिए पूरी लिस्ट
TAGGED:IndriJagadhariKarnalPaddy scam worth crores of rupees exposed in Haryanaraids continue on rice millsYamunanagarइंद्रीकरनालजगाधरीराइस मिलों पर छापेमारी जारीहरियाणाहरियाणा में करोड़ों रुपए के धान घोटाले का खुलासा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में लॉरेंस गैंग पर बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ चार कुख्यात शूटर गिरफ्तार

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 22, 2025
कौन है राहुल गांधी द्वारा दिखाई गई ब्राजील की मॉडल ? उसने खुद सामने आकर बताई ये बात
जातिगत भेदभाव खत्म करने के लिए बड़ा कदम, इस राज्य ने ‘जाति प्रचार’ पर लगाई रोक
हरियाणा के 29 लाख वोटों में गड़बड़ी सामने आई, जांच में जुटा चुनाव आयोग
हरियाणा में शहरीकरण को बढ़ावा, इन शहरों-कस्बों में नए सेक्टर बसाने की तैयारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?