By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का सियासी विरोध, कांग्रेस-इनेलो ने BJP सरकार को घेरा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारतराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का सियासी विरोध, कांग्रेस-इनेलो ने BJP सरकार को घेरा

Yuva Haryana
Last updated: February 16, 2026 5:58 pm
Yuva Haryana
Published: February 16, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : भारत और अमेरिका की ट्रेड डील पर हरियाणा में भी सियासी विरोध देखने को मिल रहा है। इस डील को देश हित के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस और इनेलो नेताओं ने भाजपा सरकार को घेरा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि देशहित को गिरवी रख कर हुआ यह व्यापार समझौता कांग्रेस को मंजूर नहीं, क्योंकि यह किसानों की रोजी-रोटी, भारत की ऊर्जा सुरक्षा, संप्रभुता और आत्मनिर्भरता पर हमला है। सुरजेवाला ने कहा कि इस डील के बाद देश की जनता जानना चाहती है कि देश में मजबूत सरकार है या फिर मजबूर सरकार, आत्मनिर्भर भारत है या अमेरिका-निर्भर भारत ?

कांग्रेस का आरोप है कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के 6 फरवरी, 2026 के फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के पहले बिंदु में ही सहमति जताई है कि भारत बगैर किसी आयात शुल्क के अमेरिका के खाद्य और कृषि उत्पादों के लिए हमारा बाजार खोल देगा, जिससे मक्का, ज्वार, सोयाबीन, कपास आदि फसलों से जुड़े भारत के किसान कहां जाएंगे ? क्योंकि भारत में इन फसलों का भारी उत्पादन होता है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

ऐसे में कांग्रेस ने सवाल किया है कि व्यापार समझौते के पहले बिंदु में अमेरिका से आयात किए जाने वाले खाद्य व कृषि उत्पादों में एडिशनल प्रोडक्ट्स’’ (अतिरिक्त उत्पाद) लिखा है। ये अतिरिक्त उत्पाद और कौन-कौन से है? क्या मोदी सरकार बताएगी कि पिछले दरवाजे से अमेरिकी अनाज आयात करने के और क्या-क्या समझौते किए गए हैं?

वहीं इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि भारत सरकार ने अमेरिका के दबाव में आकर ट्रेड डील की है। इस ट्रेड डील का सबसे ज्यादा नुकसान देश के किसानों को होगा। इससे कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के सेब की खेती करने वाले किसानों को भी भारी नुकसान होगा।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

अभय चौटाला ने कहा कि हमारे यहां कोई भी बड़ा जमींदार नहीं है। किसानों पर औसतन 1 हेक्टेयर जमीन है। अगर कोई हजारों करोड़ की इंडस्ट्री लगाता है तो सरकार उसको 25-65 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है। लेकिन कोई किसान 32 एकड़ से ज्यादा जमीन रखता है तो सरकार उसे सीलिंग एक्ट के अंदर ले लेती है। अमेरिका में सीलिंग एक्ट नहीं है। वहां सिर्फ 8 प्रतिशत किसान हैं उनके पास हजारों एकड़ के खेत हैं। वहां किसान की फसल खराब होती है तो सरकार अच्छा खासा मुआवजा देती है। लेकिन यहां अगर गांव की फसल खराब है तो ही किसान की फसल खराब मानी जाती है। उसकी भी सही गिरदावरी का कोई तरीका नहीं है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

अभय ने ये भी कहा कि हम कोई सामान निर्यात करते हैं तो उस पर टैरिफ है। लेकिन अमेरिका से कोई माल आएगा तो उस पर कोई टैरिफ नहीं है। इससे किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। इसका नुकसान डेयरी वाले किसानों को भी होगा क्योंकि छोटा किसान जिसके पास ज्यादा जमीन नहीं होती वो ही पशु पालता है और जीवन चलाता है। यह ट्रेड डील तो तीन काले कानूनों से भी ज्यादा बुरी है। किसान नेताओं को इसका खुलकर विरोध करना चाहिए। वे किसान नेताओं को चिट्ठी भी लिखेंगे।

You Might Also Like

हरियाणा में आढ़तियों तक पहुंची धान घोटाले की जांच की आंच, इन अधिकारियों पर भी गिरी गाज
इस गैंगस्टर का मुख्य शूटर हुआ गिरफ्तार, कई बड़ी वारदातों में चल रहा था वांटेड
पुलिस रिमांड के दौरान क्या बोला धान घोटाले का आरोपी ? कही यह बड़ी बात
जेजेपी ने बीसी सेल प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन, इन नेताओं को मिले अहम पद, यहां देखिए पूरी लिस्ट
IPS वाई पूरन कुमार के परिवार से मिले जेजेपी नेता, सरकार पर उठाए कई बड़े सवाल
TAGGED:अभय चौटालाइनेलोकांग्रेसट्रंपडीलनरेंद्र मोदीबीजेपी सरकारभारत अमेरिका ट्रेडरणदीप सुरजेवाला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरमनोरंजनहरियाणा न्यूज़

इस बार GST कलेक्शन में कौन-सा राज्य आगे रहा? इस स्टेट ने मारी बाजी, देखें नए आंकड़े

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 9, 2026
कब सुलझेगी शिक्षिका मनीषा की डेथ मिस्ट्री ? यहां पढ़िए मामले में अब तक क्या हुआ
हरियाणा में शहरीकरण को बढ़ावा, इन शहरों-कस्बों में नए सेक्टर बसाने की तैयारी
विरोध के बाद अरावली पर नए फैसले से पीछे हटा सुप्रीम कोर्ट, लेकिन इनकी समस्याओं का हल कब होगा ?
बड़ी रैली करने की तैयारी में हरियाणा कांग्रेस, दिल्ली में भीड़ जुटाने के लिए कसी कमर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?