By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: अपराधी पुलिस पर गन उठाएगा तो उसे गन से ही जवाब मिलेगा: DGP अजय सिंघल
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबर

अपराधी पुलिस पर गन उठाएगा तो उसे गन से ही जवाब मिलेगा: DGP अजय सिंघल

Yuva Haryana
Last updated: September 29, 2026 1:16 pm
Yuva Haryana
Published: September 29, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने अपराधियों और गैंगस्टरों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति जनता में खौफ पैदा करने या पुलिस पर हथियार उठाने की कोशिश करेगा, तो उसे पुलिस की ओर से करारा जवाब दिया जाएगा।

कड़ा रुख: जनता को डराने-धमकाने वालों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जाएगा।

20,000 भर्तियों का लक्ष्य: राज्य में 20,000 नई भर्तियों की प्रक्रिया जारी है, जिसमें से 5,500 पद प्रक्रियाधीन हैं।

डिजिटल सुरक्षा (App Launch): विदेश में बैठे गैंगस्टरों की धमकियों और रंगदारी कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए विशेष ऐप विकसित किया गया है।

ATS सेंटर और स्पेशल यूनिट्स: पंचकूला और गुरुग्राम में ATS थाने खोले गए हैं, साथ ही 7 स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप बनाए गए हैं।

हरियाणा में भारी बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, धान की कटाई प्रभावित; करनाल में 113.5 मिमी बारिश

गैंगस्टरों पर कार्रवाई: पिछले दो वर्षों में हरियाणा पुलिस ने विदेश में छिपे 25 गैंगस्टरों को डिपोर्ट (प्रत्यर्पित) कराया है।

गुरुग्राम:सोमवार को गुरुग्राम के सेक्टर-18 स्थित नवनिर्मित पुलिस स्टेशन भवन का उद्घाटन करने पहुंचे हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो कोई भी आम जनता के मन में भय या आतंक फैलाने का प्रयास करेगा, हरियाणा पुलिस उसे वैसा ही ट्रीटमेंट देगी जैसा एक आतंकवादी को दिया जाता है।

20 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू

डीजीपी सिंघल ने पुलिस बल को मजबूत करने के लिए चल रही भर्तियों का ब्योरा साझा करते हुए बताया:

वर्तमान में 5,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

हरियाणा में धान खरीद अब 29 सितंबर से, केंद्र ने तय तारीख से दो दिन पहले दी मंजूरी

आगामी नवंबर माह में 4,000 तथा मार्च तक 5,000 से 6,000 नए पदों पर भर्ती की जाएगी।

कुल 20,000 नई भर्तियां होने और कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद भी लगभग 10,000 पद रिक्त रहेंगे, जिन्हें आगे भरा जाएगा।

विदेश से मिलने वाली धमकियों पर लगाम के लिए ऐप

डिजिटल अपराधों और साइबर अपराधियों पर नकेल कसने की जानकारी देते हुए डीजीपी ने कहा कि आजकल अपराधी विदेशों में बैठकर तकनीक का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और लोगों को धमका रहे हैं। इसे रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने एक विशेष मोबाइल ऐप तैयार किया है, ताकि गैंगस्टर लोगों को धमकी भरे कॉल या वॉइस मैसेज न भेज सकें।

ATS थाने और 7 स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप गठित

हरियाणा में 3 IAS अधिकारियों का तबादला, निखिल गजराज बने राज्य परिवहन के महानिदेशक

राज्य में आतंकवाद और संगठित अपराध से निपटने के लिए आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) सक्रिय कर दिया गया है।

पंचकूला और गुरुग्राम में एक-एक समर्पित ATS पुलिस स्टेशन शुरू किया गया है।

आतंकवाद और गैंगस्टरों से जुड़े मामलों से निपटने के लिए 7 स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप बनाए गए हैं।

डीजीपी ने जानकारी दी कि सख्त पैरोकारी और कूटनीतिक प्रयासों के चलते पिछले दो सालों में विदेशों में छिपे 25 गैंगस्टरों को डिपोर्ट करवाकर भारत वापस लाया गया है।

You Might Also Like

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे
हरियाणा का अनोखा मामला, इस नगर निगम का बिना सीनियर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल पूरा हो रहा
BJP के मिशन पंजाब में जुटे CM नायब सैनी, AAP और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला
हरियाणा में धान घोटाले पर बड़ा एक्शन, CM ऑफिस पहुंची फाइल और 38 मंडी सचिव चार्जशीट
Cyber Crime रोकने में किस राज्य की पुलिस सबसे आगे ? एक रिपोर्ट में सामने आई यह बड़ी जानकारी, पढ़िए
TAGGED:DGPgunresponsesinghalwarning
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़कृषि

हरियाणा में फसल खरीद के दौरान सामने आई धांधली, अब सरकार ने उठाए ये सख्त कदम

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 26, 2025
हरियाणा में पटवारियों का हल्ला बोल, हड़ताल के चलते सरकारी कामकाज ठप
हरियाणा में किसानों की लटकी फसल बीमा राशि कब मिलेगी ? कृषि मंत्री ने दिया ये जवाब, पढ़ें
हरियाणा में मेडिकल ऑफिसर पर लगे घूसखोरी के आरोप, निजी अस्पतालों को मरीज देने के बदले रुपए लेने का बड़ा मामला
हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में परिवार को झटका, हाईकोर्ट ने ठुकराई बड़ी मांग
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?