By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हुड्डा विधानसभा से चौपाल तक घेरेंगे सरकार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हुड्डा विधानसभा से चौपाल तक घेरेंगे सरकार

khushi Mukhija
Last updated: November 13, 2026 12:58 pm
khushi Mukhija
Published: November 13, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा विधानसभा के 26 नवंबर को होने वाले विशेष सत्र से पहले कांग्रेस ने भाजपा सरकार की घेराबंदी के लिए दोहरी रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी एक तरफ विधानसभा के भीतर सरकार को कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, एमएसपी (MSP) और पानी जैसे प्रमुख मुद्दों पर घेरेगी, वहीं दूसरी ओर बाहर गांव-गांव में चौपाल लगाकर ‘वोट चोरी’ के आरोपों को जनता के बीच लेकर जाएगी।

वीरवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में यह रणनीति तय की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह समेत अधिकांश विधायक शामिल हुए।

ख्य बिंदु और कांग्रेस की रणनीति

पंचकूला: एडीसी विवेक आर्य और IPS अदिति सिंह कल करेंगे शादी

बागी विधायकों से बनाई दूरी: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ मतदान करने और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार का सहयोग करने वाले पांच निलंबित विधायकों को इस बैठक में नहीं बुलाया गया। इसके माध्यम से पार्टी ने बागी विधायकों से अपनी राजनीतिक दूरी स्पष्ट कर दी है।

गांव-गांव चौपाल का आयोजन: कांग्रेस ने फैसला किया है कि सभी विधायक 25 नवंबर से पहले अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में चौपाल आयोजित करेंगे। इन कार्यक्रमों में विधायक अपनी पसंद के किसी भी वरिष्ठ नेता को आमंत्रित कर सकेंगे।

शिक्षकों और डॉक्टरों के खाली पदों पर घेरेंगे: बैठक के बाद भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि विधानसभा में प्रदेश की बदहाल व्यवस्थाओं पर जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों व प्रधानाचार्यों की कमी, अस्पतालों में डॉक्टरों व मशीनों के अभाव और विश्वविद्यालयों में करीब 40 प्रतिशत पद खाली होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

अल नीनो से हरियाणा में ठंड की रफ्तार धीमी, सर्दी का इंतजार

किसान और कानून व्यवस्था: हुड्डा ने आरोप लगाया कि सरकार 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद का दावा तो करती है, लेकिन धान, गेहूं और बाजरे जैसी प्रमुख फसलों पर भी किसानों को एमएसपी का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। इसके अलावा प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था को भी सदन में उठाया जाएगा।

BBMB और पानी के मुद्दे पर सीएम को घेरा: भूपेंद्र हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बार-बार पंजाब तो जाते हैं, लेकिन हरियाणा के हिस्से के पानी का मुद्दा नहीं उठाते। उन्होंने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) में हरियाणा के सिंचाई सदस्य की नियुक्ति न होने का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि इसी कारण प्रदेश को उसके हिस्से का नहरी पानी नहीं मिल पा रहा है। साथ ही उन्होंने प्रदेश पर लगातार बढ़ते कर्ज को लेकर भी सरकार से जवाब मांगने की बात कही।

सुधीर राजपाल को रिटायरमेंट तक मिले प्रशासनिक सचिव के पूरे अधिकार

You Might Also Like

अंबाला में एआई कैमरों ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, डेटा मैच नहीं होने पर जारी हुआ अलर्ट, नौ संदिग्ध अभ्यर्थी हिरासत में
कुरुक्षेत्र में 30 अक्टूबर से सजेगा रत्नावली महोत्सव, हरियाणवी लोक संस्कृति के दिखेंगे 33 रंग
जूनियर से कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी
गुरुग्राम रोड रेज केस: दो आरोपियों पर हत्या के प्रयास की चार्जशीट दाखिल
हरियाणा-चंडीगढ़ में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
TAGGED:Assemblychaupalcornergovernmenthooda
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
महंगाई की मार
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा-पंजाब में महंगाई का असर, पंजाब आगे; हरियाणा के शहरों को राहत

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 28, 2026
जाट आंदोलन से जुड़े केसों पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, हरियाणा सरकार से मांगा गया जवाब
हरियाणा में किसानों से जुड़ी बड़ी खबर, फसल पंजीकरण के लिए दोबारा खुला पोर्टल
हरियाणा में डॉग बाइट केस की जानकारी देना होगा अनिवार्य
हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में 91% की गिरावट, प्रदूषण नियंत्रण के लिए अभी कई मोर्चे बाकी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?