By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: अल नीनो से हरियाणा में ठंड की रफ्तार धीमी, सर्दी का इंतजार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

अल नीनो से हरियाणा में ठंड की रफ्तार धीमी, सर्दी का इंतजार

khushi Mukhija
Last updated: November 14, 2026 12:49 pm
khushi Mukhija
Published: November 14, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: आधा नवंबर बीत जाने के बावजूद हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में अभी तक कड़ाके की ठंड शुरू नहीं हुई है। दिन में तेज धूप और सामान्य से अधिक तापमान के कारण लोगों को गर्मी महसूस हो रही है, वहीं रात में भी अपेक्षित ठिठुरन गायब है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रशांत महासागर में सक्रिय बेहद मजबूत ‘अल नीनो’ (El Nino) के प्रभाव से इस बार सर्दियों के दिन कम रह सकते हैं। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज और कल हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

कब महसूस होगी कड़ाके की ठंड?

मौसम वैज्ञानिक डीएस पई के मुताबिक, नवंबर के आखिरी 3-4 दिनों में देर रात और सुबह के तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन कड़ाके की ठंड दिसंबर के आखिरी सप्ताह से जनवरी की शुरुआत में ही महसूस होने के आसार हैं। दिसंबर से फरवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में ‘कोल्ड-डे’ (Cold Day) और शीतलहर का फैलाव सामान्य से सीमित रह सकता है।

इस बार सर्दी का अहसास कम क्यों है?

पंचकूला: एडीसी विवेक आर्य और IPS अदिति सिंह कल करेंगे शादी

सामान्य से ऊपर तापमान: नवंबर में देश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे सर्दी का असर कम है।

पारे में बड़ा अंतर: मैदानी इलाकों में नवंबर के मध्य में न्यूनतम तापमान आमतौर पर 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, लेकिन इस बार यह 12 से 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। इसी तरह अधिकतम तापमान 22-26 डिग्री के मुकाबले 24 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

अल नीनो का असर: आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार, प्रशांत महासागर में मजबूत अल नीनो नवंबर से दिसंबर तक बना रह सकता है। 1971 से 2020 के बीच हुए एक अध्ययन के अनुसार, 18 अल नीनो वर्षों में से 11 बार शीतलहर के दिन औसत से कम दर्ज किए गए थे।

क्या बिल्कुल ठंड नहीं पड़ेगी?: विशेषज्ञों का कहना है कि अल नीनो ठंड को पूरी तरह नहीं रोकता। बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और अन्य मौसमी परिस्थितियों के सक्रिय होने से तापमान गिरेगा और कुछ समय के लिए शीतलहर भी चल सकती है।

सुधीर राजपाल को रिटायरमेंट तक मिले प्रशासनिक सचिव के पूरे अधिकार

क्या होता है कोल्ड-डे और शीतलहर में अंतर?

मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर (Cold Wave) का आकलन मुख्य रूप से न्यूनतम तापमान के आधार पर किया जाता है। वहीं, ‘कोल्ड-डे’ की स्थिति तब मानी जाती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहने के साथ-साथ दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से काफी नीचे गिर जाता है।

बंगाल की खाड़ी में नए तूफान के संकेत

दूसरी ओर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके 16 नवंबर तक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का अनुमान है। यदि यह चक्रवात बनता है, तो इसे ‘अकवान’ नाम दिया जाएगा। पूर्वी तट से टकराने की स्थिति में यह एक महीने के भीतर आने वाला तीसरा बड़ा तूफान होगा।

डबवाली में लगेगी अटल बिहारी वाजपेयी की 6 फीट ऊंची प्रतिमा

You Might Also Like

एसीएस सुधीर राजपाल 30 नवंबर को होंगे रिटायर, लेकिन 15 दिन पहले तक रहेंगे गृह व वित्त के सभी अधिकार
हरियाणा को मिला 5,500 करोड़ रुपये का निवेश, सिंगापुर दौरे से लौटे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा में डॉक्टरों के लिए HPR ID अनिवार्य, 90 दिन की मोहलत
हरियाणा में भारी बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, धान की कटाई प्रभावित; करनाल में 113.5 मिमी बारिश
हरियाणा में किसानों की लटकी फसल बीमा राशि कब मिलेगी ? कृषि मंत्री ने दिया ये जवाब, पढ़ें
TAGGED:ColddownEl Niñopaceslowsहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
योजनाआज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

Haryana : इंडस्ट्रीयल इलाकों में सीवरेज-पानी पर बड़ा फैसला, अब इतने दिनों में कनेक्शन देना होगा जरूरी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 30, 2025
‘जी-राम-जी’ पर विवाद, आमने-सामने हुई भाजपा और कांग्रेस की रणनीति क्या ? पढ़ें
हरियाणा में 1 नवंबर से लागू होगी नई प्रॉपर्टी टैक्स पॉलिसी
हरियाणा में धान खरीद की जिलावार लिमिट तय, तय सीमा से अधिक लाने पर होगी जांच
हरियाणा में इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार का काम तेज, इन जिलों में बढ़ेगी सिटी बस सेवा
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?